राशिफल

30 साल बाद शनिदेव अपनी कुंभ राशि में होने जा रहे वक्री, इन 4 राशियों पर होगी नोटों की बारिश

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, सभी ग्रहों में शनिदेव सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह हैं। शनिदेव को न्याय प्रदाता और कर्मफल दाता के रूप में जाना जाता है, क्योंकि यह व्यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर ही शुभ और अशुभ फल प्रदान करते हैं।

शनिदेव अभी कुंभ राशि की यात्रा पर हैं और 17 जून 2023 से इसी राशि में रहते हुए वक्री होने जा रहे हैं। उनके इस प्रकार वक्री होने से सभी राशियों पर कुछ ना कुछ असर जरूर पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं शनि की वक्री चाल का सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव रहने वाला है।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले लोगों के लिए शनि का वक्री होना बहुत ही शुभ साबित होगा। इस राशि के लोगों के लिए यह परिवर्तन अच्छा मुनाफा देने का काम करेगा। शनि देव की कृपा से इस समय के दौरान व्यापार में लाभ की स्थिति बन रही है। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने सभी कार्य बेहतर ढंग से पूरा कर लेंगे। इस समय के दौरान आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। बैंकिंग और मशीन के काम से जुड़े हुए लोग कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, जिसमें उन्हें सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए वक्री शनि विशेष कृपा लेकर आए हैं। आपको अपनी कठिन मेहनत के अनुसार अनुकूल परिणाम प्राप्त होगा। निजी जिंदगी में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आपके निजी जीवन में बहुत ही जल्द एक नया बदलाव देखने को मिल सकता है। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। घर परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के योग हैं। आप अपनी मेहनत से बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे। आपकी अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए यह समय बहुत ही लाभकारी सिद्ध होने वाला है। आपकी धन की स्थिति बेहतर बनेगी। नौकरी में प्रमोशन के अच्छे संकेत मिल रहे हैं। शनिदेव की विशेष कृपा आपके ऊपर बनी हुई है। किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा, जिसके चलते आप हर क्षेत्र में तरक्की हासिल करेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। इस समय के दौरान आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले लोगों के लिए शनि की चाल बहुत ही शुभ परिणाम लेकर आएगी। आपके जीवन में जो भी परेशानियां चल रही थी, वह कम होंगी। आपको अपने परिवार और माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको रचनात्मक कार्यों में अपार सफलता मिलने की प्रबल संभावना बनी हुई है। जीवन में आनंद और सफलता मिलेगी। आप अपने हर काम को बेहतर ढंग से समय रहते पूरा करेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले लोगों के लिए शनि की बदली चाल बेहद लाभकारी रहने वाली है। इस राशि वाले लोगों को धन लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बनेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। किस्मत का साथ मिलने से आपको कामकाज में सफलता मिलती रहेगी। धन कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे। आप अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में कामयाब होंगे। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले लोगों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा साबित होगा। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। विद्यार्थियों का समय थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। कुछ कठिनाई से सफलता मिल सकती है। शेयर बाजार में सोच विचार करने के बाद ही पैसा खर्च करें क्योंकि धन हानि होने के योग बने हुए हैं। इस समय के दौरान आपको वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। गुप्त ज्ञान में रुचि बढ़ सकती है। आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा ना करें, नहीं तो धोखा मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले लोगों के लिए शनि की चाल में परिवर्तन शुभ साबित होंगी। आपको हर क्षेत्र में अच्छी कामयाबी मिलने के योग हैं। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने की संभावना बनी हुई है। आपके काम की तारीफ होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। व्यापार में आपको लाभ मिलेगा। माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए यह परिवर्तन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आपको कोई भी नया काम शुरू करने से बचना होगा। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। अच्छे समय के लिए सुबह और शाम हनुमान चालीसा का पाठ करें। जो लोग वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं हैं और नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें शुभ समाचार नहीं मिल सकता। आपको अपनी किस्मत का साथ भी बहुत कम मिलेगा। आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले लोगों के व्यापार और कामकाज की स्थिति अच्छी रहेगी और उन्हें हर मेहनत में सफलता मिलने के योग है। इस समय के दौरान भाइयों का अच्छा सहयोग मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। शनि की दृष्टि आपको धार्मिक यात्रा पर ले जा सकती है। इस समय आपको अपने गुरु की कृपा प्राप्त होगी। घर परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले लोगों के लिए यह समय बेहद शुभ साबित होगा। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती और शनि की ढैया का प्रभाव चल रहा है, उन्हें इससे मुक्ति मिलेगी। नौकरी के क्षेत्र में आपके कामकाज की तारीफ होगी। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। इस समय के दौरान आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा साबित होगा। आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप अपने सभी रुके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। मकान खरीदने का सपना पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। इस समय के दौरान आप जो भी नया काम शुरू करेंगे, उसमें सफलता जरूर मिलेगी। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले लोगों के ऊपर शनि देव की कृपा बनी रहेगी। किसी पुराने कर्ज की भरपाई करने में सफल रहेंगे। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। पारिवारिक जीवन सुख-शांति पूर्वक रहेगा। इस दौरान आपकी आमदनी में इजाफा होगा और अतिरिक्त आमदनी के लिए प्रयास करेंगे, जिसमें आपको उपलब्धि हासिल होगी। कमाई के नए स्रोत बन सकते हैं। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

Back to top button
?>