राशिफल

सूर्य के राशि परिवर्तन से हुआ शक्तिशाली राजयोग का निर्माण, इन 3 राशियों को मिलेगा बहुत लाभ

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ग्रहों के राजा सूर्य महीने में एक बार अपनी राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य का यह राशि परिवर्तन या गोचर संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है। अब सूर्य मिथुन राशि में रहते हुए 15 जून 2023 से 17 जुलाई 2023 के बीच बुध के साथ युति में भी रहेंगे। ऐसे में कुछ राशि वालों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा, जिसकी वजह से इनको धन लाभ, सफलता, मान-सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं कुछ राशियों पर इसका नकारात्मक प्रभाव भी पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं सूर्य के मिथुन राशि में गोचर का सभी राशियों पर क्या प्रभाव रहने वाला है।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

mesh

मेष राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन सामान्य रहने वाला है। आप वित्तीय मामलों में कुछ बड़ा करने की सोच सकते हैं। आपकी सेहत भी ठीक रहेगी। जो लोग नौकरी करते हैं, उनको प्रमोशन मिल सकता है। व्यापार करने वाले लोगों को नए अवसर मिलने की संभावना है। सभी रिश्ते बेहतर होंगे और आपसी तालमेल बने रहेंगे। आपको इस दौरान कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा, नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

taurus

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का यह गोचर खर्चों में बढ़ोतरी कराएगा। स्वास्थ्य संबंधित छोटी-मोटी समस्याएं भी चलती रहेंगी। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए यह समय काफी अच्छा साबित होगा। व्यवसाय के लिए भी यह समय काफी बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। इस दौरान अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

mithun

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन बहुत ही शुभ फल देने वाला साबित होगा। इस राशि वाले लोगों की कुंडली में सूर्य का गोचर लग्न भाव में हो रहा है। ऐसी स्थिति में इन लोगों के आत्मविश्वास, साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अचानक धन लाभ के अवसर मिलेंगे। जो लोग नई नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उनको भी नौकरी के अच्छे प्रस्ताव सामने आ सकते हैं। व्यापार में अच्छा धन लाभ होने के योग हैं। आप अपने जीवन के क्षेत्र में लगातार कामयाबी हासिल करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

cancer

कर्क राशि वाले लोगों के लिए सूर्य ग्रह का यह राशि परिवर्तन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आर्थिक मामलों में आपको सावधान रहना होगा। किसी बड़े खर्च के कारण परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। नौकरी या व्यापार के सिलसिले में बाहर जाने के योग बन सकते हैं। दांपत्य जीवन में बेहतर तालमेल बनाए रखने की कोशिश कीजिए। आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

leo

सिंह राशि वाले लोगों के लिए सूर्य के मिथुन राशि में होने से बना अच्छा और शक्तिशाली राजयोग आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। व्यापार से जुड़े हुए लोग अच्छा धन लाभ प्राप्त करेंगे और आपको धन लाभ अर्जित करने के कई अच्छे मौके भी मिल सकते हैं। घर परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। घर में किसी तरह का मांगलिक और शुभ कार्यक्रम का आयोजन होने से परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठेंगे। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको कोई बड़ा पद ऑफर हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में भी आपको बेहतरीन मौके हाथ लगेंगे। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Virgo

कन्या राशि वाले लोगों के लिए सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है। आर्थिक लिहाज से भी यह समय काफी अच्छा साबित होगा। स्वास्थ्य से जुड़ी हुई छोटी चिंताएं परेशान कर सकती हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलने के योग हैं। रिश्तो में संभल कर रहें। मतभेद बढ़ सकता है। इस दौरान अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। बिना सोचे समझे कोई भी फैसला लेना ठीक नहीं है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Libra

तुला राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का यह गोचर आपके भाग्य भाव में हो रहा है। अभी आपको भाग्य का साथ तो मिलेगा, लेकिन आर्थिक मामलों में आपको थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। नौकरी या बिजनेस में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। प्रेम जीवन के लिए यह समय सामान्य रहने वाला है। लाइफ पार्टनर के साथ तालमेल बनाए रखें। आपकी सेहत ठीक ठाक रहेगी। लेकिन ज्यादा मसालेदार वाली चीजों का सेवन ना करें, नहीं तो पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Scorpio

वृश्चिक राशि वाले लोगों को सूर्य की राशि परिवर्तन की वजह से वित्तीय मामलों में सावधान रहना होगा। सूर्य का गोचर आपके आठवें स्थान में हुआ है। अभी स्वास्थ्य संबंधित परेशानी हो सकती है। कोई पुरानी बीमारी फिर से आ सकती है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। नौकरी या बिजनेस में अपने काम पर ध्यान देना होगा। रिश्तो में संभलकर रहना होगा क्योंकि मतभेद बढ़ने की संभावना नजर आ रही है। आपको किसी भी प्रकार के वाद विवाद से बचना होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

Sagittarius

धनु राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन बहुत ही अच्छा साबित होगा। सूर्य के राशि परिवर्तन से बना शक्तिशाली और शुभ राजयोग आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव लाएगा। धनु राशि के लिए सूर्य का गोचर कुंडली के सातवें भाव में हुआ है और सूर्य आपके भाग्य स्थान के स्वामी है। ऐसे में आपकी प्रेम के संबंध में जो मन में विचार हैं, वह फलीभूत होंगे। वैवाहिक जीवन जीने वाले लोगों के लिए यह राजयोग अच्छा फल प्रदान करने वाला है। आपके रुके हुए काम भी पूरे हो जाएंगे। आप अपने हर काम को बेहतर ढंग से समय रहते पूरा कर लेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

Capricorn

मकर राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का यह गोचर आपकी राशि से छठे स्थान में हुआ है। ऐसे में आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी बदलना चाहते हैं, तो थोड़ा ध्यान रखना होगा। कोई बीमारी फिर परेशान कर सकती है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। इस समय के दौरान आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

Aquarius

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का यह गोचर आपकी राशि के पांचवे स्थान में हुआ है। इस समय आपको आर्थिक रुप से लाभ हो सकता है। आप नए निवेश पर भी ध्यान देंगे। नौकरी करने वाले लोग अपना लक्ष्य हासिल करेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। शादीशुदा जिंदगी में सावधान रहना होगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए। प्रेम जीवन में मतभेद होने की संभावना बनी हुई है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

Pisces

मीन राशि वाले लोगों के लिए यह गोचर चौथे स्थान में हुआ है। अभी ज्यादा लाभ की उम्मीद मत कीजिए। निवेश करने में समझदारी दिखानी होगी। नौकरी या बिजनेस में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य संबंधित चिंता भी नजर आएगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। घर परिवार का माहौल काफी ठीक नजर आ रहा है। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने का प्रयास कर सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए आपको सतर्क रहना होगा।

Back to top button
?>