राशिफल

ग्रहों की शुभ चाल से इन 4 राशियों का खुलेगा नसीब, खूब बरसेगा धन, जीवन में आएंगी खुशियां

राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग का गणना का विश्लेषण किया जाता है। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं? आपको आज किन-किन चुनौतियों और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है या फिर आपको कैसे अवसर मिल सकते हैं। आप आज का राशिफल को पढ़कर चुनौतियां और अवसर दोनों के लिए ही तैयार हो सकते हैं।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

mesh

मेष राशि वाले लोगों का समय बेहतरीन रहेगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उनको कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। अचानक आपके किस्मत के सितारे बदल रहे हैं। आपको एक के बाद एक लाभ के कई मौके हाथ लगेंगे। आप अपने जीवन के क्षेत्र में लगातार सफलता हासिल करेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। आप कोई नई योजना भी शुरू कर सकते हैं, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। आपको संतान के करियर की थोड़ी टेंशन हो सकती है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Taurus

वृषभ राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। घर परिवार का माहौल ठीक रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए समय ठीक रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। अगर आपने पहले निवेश किया था, तो उससे भी लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए समय मिलाजुला रहने वाला है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी हासिल कर पाएंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा फायदा देगा। आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले लोगों का समय बेहद शानदार नजर आ रहा है। आप काफी दिनों से जिस काम को करने का सोच रहे थे, उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। बिजनेस अच्छा चलेगा। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से समय काफी बढ़िया रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। जीवनसाथी के साथ बैठकर अपनी गलतफहमी सुलझा सकते हैं और आप एक दूसरे को अच्छे से समझ सकेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Leo

सिंह राशि वाले लोगों के लिए समय काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है, तभी आप परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं। आपको अपने कामकाज में कड़ी मेहनत और भागदौड़ करनी पड़ेगी। लेकिन आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर करें। किसी छोटी सी बात को लेकर आपको बेवजह ही उलझन हो सकती है। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Virgo

कन्या राशि वाले लोगों के लिए समय काफी बेहतरीन रहेगा। अगर आप साझेदारी में कोई बिजनेस कर रहे हैं, तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। बिजनेस से जुड़ी हुई यात्रा करनी पड़ेगी, जो यादगार बनेगी। इसके साथ ही आपको अच्छा अवसर भी मिल सकता है। आपके आसपास का वातावरण बेहतरीन रहेगा। आपकी सेहत ठीक रहेगी। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको खानपान पर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं, तो आपकी यह इच्छा भी पूरी हो सकती है। दोस्तों में किसी बात को लेकर चल रही अनबन खत्म होगी। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बनेंगे। दांपत्य रिश्ते में अंडरस्टैंडिंग बढेंगी, आप डिनर पर जाएंगे। जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं, उनको मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। इसके साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय लाभदायक साबित होगा। बिजनेस में आपको कोई बड़ी डील मिलने से अच्छा लाभ हो सकता है। आपकी सेहत ठीक रहेगी। आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर पूरा ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। पिताजी की मदद से आपका अधूरा काम पूरा हो सकता है। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले लोग टेंशन फ्री रहेंगे। आप अपने अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। आप अपनी कड़ी मेहनत से कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बनेगी। काफी समय से ऑफिस का जरूरी काम आज पूरा हो जाएगा। स्वास्थ्य के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी जरूरी बात पर बातचीत हो सकती है। आपको उनकी बेहतरीन राय मिलेगी। कुछ नए दोस्त बन सकते हैं लेकिन किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा ना करें।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले लोगों का समय काफी अच्छा नजर आ रहा है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी कमाई के स्रोत बढ़ेंगे। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। पड़ोसियों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। थोड़ी मेहनत में अधिक लाभ होने के योग हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। बिजनेस में अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। खेलकूद से जुड़े लोगों को भी लाभ के कई मौके मिल सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले लोगों का समय भाग्यशाली रहेगा। आप अपने सभी कामों को मन मुताबिक पूरे कर लेंगे। घर के छोटे बच्चों के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में नजदीकियां बढ़ेगी। आप हर काम में सफलता हासिल करेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिसे आप कई दिनों से मिलना चाह रहे थे। व्यापार में अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। मैकेनिकल इंजीनियर्स के लिए समय अच्छा रहेगा। आपको काम में सफलता जरूर मिलेगी। दोस्तों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बनेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले लोगों का समय काफी बढ़िया रहेगा। आप जो भी काम करेंगे, उसमें पूरी सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों को नई उपलब्धियां प्राप्त हो सकती हैं। आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। बिजनेस के किसी काम के सिलसिले में आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। आपके आसपास कुछ पॉजिटिव बदलाव आपके जीवन को बेहतर बनाएंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से समय काफी बढ़िया रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।

Back to top button