राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह बन रहा बड़ा ही शुभ योग, माता रानी की कृपा से होगी मनोकामना पूर्ति

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओं का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा कि आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 12 जून से 18 जून 2023 तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

सप्ताह के आरंभ में कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। धन से जुड़ी चीजों में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। रिश्तों में आई कड़वाहट को दूर कर सकते हैं। जीवनसाथी को खुश रखने की कोशिश करें। सप्ताह के अंत में अत्यधिक भागदौड़ और कुछ अशुभ समाचार मिल सकता है। पार्टनरशिप या किसी के साथ कोई प्रोजेक्ट शुरू करने से बचें। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों के मामले में सप्ताह अनुकूल है। किसी बात को लेकर मनमुटाव है तो वह समाप्त हो जाएगा।

करियर के विषय में : आपकी सैलरी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। करियर में ग्रोथ छात्रों को आगे लेकर जाएगी।

हेल्थ के विषय में : किसी पुराने रोग से राहत मिल सकती है। बॉडी को हेल्दी रखने के लिए पानी अधिक पिएं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

वृषभ राशि वाले अटके हुए पैसे को पाने में सफल होंगे। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे थे वही मदद करने के लिए आगे आएंगे। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें। कार्यालय में अधिकारियों से लड़ने का प्रयास न करें। भाग्य से थोड़ी कम मदद मिलेगी। आपको चाहिए कि आप पूरे सप्ताह राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें।

प्यार के विषय में : शादीशुदा जिंदगी में प्यार और आपसी समझ बढ़ेगी।

करियर के विषय में : सप्ताह के अन्त में रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे।

हेल्थ के विषय में : स्वयं को अधिक तनाव न दें। पेट की संबंधी किसी समस्या से बचें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

संतान से आपको सहयोग प्राप्त होगा। विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता के लिए वीजा आदि का आवेदन करना हो तो असर अनुकूल रहेगा। शासन सत्ता का पूर्ण सुख मिलेगा। आपका भाग्य आपका साथ देगा। अगर आप प्रयास करेंगे तो शत्रुओं को इस सप्ताह परास्त कर देंगे। कुछ पुराने काम रुके हुए थे, वो अब धीरे-धीरे पूरे होने की स्थिति में आ जाएंगे जिससे आपकी इनकम बढ़ेगी।

प्यार के विषय में : आपके प्रेम जीवन में इस सप्ताह कलह होने की सम्भव है।

करियर के विषय में : नौकरी-व्‍यापार में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। आपकी पर्सनालिटी निखरेगी।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह हेल्थ की चिंता न करें। अच्छी रहेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कर्क राशि के जातकों के लिए यह संपूर्ण सप्ताह अच्छी सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। इस हफ्ते की शुरुआत में आपके भौतिक सुख-सम्पदा में वृद्धि होगी। आपका रुका हुआ धन वापस मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आय में निरंतर वृद्धि होती रहेगी। इस सप्ताह किसी कानूनी पचड़े में फंस जाने के योग बन रहे हैं इसलिए थोड़ी सावधानी जरूरत बरतें।

प्यार के विषय में : आपके प्रेम संबंध काफी मजबूत होंगे। विवाह के शुभ संयोग भी बन सकते हैं।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में जूनियर्स की बात को इग्नोर करना मान‍हानि करवा सकता है।

हेल्थ के विषय में : यह समय आपकी सेहत के लिए अनुकूल नहीं है, इसलिए स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सिंह राशि वालों के आत्मवश्विास में वृद्धि होगी। कुटुंब परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। उच्च शिक्षा एवं शोध आदि कार्यों के लिए विदेश प्रवास की संभावना बन रही है। कोई भी दिन अशुभ नहीं है इसलिए नौकरी में पदोन्नति एवं स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो उसे अच्छा है। शादी विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी, क्रोध के अतिरेक से बचें।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह प्रेम संबंधों से संबंधित फैसले बहुत ही सोच विचार करके लेने होंगे। तभी आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।

करियर के विषय में : करियर में बुद्धिमत्‍ता के साथ-साथ विवेक से भी काम लें। कोई मुश्किल काम पूरा होने से आपको खुशी मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : आपको पीठ, कलाई, दिल व रीढ़ की समस्या से बचना होगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस हफ्ते आपको लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। स्थान परिवर्तन भी संभव है। मन में शांति व प्रसन्नता के भाव रहेंगे, आत्मवश्विास से लबरेज रहेंगे लेकिन अतिउत्साही होने से बचें। धर्म-कर्म के मामलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे। स्वभाव में इस सप्ताह थोड़ी उग्रता रहेगी। जिस पर आप को कंट्रोल करना चाहिए।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों को लेकर मानसिक द्वन्द की स्थिति से गुजर सकते हैं इसलिए सावधानी बनायें रखें।

करियर के विषय में : कामकाजी जीवन अच्‍छा रहेगा। नए अवसर मिलेंगे, साथ ही धन लाभ होगा।

