राशिफल

इन 5 राशियों के सुनहरे दिनों की हुई शुरुआत, चमकेगी किस्मत, घर में आएंगी खुशियां

राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग का गणना का विश्लेषण किया जाता है। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं? आपको आज किन-किन चुनौतियों और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है या फिर आपको कैसे अवसर मिल सकते हैं। आप राशिफल को पढ़कर चुनौतियां और अवसर दोनों के लिए ही तैयार हो सकते हैं।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले लोगों का समय उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। जो लोग गवर्नमेंट सेक्टर में कार्यरत हैं, उनको प्रशासन से सहयोग मिल सकता है। निवेश से संबंधित आपकी योजनाएं सफल होंगी। लाभ की उम्मीद बढ़ेगी। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। घर में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। परिवार के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए समय बेहतरीन रहेगा। आप कार्य क्षेत्र में मेहनत से अपनी पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छी सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन पर बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आपके घर किसी शुभ कार्य का प्लान बनेगा। व्यापार में अपेक्षा से अधिक लाभ के योग नजर आ रहे हैं। अचानक धन लाभ की संभावना है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले लोगों का समय लाभदायक रहेगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो भविष्य में आपको अच्छा फायदा देगा। अगर आप साझेदारी में कोई काम कर रहे हैं, तो उससे भी आपको लाभ मिलने के योग हैं। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यह यात्रा आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। आप किसी नए बिजनेस का रजिस्ट्रेशन भी करवा सकते हैं लेकिन फाइनेंस को लेकर गंभीर रहेंगे। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए, क्योंकि उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की उम्मीद बहुत कम नजर आ रही है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले लोगों का समय खुशहाल रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में शानदार सफलता मिल सकती है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उनको अच्छा मौका मिलेगा। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। दोस्तों की मदद से आपके अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। आर्थिक दृष्टि से आपको नए अवसर मिलने की उम्मीद है। कार्य क्षेत्र में आने वाली सभी परेशानियां दूर होंगी। बड़े अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर को किसी अच्छी कंपनी से बड़ा ऑफर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी अलग पहचान बनेगी। जीवनसाथी आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। आपको उनका सहयोग अच्छा लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। संतान की तरफ से खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले लोग आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। कार्य क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी कमाई में वृद्धि होगी। किसी पुराने निवेश का आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। छात्रों के लिए समय काफी शानदार रहेगा। किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिसमें आपका प्रदर्शन काफी शानदार रहने वाला है। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले व्यक्तियों का समय काफी खास नजर आ रहा है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आपको अपनी अच्छी सोच का लाभ मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। परिवार के किसी बड़े बुजुर्ग की मदद से आपको अपने किसी काम में अच्छा फायदा मिल सकता है। आर्थिक पक्ष में सुधार आएगा। आप अपने विरोधियों से थोड़ा सतर्क रहें, क्योंकि यह आपके कामकाज बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय बेहद अच्छा रहेगा। आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे। आपको अपने परिवार का पूरा साथ मिलेगा। आपको ज्यादा उत्तेजित होने से बचना होगा। धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है। आपको संतान की किसी उपलब्धि से गर्व महसूस होगा। परिवार के साथ मिलकर सेलिब्रेट करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आपको परिवार के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस प्राप्त होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले लोगों का समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसकी वजह से आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। जो लोग अपनी वर्तमान नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए कुछ दिनों के लिए रुक जाना बेहतर रहेगा। आपको अपनी संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। अचानक आर्थिक मुनाफा हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले व्यक्तियों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। दोस्तों के साथ साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बनाएंगे, जो भविष्य में आपको अच्छा फायदा देगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। माता-पिता के आशीर्वाद से किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के योग हैं, जिससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपकी सेहत ठीक रहेगी। लेकिन बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है, नहीं तो पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले लोगों का समय उम्मीद से भरा रहेगा। आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिसका इंतजार आप काफी लंबे समय से कर रहे थे। आपको अपने मनपसंद क्षेत्र में कौशल दिखाने का मौका मिलेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने की हर संभव कोशिश करेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आप अपने सामाजिक जीवन में सक्रिय रहेंगे। लेकिन किसी भी प्रकार का फैसला लेने से पहले सोच विचार जरूर करें।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले लोगों का समय अनुकूल रहने वाला है। घर परिवार से जुड़े हुए कोई भी मामले में फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। आपको कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिणाम देखने को मिलेंगे। आपके व्यापार में वृद्धि के योग बन रहे हैं। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। परिवार में आपसी तालमेल बने रहेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्च पर कंट्रोल रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।

Back to top button