राशिफल

केतू ने किया चित्रा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, बाकी भी जाने अपना हाल

ज्योतिष शास्त्र में केतु ग्रह को पाप ग्रह की श्रेणी में रखा गया है। केतु ग्रह ने 26 जून, सोमवार को चित्रा नक्षत्र में प्रवेश किया है। वैदिक ज्योतिष में 27 नक्षत्र हैं। प्रत्येक नक्षत्र को आगे चार चरणों में वर्गीकृत किया गया है। इन 27 नक्षत्रों को ज्योतिष क्षेत्र की 12 राशियों में विभाजित किया गया है। केतु एक राशि में 18 महीने तक विराजमान रहता है।

वहीं ज्योतिष क्षेत्र के चारों और अपना एक चक्र 18 से 19 सालों में पूरा करता है, जिसका असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग पड़ता है। केतु ग्रह के इस नक्षत्र परिवर्तन की वजह से 5 राशियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं केतु का गोचर सभी राशियों पर क्या असर डालेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले लोगों के लिए केतु का नक्षत्र परिवर्तन अच्छा रहने वाला है। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। अच्छे पद पर कहीं ट्रांसफर के योग हैं। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे व्यक्ति किसी प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। कुछ नया सीखने को मिलेगा। आप कोई संपत्ति खरीदने का मन बना सकते हैं। आपको अधिक धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। शादीशुदा जिंदगी में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले लोगों को सुनहरी सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। नई नौकरी प्राप्त करने के योग बनेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में मनचाहा परिणाम मिलने की उम्मीद है। शादीशुदा जिंदगी में नई नई खुशियां आएंगी। आप आगे बढ़कर मधुरता बनाने का प्रयास करेंगे। आपको पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा, नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले लोगों की राशि में केतु पांचवे भाव में रहने वाला है, जिसकी वजह से केतु प्रेम और रोमांटिक संबंधों में समस्याएं पैदा कर सकता है। वहीं जो लोग विद्यार्थी हैं उनका मन भी पढ़ाई लिखाई में काफी मुश्किल से लग सकता है। आपको अपने बच्चों की तरफ से कठिनाइयों का अनुभव हो सकता है। इस दौरान आपको अपने जीवन में कई समस्याएं देखने को मिल सकती हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले लोगों के लिए केतु चौथे भाव में स्थित होगा। ऐसी स्थिति में इस राशि वालों की मां के साथ समस्याएं पैदा हो सकती हैं। आपकी माता जी की सेहत खराब होने की संभावना है। लेकिन यदि चतुर्थ भाव का स्वामी शुक्र अच्छी स्थिति में है, तो आपको अधिक नकारात्मक प्रभाव महसूस नहीं होगा। चौथे घर में केतु भी आपके घर के माहौल को अप्रिय बना सकता है। लेकिन अगर चौथे घर का स्वामी और चंद्रमा अच्छी स्थिति में है, तो यह निश्चित रूप से काफी अच्छा साबित होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले लोगों के लिए समय उत्तम नजर आ रहा है। व्यापार में अच्छा लाभ होने के योग हैं। आप अपनी मेहनत से अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। घर परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। कुछ कार्यों में आपकी छवि के अनुसार आपको परिणाम मिलेंगे। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, क्योंकि आपकी वाणी ही आपको मान-सम्मान दिलवाएगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले लोगों के लिए केतु दूसरे घर में स्थित रहेगा, जिसकी वजह से आपकी वाणी में कठोरता आ सकती है और लोग ऐसे मुद्दों के कारण अपने इरादों को गलत समझ सकते हैं। आपको अपने परिवार से दूर भी होना पड़ सकता है या फिर बीच में कुछ दूरी पैदा होने की संभावना है। इतना ही नहीं बल्कि आपकी कमाई में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आपको बचत करना काफी मुश्किल हो जाएगा। लेकिन अगर आप अपनी वित्तीय स्थिति का विश्लेषण करने और जरूरी कदम उठाने के लिए अपने तर्क का उपयोग करते हैं, तो चीजें बेहतर हो सकती हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले लोगों का समय सुखद रहेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप मनचाहा लाभ प्राप्त करेंगे। आपके लिए स्थान परिवर्तन के योग हैं। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां बनी रहेंगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आपको किसी निवेश से बड़ा आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आपकी सेहत ठीक रहेगी लेकिन बाहर के खानपान से परहेज कीजिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए समय फायदेमंद साबित होगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उनको अच्छा मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। माता-पिता के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आपको वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले लोगों के लिए समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। कारोबारी लोगों को नए काम के अवसर प्राप्त होंगे। यात्राओं से लाभ मिलने के संकेत हैं। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी बदलना चाहते हैं, तो उसके लिए भी समय काफी अच्छा रहेगा। जो लोग विदेश जाकर काम करना चाहते हैं, उनके लिए उचित अवसर मिलेंगे। आपकी शादीशुदा जिंदगी खुशहाल रहेगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले लोगों के लिए केतु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन ठीक नहीं है। दसवें घर में केतु के साथ मकर राशि के लोग चित्रा के स्वामी ग्रह मंगल की तरह साहसी और बुद्धिमानी से काम करेगा। यह केतु पिता के साथ परेशानी या विवाद की वजह बन सकता है। इस राशि वाले लोगों को व्यवसाय में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी और आपको कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। मानसिक चिंता अधिक रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले लोगों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप कामयाब होंगे। एक से ज्यादा आय के स्रोत प्राप्त होंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। सामाजिक स्तर पर आपका मान-सम्मान बढ़ने के योग हैं। समाज के कार्य को लेकर कुछ खर्चे बढ़ने की संभावना है। आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले लोगों के लिए केतु आठवें घर में स्थित है। केतु चित्रा नक्षत्र में गोचर कर रहा है। ऐसी स्थिति में इस राशि के लोगों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी सेहत से संबंधित चिंता बढ़ा सकता है। इस राशि वाले व्यक्ति को दुर्घटनाओं, जलने, दीर्घकालीन बीमारियों आदि का शिकार बना सकता है।

Back to top button