राशिफल

बुध का मिथुन राशि में गोचर, जानिए किन राशियों को मिलेगा शुभ फल और किन को झेलनी पड़ेगी परेशानी

बुध ग्रह ने 24 जून 2023 को दोपहर 12:35 बजे पर मिथुन राशि में प्रवेश कर लिया है और 8 जुलाई 2023 तक वहीं विराजमान रहेंगे। बुध ग्रह का यह राशि परिवर्तन सभी राशियों के लोगों के जीवन में कुछ ना कुछ बदलाव लेकर आएगा। आखिर इस गोचर से किन राशि वालों को शुभ फल मिलेगा और किस राशि को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं इसके बारे में…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

mesh

मेष राशि वाले लोगों के लिए बुध का मिथुन राशि में गोचर शुभ फल प्रदान करेगा। इस राशि वाले लोगों को अपने जीवन में जरूरी कार्यों में सफलता हासिल होगी। सहकर्मियों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे और वह आपके मित्र की तरह व्यवहार करेंगे। यदि आप मीडिया या मार्केटिंग के व्यवसाय से जुड़े हैं, तो आपको लाभ होने के प्रबल योग बने हुए हैं। इस राशि के छात्रों के लिए भी यह गोचर बहुत ही अच्छा साबित होगा। आपको किसी परीक्षा में अच्छा परिणाम मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। भाई बहनों के साथ आपके संबंध और भी मजबूत और बेहतर बनेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

taurus

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का यह गोचर सकारात्मक और अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा। इस राशि वाले लोगों को अपने परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। आपके जीवन में चल रही समस्याओं का हल मिल सकता है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और आप अपने पार्टनर को अपने परिजनों से मिलाने में सक्षम होंगे। मिथुन राशि में बुध ग्रह का यह गोचर घर या संपत्ति खरीदने के लिए अनुकूल साबित होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

mithun

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए बुध गोचर धन खर्च में वृद्धि करेगा। इस दौरान किसी को कर्ज मत दीजिए और ना ही निवेश करें, वरना नुकसान झेलना पड़ सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उनको अपनी कोशिश जारी रखनी होगी, बहुत ही जल्द आपको सफलता मिल सकती है। ऐसे लोग जो लेखन या संचालक आदि क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, वह इस दौरान अपने काम में वृद्धि का अनुभव करेंगे। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

cancer

कर्क राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर लाभ देगा लेकिन किसी भी कार्य को करने से पहले आत्म-चिंतन जरूर करें। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर परिवार का माहौल खुशहाल बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। इस दौरान आप किसी भी अजनबी व्यक्ति पर आंखें मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

leo

सिंह राशि वाले लोगों के लिए बुध गोचर अच्छा साबित होगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बने हुए हैं। व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। प्रॉपर्टी आदि से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। इस दौरान मकान, वाहन का क्रय-विक्रय भी कर सकते हैं। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। घर परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। अचानक घर में किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा बनेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Virgo

कन्या राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का यह गोचर काफी अच्छा साबित होने वाला है। बुध के गोचर के प्रभाव से कार्यस्थल पर आपकी एक अलग छवि बनेगी। कार्य क्षेत्र में आपको अपने सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। मानसिक शांति और खुशी बनी रहेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। दोनों एक साथ एक प्रमुख पारिवारिक विकल्प बनाने का प्रयास कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। व्यापार की दृष्टि से भी यह समय बहुत ही उत्तम रहने वाला है। आपको अपने व्यवसाय में अच्छा लाभ होने के योग बने हुए हैं। विदेश यात्रा के भी योग बन सकते हैं। आपके धन में वृद्धि होने के प्रबल योग हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Libra

तुला राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर बहुत अधिक लाभकारी तो नहीं कहा जा सकता। इस दौरान शत्रुओं से आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है और स्वास्थ्य पर भी ध्यान दीजिए। किसी भी कार्य को करने से पहले सोच-विचार जरूर करें। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सावधान रहना होगा। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Scorpio

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर मिलाजुला फल देगा। इस दौरान कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है लेकिन वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी और हर काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलता रहेगा। अगर आप साझेदारी में कोई व्यापार कर रहे हैं, तो थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि धोखा मिल सकता है। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए क्योंकि उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में कठिनाई होगी। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। इसलिए आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों का बजट बनाकर चलना होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

Sagittarius

धनु राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर सामान्य रहने वाला है। आपको गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है। विरोधी इस समय आपको नीचा दिखाने या काम में बाधा डालने का कोई भी अवसर नहीं छोड़ेंगे। इस समय यात्रा के भी योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आप अपने सभी कार्य समय पर पूर्ण कीजिए, नहीं तो बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आपके मित्रों में इजाफा होगा। लेकिन किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा ना करें। आपको अपने जरूरी कामों पर ध्यान देना होगा। बेकार की बातों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

Capricorn

मकर राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। इस दौरान मनचाही सफलता हासिल करेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आप जिस भी काम को करेंगे, उसमें निश्चित रूप से कामयाबी मिलने के प्रबल योग बने हुए हैं। विवाह योग्य लोगों को विवाह के उत्तम रिश्ते मिल सकते हैं। घर में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है। आप अपने हर कार्य को बेहतर ढंग से समय रहते पूरा कर लेंगे। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

Aquarius

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए मिथुन राशि में बुध ग्रह का यह गोचर काफी बेहतर नजर आ रहा है। आपके ज्ञान और संस्कार में वृद्धि होगी और बौद्धिक विकास होगा। आप अपने हर काम को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। नए-नए कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आर्थिक लाभ होने के योग बने हुए हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी बदलने का सोच विचार कर रहे हैं, तो आपको किसी बड़ी कंपनी से ऑफर मिल सकता है। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलेगा। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। घर के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

Pisces

मीन राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर काफी हद तक ठीक रहेगा। आपके स्वभाव में सौम्यता आएगी। आप अपनी वाणी से विषम परिस्थितियों को भी नियंत्रण में कर सकते हैं। इस दौरान धर्म-कर्म की ओर आपकी रूचि बढ़ेगी और घर परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। अगर आपने पहले निवेश किया था, तो उससे भी अच्छा लाभ मिल सकता है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अगर साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी समय अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

Back to top button