राशिफल

इन 4 राशियों की बेहद शुभ दिनों की हुई शुरुआत, होगी पैसों की बारिश, चमक उठेगी किस्मत

राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग का गणना का विश्लेषण किया जाता है। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं? आपको आज किन-किन चुनौतियों और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है या फिर आपको कैसे अवसर मिल सकते हैं। आप राशिफल को पढ़कर चुनौतियां और अवसर दोनों के लिए ही तैयार हो सकते हैं।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

mesh

मेष राशि वाले लोगों का समय अत्यंत खुशहाल रहने वाला है। दांपत्य जीवन में उत्साह का माहौल बना रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों ने अगर कोई परीक्षा दी है, तो उसमें आपको अपनी मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे। ड्राइफ्रूट्स का कारोबार कर रहे लोगों की इनकम में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। निवेश लाभदायक रहेगा। शिक्षकों का ट्रांसफर उनकी मनपसंद जगह पर होने की संभावना बनी हुई है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। आप एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

taurus

वृषभ राशि वाले लोगों का समय काफी अच्छा रहने वाला है। अगर आप नौकरी के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, तो आपको बहुत ही जल्द कोई अच्छा मौका हाथ लग सकता है। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। मार्केटिंग का कारोबार करने वाले लोगों को अच्छा लाभ होने की उम्मीद है। आपका रुका हुआ प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है। शादीशुदा जिंदगी में आपसी तालमेल बने रहेंगे। काफी लंबे समय से सेहत को लेकर परेशान चल रहे लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आप कोई नया बिजनेस शुरू करने के लिए उत्सुक हो सकते हैं। आपके पद में वृद्धि होगी। समय बेहद शानदार साबित होगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

mithun

मिथुन राशि वाले लोगों का समय उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। आपको जोखिम भरे कामों से दूर रहना होगा। माता-पिता की तबीयत में गिरावट आ सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। दांपत्य जीवन में हो रही छोटी-मोटी नोकझोंक समाप्त हो जाएगी। जीवनसाथी आपको खुश होने की वजह देंगे। प्रॉपर्टी डीलर का कारोबार अच्छा चलेगा। शिक्षकों को कोई जरूरी मीटिंग में जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी से कोई बढ़िया गिफ्ट मिलने के योग बने हुए हैं, इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

cancer

कर्क राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है। कॉस्मेटिक के कारोबारियों के प्रोडक्ट की अच्छी सेल होगी। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने के लिए जा सकते हैं। बड़ों की सलाह कार्यक्षेत्र में आपका मार्गदर्शन करेगी। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए, नहीं तो सेहत पर प्रभाव पड़ेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है, जहां लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। जिन लोगों की अभी नई नई शादी हुई है, वह अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

leo

सिंह राशि वाले लोगों का समय बेहतरीन रहेगा। आपका मन काम में खूब लगेगा। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। आपको दांपत्य जीवन में कोई खुशखबरी मिलने की उम्मीद है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिलेगा। स्टेशनरी के कारोबारियों को अच्छा लाभ होने के योग हैं। आपकी सेल अच्छी होगी, जिससे आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे, घरवाले आपके रिश्ते की बात को आगे बढ़ा सकते हैं। आपकी सेहत ठीक रहेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Virgo

कन्या राशि वाले लोगों का समय पहले से काफी अच्छा रहेगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से समझेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उनको कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। आप अपने अधूरे कामों को सबसे पहले पूरा कीजिए। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से काफी हद तक आराम मिलेगा। परिवार में किसी रिश्तेदार के आने से घर का माहौल खुशनुमा बन जाएगा। नए-नए लोगों से दोस्ती होगी। लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Libra

तुला राशि वाले लोगों के जीवन में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा। ऑफिस के कार्यों को समय से पूरा करने में सफल होंगे। कंपटीशन एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने के प्रबल योग है। दांपत्य जीवन में नई-नई खुशियां देखने को मिलेंगी। घर परिवार का माहौल शांतिपूर्ण रहने वाला है। ज्वेलरी का कारोबार करने वाले लोगों की इनकम बढ़ेगी। परिवारवालों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आपकी सेहत ठीक रहेगी। आपका मन काम में पूरा लगेगा। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Scorpio

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। किसी दोस्त से आपको अच्छी नौकरी मिलेगी। इससे आपकी दोस्ती और मजबूत बनेगी। दांपत्य जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। बर्तन का कारोबार करने वाले लोगों को अच्छा लाभ होने के योग बने हुए हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। शिक्षा में आ रही समस्या दूर होगी। आप दूसरों की हर संभव मदद करेंगे। आपका समय खुशनुमा बनेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानी दूर होगी। किसी महिला मित्र की मदद से धन लाभ होने के योग हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

Sagittarius

धनु राशि वाले लोगों को किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। ऑफिस में आपके काम की बड़े अधिकारी तारीफ करेंगे। नवविवाहित दंपति को अपने बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आपका जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा। शिक्षक अपने विद्यार्थियों को किसी टॉपिक को अच्छे से समझाने में सफल रहेंगे। आप दूसरों से अपने काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मानित किया जाएगा, जिससे समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उनको अच्छा मौका मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

Capricorn

मकर राशि वाले लोगों को अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। आप अपना कोई भी कार्य जल्दीबाजी में मत कीजिए, नहीं तो परेशानी हो सकती है। लकड़ी का कारोबार कर रहे लोगों का काम अच्छा चलेगा। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। लोन के लिए किया गया आवेदन स्वीकृत हो जाएगा। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों का ट्रांसफर उनकी मनपसंद जगह पर हो सकता है, इसके साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी। आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

Aquarius

कुंभ राशि वाले लोगों का समय लाभदायक रहने वाला है। ऑफिस में आपके काम की लोग तारीफ करेंगे। आपको किसी नए काम का इंचार्ज भी बनाया जा सकता है। बिजनेस अच्छा चलेगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो भविष्य में आपको अच्छा फायदा देगा। दांपत्य जीवन में आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन बेहद प्रसन्न रहेगा। आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। राजनीति से जुड़े हुए लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

Pisces

मीन राशि वाले लोगों का समय शानदार रहने वाला है। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा आपके लिए मनोरंजन से भरपूर रहने वाली है। बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। महिलाओं के लिए समय बहुत ही अच्छा साबित होगा। अगर आप वाहन खरीदना चाहते हैं, तो आपकी यह इच्छा भी पूरी होती हुई नजर आ रही है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपको कोई अच्छी नौकरी मिलने की संभावना नजर आ रही है। यह नौकरी आपको बहुत पसंद आएगी। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं।

Back to top button