राशिफल

बुध देव होने जा रहे हैं अस्त, इन राशियों को मिलेगा शुभ फल, वहीं इन्हें हो सकती है धन हानि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राजकुमार बुध 7 जून को वृषभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार बुध ग्रह 19 जून 2023 को सुबह 7:16 बजे पर वृषभ राशि में अस्त हो जाएंगे। बुध ग्रह बुद्धि, तर्क, शिक्षा और संचार कौशल का कारक है। बुध के कमजोर होने पर लोगों में असुरक्षा की भावना, एकाग्रता की कमी, ग्रहण शक्ति की कमी, स्मृति हानि कभी-कभी लोगों के लिए संभावना हो सकता है। आखिर वृषभ राशि में बुध के अस्त होने से किन राशियों को शुभ और अशुभ फल मिलेगा चलिए जानते हैं इसके बारे में।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

mesh

मेष राशि वाले लोगों को कार्यक्षेत्र और व्यापार में भाग्य का साथ मिलेगा। पुराने समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। मेहनत से किए गए कामों में अच्छी खासी सफलता मिलने के प्रबल योग बने हुए हैं। लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से समय सामान्य रहने वाला है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Taurus

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह का अस्त होना अधिक खर्च, परिवार में समस्याएं दे सकता है और इस राशि के लोगों का अपने प्रियजनों के साथ बहस भी हो सकती है। वृषभ राशि में इस बुध अस्त के दौरान प्रोत्साहन, पदोन्नति जैसे लाभ नहीं मिल पाएंगे। इसके अलावा धन हानि का भी सामना करना पड़ सकता है। इस राशि वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का भी सामना करना पड़ेगा। कुल मिलाकर आपको काफी सावधान रहना होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए बुध ग्रह अस्त होने की वजह से कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहना होगा। कार्य क्षेत्र में बदलाव हो सकता है। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार जरूर कर लीजिए। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। मानसिक तनाव आपको काफी चिंतित कर सकता है। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। आपको पैसों का उधार लेनदेन करने से बचना होगा, नहीं तो हानि हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले लोगों का समय काफी कठिन रहेगा। कुछ लोगों की नौकरी छूट सकती है और नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। इस राशि के लोगों को अपने काम के सिलसिले में अपने वरिष्ठों के साथ कम समय मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। माताजी की सेहत खराब हो सकती है, जिसके कारण आप काफी परेशान रहेंगे। आपको भी अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। खानपान की आदतों पर ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा, नहीं तो हानि झेलनी पड़ सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Leo

सिंह राशि वाले लोगों के लिए समय मिलाजुला रहेगा। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। जो लोग व्यापार कर रहे हैं, उनके लिए लाभ में कमी आ सकती है। आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल नहीं हो पाएंगे। आर्थिक पक्ष की बात करें, तो आपकी फिजूलखर्ची बढ़ सकती है, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। धन हानि होने की भी संभावना बनी हुई है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Virgo

कन्या राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन पर आपको ध्यान देना होगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ेगा। घर में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपकी सेहत पहले से ठीक रहेगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। घर पर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे माहौल खुशहाल बनेगा। आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे और अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले लोगों को कार्यक्षेत्र और व्यापार में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। साथियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। कार्य क्षेत्र में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करेंगे, जिसका भविष्य में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए समय काफी हद तक ठीक रहेगा। लेकिन जोखिम भरे कामों में हाथ डालने से बचना होगा। व्यापार में लाभ के अवसर आते रहेंगे, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए। परिवार में किसी की सेहत प्रभावित हो सकती है। मानसिक तनाव की स्थिति बनी रहेगी। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया, तो वह भी वापस मिल सकता है। आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा मौका मिल सकता है। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा। कारोबार में बरकत होगी। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आपकी सेहत ठीक रहेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले लोगों को अपने जीवन में कई सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। किसी पुराने निवेश से अच्छा फायदा मिलने के योग हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मनचाही सफलता मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। मौसम में बदलाव होने की वजह से आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले लोगों का समय बेहद खास रहेगा। धन लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ेगा, यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले लोगों का समय थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन किसी बात को लेकर चिंतित रहेगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलता रहेगा। घर में मेहमानों के आगमन से माहौल खुशनुमा बनेगा।

Back to top button