राशिफल

Rashifal 25 June: रविवार का दिन इन 8 राशियों के लिए रहेगा संघर्ष भरा, बहुत बचकर पार करें समय

हम आपको रविवार 25 जून का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 25 June 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। आपके लिए जो भी काम खास हो उसे आज ही कर लें। दिन शांति से बीतेगा। परिश्रम का अच्छा परिणाम मिलेगा। काम में तत्परता और कुशलता आपकी प्रगति में सहायक होंगे। नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले बड़ों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। सोशल मीडिया के क्षेत्र में आपकी रूचि बढ़ेगी। वाहन लेने का विचार परिवार के साथ करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज कुछ दोस्त गुप्त रुप से आपकी मदद कर सकते हैं। आपकी राशि में धन लाभ के प्रबल योग दिखाई दे रहे हैं। आपको अपने काम के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है। आप अपने कौशल को बढ़ाने का प्रयास करेंगे। आज आप कुछ ऐसे फैसले लेंगे जो भविष्य में आपको अच्छा फल देंगे। किसी शत्रु से सावधान रहना होगा। स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या से आज काफी हद तक आराम मिलेगा। लवमेट आज डिनर पर जायेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपके व्यवसाय में तथा आय में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक सदस्यों का व्यवहार एक पहेली बन सकता है। आज आप अपने माता-पिता से अपने बच्चे के भविष्य से जुड़े किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर बात कर सकते हैं, जिसके लिए आपको अपने जीवनसाथी की सलाह की भी आवश्यकता होगी। सामुदायिक और साझेदारी के कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ेंगे और आप अपने व्यक्तिगत शिखर पर होंगे। आप किसी जरूरतमंद की मदद करने के लिए उत्सुक रहेंगे।

surya dev

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज कोई नया काम करने के बारे में प्लानिंग कर सकते हैं। परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। इसलिए वाणी पर संयम रखें। कुछ मामलों में अनुभवी लोगों से सलाह-मशविरा करने के बाद ही फैसला लें। प्रेम और संतान अभी भी मध्‍यम चल रहा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कुछ शुभ संकेत दिख रहा है। बिजनेस में आकर्षक सौदे मिल सकते हैं। नकारात्मक विचारों से मन में हताशा का भाव आ सकता है। जीवनसाथी खुश होने की वजह देगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें। साझेदारों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। अपने दिमाग का प्रयोग करें। आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को मान सम्मान दिलवाने वाला रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। अगर आप अपने गुस्से और मानसिक तनाव को नियंत्रित करते हैं, तो आप बहुत बेहतर करेंगे। पैसों को लेकर अनबन हो सकती है। आपकी रचनात्मक प्रतिभा सामने आ सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज नए उल्लास व उमंग के साथ सभी कार्य पूर्ण करेंगे। बेवजह किसी बहस में न पड़े क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापारिक दृष्टि से आज आप अधिक सतर्क व सावधान होकर निर्णय लें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरी में तरक्की और व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। यदि आप धन अचल संपत्ति प्राप्ति के लिहाज से निवेश करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। महिलाओं के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

जीवनसाथी के साथ प्यार के चरम का अनुभव करेंगे। कठिन परिश्म से रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको किसी से भी जबरदस्ती काम करवाने से बचना होगा। आप यदि अपने धन को भविष्य के लिए संचय करके रखेंगे, तो इसका आपको बाद में भरपूर लाभ मिलेगा। पुराना अटका धन भी मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताएं, मानसिक सुख और शांति मिलेगी। युवा मां की बातों को अनदेखा न करें।।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज सामाजिक दायित्वों को पूरा किया जाएगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी, जिसके कारण लोग आपसे मित्रता रखने की चेष्टा रखेंगे। आप लोकप्रियता हासिल करेंगे, व्यापार से आपकी कमाई बढ़ेगी और आपको अधिकारियों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्य में व्यस्त रहोगे। शारीरिक स्फूर्ति बनाए रखनी होगी. इसके लिए सुबह जल्दी उठें और व्यायाम आदि करते रहें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

धन लाभ के साधनों में वृद्धि होने के योग बनते हुए नजर आ रहे हैं। आपकी अपने जीवनसाथी से किसी बात पर कोई बहस बाजी हो सकती है, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा। अपने किसी भी रुके हुए कानूनी कार्य को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपका सिरदर्द बन सकता है। अगर आप अपने आसपास के लोगों से तालमेल नहीं बिठा पा रहे तो उसकी वजह समझनी होगी ताकि उसका समाधान ढूँढा जा सके।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज की मेहनत आगे आपके बहुत काम आएगी। व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में शुभ समाचार मिलने की संभावना है। कुछ गैर जरूरी खर्चे भी होते रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में स्थिति को मजबूत होगी और आप संतुष्टि महसूस करेंगे। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ आपके संबंधों में बेहतरी आएगी। विद्यार्थियों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए डटकर मेहनत करनी होगी। व्यापारिक मामलों से जुड़ी छोटी मोटी यात्रा करनी पड़ सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज बिना सोच-विचार किए कोई कार्य न करें, अनावश्यक खर्च से बचें। अपने निर्णयों पर उचित ध्यान देना चाहिए, तभी आप निर्णय का लाभ ले पाएंगे। यदि आप कोई निवेश करना चाहते हैं तो विशेषज्ञों से मार्गदर्शन लेना उचित रहेगा। परिवार में किसी के साथ अनबन हो सकती है। अपना काम में फोकस बनाएं रखें और अपना काम ईमानदारी से करते रहें। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बेहतर साबित होगा आय में बढ़ोतरी होगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आपका व्यापार आज ठीक चलेगा। आर्थिक मामलों में यह दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आज आपके सहयोगी आपकी कमजोरियों से लाभ उठाने और खेल बिगाड़ने का काम कर सकते हैं इसलिए सतर्कता से काम करें। आपके लिए सलाह है कि उतावलेपन से बचें। आपकी वित्तीय स्थिति में भी सुधार होगा और ऋण पर दिए गए पैसे भी आप जल्द ही वसूल कर पाएंगे। रोमांटिक जीवन अच्छा बीतेगा, लवमेट का पूरा सहयोग मिलेगा।

आपने Rashifal 25 June 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 25 June 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 25 June 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button