राशिफल

ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति से इन 3 राशियों की सुधरी जिंदगी, हर क्षेत्र में मिलेंगे खूब फायदे

राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग का गणना का विश्लेषण किया जाता है। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं? आपको आज किन-किन चुनौतियों और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है या फिर आपको कैसे अवसर मिल सकते हैं। आप राशिफल को पढ़कर चुनौतियां और अवसर दोनों के लिए ही तैयार हो सकते हैं।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

mesh

मेष राशि वाले लोगों का समय बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति की वजह से आपको धन लाभ होने के योग हैं। घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कॉन्ट्रैक्ट का काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिलने के योग हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिलेगा। घर के लिए कुछ सामानों की खरीदारी करेंगे। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों का समय भी काफी बढ़िया रहेगा। छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भरने का मन बनाएंगे। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

taurus

वृषभ राशि वाले लोगों का समय थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ कहासुनी हो सकती है, जिसकी वजह से आप काफी परेशान रहेंगे। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। कपड़ा व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। किसी दोस्त की मदद से कोई जरूरी काम पूरा कर लेंगे। आप कई तरह के रोचक विचार और योजनाएं बनाएंगे। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को बहुत ही जल्द अच्छा मौका मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

mithun

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए समय सुनहरे पल लेकर आया है। जीवनसाथी से कोई बढ़िया गिफ्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन बेहद खुश होगा। आपके रिश्तो में मधुरता आएगी। आप खुद को दूसरों के सामने साबित करने में सफल रहेंगे। कामकाज से संबंधित अच्छे और व्यवहारिक आइडिया आपके दिमाग में आएंगे। ऑफिस में सीनियर का सहयोग बना रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। आपकी सेहत ठीक रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

cancer

कर्क राशि वाले लोगों का समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। काम के साथ-साथ आपको अपनी सेहत पर भी ध्यान देने की जरूरत है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए सतर्क रहना होगा। ऑफिस के काम का बोझ थोड़ा बढ़ सकता है। लेकिन किसी जूनियर की मदद से पूरा हो जाएगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आपके मनपसंद पकवान बना सकती हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

leo

सिंह राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने सोचे हुए कामों को पूरा करने में थोड़ा समय लग सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी इसलिए आपको अपनी फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखना होगा। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें। नए नए लोगों से दोस्ती होगी। लेकिन जल्दी से किसी भी अजनबी पर भरोसा करना ठीक नहीं है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। पिताजी की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। आपके मनपसंद जगह पर ट्रांसफर होने के योग बने हुए हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Virgo

कन्या राशि वाले लोगों के लिए समय नई सौगात लेकर आया है। करियर संबंधित कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा हो जाएगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। मन में पैसों को लेकर कई तरह के विचार आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बनेगी। इस राशि के वकीलों को किसी बड़े केस में जीत हासिल होने वाली है, जिससे आपको काफी धन लाभ भी होगा। घर में किसी धार्मिक आयोजन का अनुष्ठान करा सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Libra

तुला राशि वाले लोगों का समय काफी बेहतर नजर आ रहा है। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। आप जिस कामों को करने के लिए सोचेंगे, वह आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा दे सकते हैं। जीवन के प्रति आपका नजरिया बहुत ही सकारात्मक रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बनाएंगे। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा आगे रहेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Scorpio

वृश्चिक राशि वाले लोगों को भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलने वाला है। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ेगा। यह यात्रा सुखद रहेगी। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। आगे बढ़ने के लिए आप कुछ नया सीखने का भी विचार करेंगे। इस राशि के जो लोग सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उन्हें तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे। इसके अलावा आप कोई नया काम भी शुरू करने का सोच विचार कर सकते हैं जो काफी लाभदायक साबित होगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। सेहत में सुधार आएगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

Sagittarius

धनु राशि वाले लोगों का समय काफी बढ़िया रहेगा। आपको दूर संचार माध्यम से कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जो आपकी प्रतिभा, मान-सम्मान बढ़ाने में कारगर साबित हो सकती है। आपको कुछ ऐसे काम दिए जाएंगे, जिन्हें आप आसानी से पूरा कर लेंगे। इस राशि के जो लोग विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उन्हें किसी नई खोज में बड़ी सफलता मिल सकती है। घर में सुख-सौभाग्य बना रहेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

Capricorn

मकर राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। कारोबार की गति सामान्य बनी रहेगी। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए, नहीं तो कार्य बिगड़ सकता है। माता-पिता की सेहत में गिरावट आ सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। अगर आप कोई बड़ा फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। ऑफिस के रुके हुए सारे काम पूरे हो जाएंगे। बड़े अधिकारी आपको कोई जरूरत का सामान उपहार में देंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का समय काफी अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

Aquarius

कुंभ राशि वाले लोगों का समय भाग्यशाली रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति की वजह से बिजनेस में भारी मुनाफा होने के योग बने हुए हैं। आपको कामकाज में मनचाही सफलता मिलेगी। पहले किए गए कामों से आपको बेहतर परिणाम होंगे। अधिकारी वर्ग आपके काम की तारीफ करेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े काम पूरे हो जाएंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उनको बहुत ही जल्द कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

Pisces

मीन राशि वाले लोगों का समय काफी बढ़िया रहेगा। दांपत्य रिश्ते में नई ताजगी महसूस करेंगे। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप सोशल मीडिया पर नए लोगों से संपर्क कर सकते हैं। विवाह योग्य लोगों को विवाह के अच्छे रिश्ते मिलेंगे। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। परिवार के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। अचानक धन लाभ होने के योग हैं। आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा।

Back to top button