हेल्थ के विषय में : शरीर को रोगमुक्त रखने के लिए दवा का समय पर प्रयोग करें। इसके साथ पौष्टिक आहार लें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह तुला राशि के जातकों का समय बहुत अनुकूल नहीं है लेकिन बीच-बीच में कुछ अनुकूल परिस्थितियां बनेगीं। वस्त्रों आदि के प्रति रूझान बढ़ेगा, संचित धन में कमी आ सकती है। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे, संतान सुख में वृद्धि होगी। संतान से सुखद समाचारों की प्राप्ति होगी। खर्च की अधिकता के कारण आपका मन परेशान रहेगा।

प्यार के विषय में : आपको जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

करियर के विषय में : नौकरी में प्रमोशन के चांस बन रहे हैं। जो छात्र अपना करियर शुरु करना चाहते हैं उनके लिए नई राहें खुलेंगी।

हेल्थ के विषय में : आपकी सभी शारीरिक समस्याएं सही हो जाएंगी। आप अपने शरीर को हेल्दी रखने में सफल होगें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस सप्ताह बीच-बीच में चुनौतियां आयेगी। जो कि आपको अधिक परेशान कर सकती है या मानसिक तनाव दे सकती है। अपनी कुशल रणनीति एवं प्रशासनिक क्षमता से लोगों को प्रभावित कर सकता है। व्यावसायिक दृष्टि से भी सप्ताह बहुत उत्तम है। अपनी भावनाओं को वश में रखें, स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। धन आने का अच्छा योग है। व्यापार में लाभ होगा।

प्यार के विषय में : आपकी लव लाइफ काफी रोमांटिक रहने वाली है। आपका मन भी बहुत प्रसन्न रहेगा।

करियर के विषय में : नौकरी की तलाश कर रहे लोगों की तलाश पर विराम लगेगा और उन्हें नौकरी मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : ब्लड प्रेशर से बचाव के लिए डॉक्टर की सलाह लें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस हफ्ते घर परिवार में थोड़ा चुनौतीपूर्ण वातावरण रहेगा। इसलिए सोच-समझकर ही घर परिवार की परेशानियों को कम करने का निरन्तर प्रयास करते रहना चाहिए। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं। प्रोफेशनल लाइफ में थोड़ा क्रिएटिव होने की जरूरत है। ऑफिस में अपने काम से दूसरों को इम्प्रेस कर पाएंगे। आपका अपने भाइयों के प्रति सहयोग बढ़ेगा।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। अपनी लव लाइफ में सोच समझकर निर्णय लें।

करियर के विषय में : यह सप्ताह करियर के लिहाज से बढ़िया रहने वाला है। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत में भी उतार-चढ़ाव रहेगा। आंखों में दर्द होगा या पैर में चोट लगने के योग बन सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस सप्ताह आपके लिए समय अनुकूल रहेगा। आपका महत्व बढ़ेगा। आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। सप्ताह के मध्य में आपको शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे, आपकी सावधानी से आपकी जीत होगी। किसी बड़े पद पर पहुँचने या प्रमोशन का लाभ जातक को मिल सकता है। बच्चों की वजह से घर में खुशियां आ सकती हैं।

प्यार के विषय में : अविवाहित लोग अपने प्रेम संबंधों को आकर्षित करेंगे जबकि प्रतिबद्ध लोग एक अविचलित रोमांस का आनंद लेंगे।

करियर के विषय में : जॉब या वर्कस्पेस पर आपकी आय में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा लोग अपनी नौकरी पर सीरियस होकर काम करें।

हेल्थ के विषय में : ज्यादा तेल-मसालेदार भोजन से परहेज करें और खान-पान में नियमितता बनाए रखें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपका लापरवाही वाला रवैया माता-पिता को परेशान कर सकता है। लोन चुकाने में दिक्कत हो सकती है। कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। ज्ञान-विज्ञान से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। किसी बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। खर्चों में थोड़ी तेजी आएगी और बेवजह के खर्चे और यात्राएं आपको चिंता में डालेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलने के प्रबल योग बनेंगे।

प्यार के विषय में : आपके रिश्ते में रोमांस और अपनापन बढ़ेगा और एक दूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।

करियर के विषय में : सप्ताह के अन्त में रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे।

हेल्थ के विषय में : पेट संबंधी कोई समस्या हो सकती है। ऐसे में आपको खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह आप आत्मविश्वास और साहस से भरे रहेंगे। जिंदगी को सफल बनाने के सभी प्रयास पूरे होंगे। जो लोग राजनीति में उनकी लोकप्रियता बढ़ सकती है। कोई बड़ी एवं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी को मिल सकती है। इस समय आप बचत पर भी थोड़ा ध्यान दें। फिजूलखर्चों से बचने की कोशिश करें। आपके प्रयासों से सप्ताह के अंतिम दिनों में आपके सभी शत्रु समाप्त हो सकते हैं।

प्यार के विषय में : प्यार के मोर्चे पर इस सप्ताह रोमांटिक रोमांच की उम्मीद कर सकते हैं।

करियर के विषय में : अपने बिजनेस को आगे लेकर जाएंगे। आपका बिजनेस आपको मुनाफा देगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत से जुड़ी यदि कोई दिक्कत है तो इसे गंभीरता से लेने का समय आ गया है।

आपने साप्ताहिक राशिफल 12 जून से 18 जून का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 12 जून से 18 जून का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 12 जून से 18 जून’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button