विशेष

ग्रह-नक्षत्र बना रहे रवि योग, इन 2 राशियों के जीवन की मुसीबत होगी दूर, हर काम होंगे सफल

ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, यदि किसी राशि में ग्रहों की चाल ठीक है, तो इसकी वजह से व्यक्ति को शुभ फल मिलता है परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में कई परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं।

ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती चाल की वजह से कई शुभ और अशुभ योग का भी निर्माण होता है, जिसका मनुष्य के जीवन पर काफी असर पड़ता है। बता दें कि ग्रह-नक्षत्र के बदलाव से रवि योग का निर्माण हो रहा है, जिसका असर कुछ राशियों पर शुभ रहेगा, तो कुछ राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं रवि योग आपकी राशियों पर क्या असर डालेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

mesh

मेष राशि वाले लोगों का समय अनुकूल रहने वाला है। परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप कोई बड़ा कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। कोई बड़ा उद्योग लगाने या अपने कार्य-व्यापार को बढ़ाने पर सोच विचार कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। घर परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। ईश्वर की भक्ति से मन को शांति मिलेगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

taurus

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए रवि योग फायदेमंद रहने वाला है। पारिवारिक सुख के प्रबल योग बने हुए हैं। सरकारी सेवा से जुड़े हुए लोगों को प्रमोशन मिलने की पूरी संभावना है। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना बनी हुई है। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। कारोबार में बरकत होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

mithun

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए समय सफलता दिलाने वाला रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए लाभ की स्थिति बन रही है। सामाजिक दायित्व बढ़ सकता है। किसी बड़े काम की योजना को विस्तार देने में आपको विशेष सफलता मिल सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में फायदेमंद रहने वाला है। परिवार के लोगों के साथ अच्छा तालमेल बनाकर चलेंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। ट्रैफिक नियमों का पालन करना बहुत ही आवश्यक है। आप अपने बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

cancer

कर्क राशि वाले लोगों का समय काफी बेहतर नजर आ रहा है। आप परिवारवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। आप अपने किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। ऑफिस के काम से यात्रा पर जा सकते हैं, यह यात्रा फायदेमंद रहने वाली है। नौकरी में आपकी स्थिति मजबूत होगी और आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। अपने मनपसंद क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

leo

सिंह राशि वाले लोगों का समय उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आप अपनी चतुराई से अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। अगर निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए समय ठीक रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी। नई योजनाओं से आर्थिक लाभ होने की संभावना है। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां आएंगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Virgo

कन्या राशि वाले लोगों को अपने जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ने के संकेत हैं। व्यवसायिक स्तर पर समय बहुत अच्छा रहेगा। आपके लिए कुछ वस्त्र या आभूषण आदि खरीदने के योग हैं। अनुभवी लोगों के साथ उठना बैठना रहेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है। आपको अपनी भागदौड़ का अच्छा फल मिलेगा। आपको जल्दीबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचना होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Libra

तुला राशि वाले लोगों का समय बेहतरीन रहेगा। आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। विवाह योग्य लोगों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। आप अपने सामने आने वाली विपरीत परिस्थितियों का डटकर सामना करेंगे। घर के बड़े लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। कार्यस्थल पर कुछ लोगों से आपको सतर्क रहना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Scorpio

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय काफी अच्छा नजर आ रहा है। आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को नई दिशा में ले जाने में कामयाब होंगे, जिससे आपका उत्साह बढ़ेगा। ऑफिस में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। माता-पिता की तबीयत अच्छी रहेगी। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों का समय बढ़िया रहेगा। आपको अपनी भागदौड़ का सकारात्मक परिणाम मिलता नजर आ रहा है। प्रमोशन की उम्मीद बढ़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

Sagittarius

धनु राशि वाले लोगों का समय अनुकूल रहेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के लोगों के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। कारोबार में बरकत होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। नए लोगों से दोस्ती होगी, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। घर के लोगों का आपको सहयोग मिलेगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

Capricorn

मकर राशि वाले लोगों के लिए समय सकारात्मक रहेगा। पहले की गई मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। अच्छे लोगों का सहयोग मिलने से आप अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने में सफल रहेंगे। अचानक किसी यात्रा पर जाने के योग बने हुए हैं। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर में खुशी का वातावरण बना रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

Aquarius

कुंभ राशि वाले लोगों का समय उत्तम रहेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अच्छा महसूस करेंगे। आपके व्यापार में प्रगति की संभावना बनी हुई है। आपको किसी प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। आप अपने उत्साह और मेहनत के दम पर बड़ा लाभ उठाने में सफल रहेंगे। आमदनी में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिल सकता है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

Pisces

मीन राशि वाले लोगों के लिए समय सामान्य रहने वाला है। पारिवारिक दृष्टि से आपका समय अच्छा रहेगा। धर्म-कर्म में आपकी रूचि बढ़ेगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। लेखन आदि के क्षेत्र में सफलता मिलने के प्रबल योग बने हुए हैं। दांपत्य जीवन में आपको नई नई खुशियां देखने को मिलेंगी।

Back to top button