राशिफल

हर्षण योग का हुआ निर्माण, इन 2 राशियों की खुशियों से भर जाएगी झोली, चमकेंगे किस्मत के तारे

ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, यदि किसी राशि में ग्रहों की चाल ठीक है, तो इसकी वजह से व्यक्ति को शुभ फल मिलता है परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में कई परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती चाल की वजह से कई शुभ और अशुभ योग का भी निर्माण होता है, जिसका मनुष्य के जीवन पर काफी असर पड़ता है। बता दें कि ग्रह-नक्षत्र के बदलाव से हर्षण योग का निर्माण हो रहा है, जिसका असर कुछ राशियों पर शुभ रहेगा, तो कुछ राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं हर्षण योग आपकी राशियों पर क्या असर डालेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

mesh

मेष राशि वाले लोगों का समय बहुत ही बेहतरीन रहने वाला है। इस राशि के लोगों को कुछ नया सीखने को मौका मिलेगा। अगर आप कोई नया काम शुरू करते हैं, तो उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। आपके अच्छे व्यवहार से सब प्रभावित होंगे। घर परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। कारोबार में बरकत होगी। आपको किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। अपने कार्यों को विश्वास और मेहनत से पूरा करने में सफल होंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

taurus

वृषभ राशि वाले लोगों का समय खुशियों से भरपूर रहने वाला है। आपके घर किसी मेहमान के आने से खुशियां ही खुशियां होंगी। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी समय बहुत अच्छा रहेगा। आपको विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। परिवार के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेमियों के लिए भी समय बहुत अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

mithun

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए हर्षण योग बहुत ही खास साबित होगा। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपने हर काम को बेहतर ढंग से समय रहते पूरा कर लेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। परिवारवालों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। मानसिक शांति बनी रहेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जो भविष्य में लाभदायक रहने वाला है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

cancer

कर्क राशि वाले लोगों के लिए समय बहुत ही शानदार रहेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में फायदा होगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह भी वापस मिल जाएगा। इस राशि के विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में बहुत ही जल्द आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। कारोबारियों के लिए भी समय फायदेमंद रहने वाला है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

leo

सिंह राशि वाले लोगों के लिए समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। आपको किसी भी अजनबी व्यक्ति पर ज्यादा विश्वास करने से बचना होगा, नहीं तो नुकसान हो सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों का खास ख्याल रखने की आवश्यकता है, समय से दवाई दें। जोखिम भरे कामों से दूर रहना होगा। घर परिवार का माहौल खुशहाल बना रहेगा। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से समय नरम गरम रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Virgo

कन्या राशि वाले लोगों का समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप कोई भी बड़ा निवेश मत कीजिए, नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। घर की आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आपको अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलना होगा, तभी आप भविष्य के लिए कुछ धन का संचय कर सकते हैं। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आपको किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहना होगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा मौका मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Libra

तुला राशि वाले लोगों के लिए समय सुनहरा रहने वाला है। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। बिजनेस में चल रही परेशानियां दूर हो जाएंगी। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में खूब लगेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Scorpio

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आपका कोई रुका काम पूरा होने से मानसिक शांति मिलेगी। आप काम करने के नए तरीकों पर विचार कर सकते हैं। कार्यस्थल में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। लोगों की मदद करने की इच्छा मन में जागेगी। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। व्यापार में किसी नई योजना को लागू करेंगे, जो सफल रहने वाली है। आपको रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। आपको किसी मित्र से धन लाभ होने के योग बने हुए हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

Sagittarius

धनु राशि वाले लोगों का समय उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छी सफलता मिल सकती है। मेहनत के अच्छे परिणाम हासिल होंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ेगा। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

Capricorn

मकर राशि वाले लोगों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है। कठिन परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। परिवार के सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नौकरी पाने के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। प्रेम जीवन में अगर कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी खत्म होगी। रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। किस्मत का साथ मिलने से आपके हर काम समय पर पूरे हो जाएंगे। राजनीति से जुड़े हुए लोगों को किसी सामाजिक समारोह में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

Aquarius

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए समय उत्तम रहेगा। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आपकी मेहनत आपके जीवन में सफलता के रंग भर देंगे। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। धार्मिक आयोजन में जाने से मानसिक रूप से राहत मिलेगी। बच्चों की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

Pisces

मीन राशि वाले लोगों के लिए समय शानदार रहेगा। बिजनेस में अच्छा लाभ होने के योग हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान हो सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करेंगे, जो भविष्य में आपको अच्छा फायदा देगा। घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। सोशल मीडिया पर फेमस लोगों के लिए समय बेहतर रहेगा। आपके फालोवर्स में इजाफा हो सकता है। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा।

Back to top button