राशिफल

शनिदेव ने 5 राशियों से हटाई टेढ़ी नजर, अब मेहनत लाएगी रंग, सुधरेगी आर्थिक स्थिति

ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को सबसे गुस्सैल देवता माना गया है। अगर किसी व्यक्ति से शनिदेव नाराज हो जाएं, तो उस व्यक्ति के जीवन में एक के बाद एक परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। वहीं जिस व्यक्ति पर शनि देव की कृपा हो जाए, तो उसका भाग्य ही बदल जाता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ राशि वाले ऐसे हैं जिनके ऊपर से शनि का बुरा प्रभाव दूर होने जा रहा है। अब इन राशि वालों को अपने जीवन में खूब सफलता मिलेगी और हर क्षेत्र में नाम कमाएंगे। तो चलिए आपको बताते हैं, यह राशि वाले कौन से हैं।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले लोगों का समय बहुत ही अच्छा साबित होगा। आप खुद को पॉजिटिव ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। इस ऊर्जा का लाभ आपको अपने काम में साफ साफ दिखाई देगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। जीवन के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। व्यापारियों को अच्छा फायदा होने के योग हैं। दांपत्य जीवन शानदार रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन भी काफी बढ़िया रहेगा। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले लोगों के ऊपर शनि देव की कृपा बनी रहेगी। आपके आने वाला समय शानदार रहेगा। किसी महत्वपूर्ण काम में आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। आप किसी काम को नए तरीके से करने का प्रयास करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। परिवार को समय देने की पूरी कोशिश करेंगे, जिसमें परिवार के लोग आपके नजदीक आएंगे। आपको पैतृक संपत्ति का लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। ऑफिस में रुका हुआ कोई कार्य पूरा कर लेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले लोगों को अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। कमाई के नए नए रास्ते प्राप्त होंगे। करियर के मार्ग में जो भी बाधा चल रही थी, वह समाप्त हो जाएगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। लेकिन पैसे से संबंधित कुछ मामलों में आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग बने हुए हैं। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे प्रस्ताव आएंगे। जीवनसाथी के साथ जिंदगी का बेहतरीन अनुभव मिल सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा आगे रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले लोगों का समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कामकाज का भार अधिक होने के कारण स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ेगा। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। परिवार में मिली जिम्मेदारी को आप पूरा करने में सफल होंगे। विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आपको पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधान रहना होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले लोगों का समय अनुकूल रहेगा। आपकी आमदनी के नए स्रोत बढ़ेंगे, जिससे आपको अच्छी इनकम होगी। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिलेगा। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, नहीं तो आगे चलकर परेशानी हो सकती है। संतान की ओर से आपको खुशखबरी सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होगा। आप अपनी कड़ी मेहनत से कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। अलग-अलग लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। आर्थिक लेनदेन आपके पक्ष में रहेगा। जीवनसाथी के साथ बाजार में खरीदारी करने जा सकते हैं। ऑफिस में आपके काम की नई योजनाओं से सीनियर प्रसन्न होंगे। आपकी आमदनी के नए नजरिए बनेंगे। इस राशि के जो लोग इंजीनियरिंग के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनके लिए समय बहुत ही अच्छा रहेगा। आज उन्हें विदेश की किसी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है। लेकिन आपको अपने खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। आप अपने जीवन में चल रही समस्याओं का हल ढूंढने में सफल रहेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आप बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी सामाजिक समारोह में बुलाया जा सकता है। वहां लोग आपकी बातों से काफी प्रभावित होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय काफी अच्छा रहेगा। आपके कलात्मक शैली को काफी सराहना मिलेगी। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ होने की संभावना है। इस राशि की महिलाएं किटी पार्टी में जा सकती हैं, वहां आपकी नई दोस्त बनेगी। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय काफी हद तक बेहतर नजर आ रहा है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आप अपने साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले लोगों का समय बहुत ही बढ़िया रहेगा। आप बहुत ही सक्रिय रहेंगे और नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में सफल रहेंगे। कई लोग आपकी राय मानेंगे। अचानक किसी काम से यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। घर परिवार में चल रही परेशानियां दूर होंगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। कारोबार में बरकत होगी। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में कामयाब होंगे। इस राशि के मेडिकल छात्रों को कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आपका पारिवारिक वातावरण शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी आपको कोई उपहार देंगे। आपका मन पूरे दिन प्रसन्न रहने वाला है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले लोगों का समय उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। गुरुजनों से मार्गदर्शन मिलेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। बिगड़े हुए काम बनेंगे। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। पिछले कई दिनों से रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। किसी मीडिया कंपनी में काम करने का सुनहरा मौका मिल सकता है। प्रेम जीवन शानदार रहेगा। एक दूसरे को समझने का प्रयास करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले लोगों के लिए समय काफी ठीक रहेगा। बिजनेस में आपके साथ कुछ अच्छा हो सकता है। आपको काफी धन लाभ होने की संभावना बनी हुई है। नए-नए लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। जीवनसाथी के साथ अगर कोई मतभेद चल रहा था, तो वह समाप्त हो जाएगा। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छी सफलता मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।

Back to top button