राशिफल

Rashifal 11 June: इन 4 राशियों के लिए बहुत ही भाग्यशाली रहेगा रविवार, रिश्तों में आएगी मिठास

हम आपको रविवार 11 जून का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 11 June 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

मेष राशि वाले अपने मनमौजी बर्ताव पर काबू रखें। जो छात्र किसी कम्पटीशन की तैयारी कर रहे हैं, आज उन्हें सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के कारण मित्रों के साथ उग्र चर्चा या झगडा़ न हो जाए इसका भी ध्यान रखें। किसी प्रकार की चोट लगने की भी संभावना रहेगी। कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में आप किसी कठिन कार्य को तय समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपकी मदद के लिए कई लोग आगे आएंगे। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। लवमेट के रिश्ते और मजबूत बनेंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से आपको आराम मिलेगा। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों का प्रमोशन उनकी मनपसंद जगह पर होगा। आर्थिक स्थिति नाजुक हो ऐसी अनुभूति प्रतीत होगी। आज आपकी प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी होगी। आप ऑफिस में दोस्तों के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे।

Surya dev

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आज धैर्य और कोशिश के बीच संतुलन रखेंगे, तो ज्यादातर समस्याएं सुलझ सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि नीचा देखना पड़े। आपके कई रुके हुए काम इस अवधि में बन सकते हैं। ईर्ष्या करने वाले आपके कार्य को बाधित भी कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कर्क राशि वालों के लिए यह दिन आपके लिए थोड़ी परेशानी वाला हो सकता है। युवा वर्ग समय के मोल को समझें और अपना कीमती समय बर्बाद न करें बल्कि समय का सदुपयोग कर अपने करियर को संवारें। परिवार के नियमों का पालन करते हुए अपनी माता और पिता जी की बातों का पालन करना होगा। आप अधिकांशतः बोरियत भरे कार्यों में व्यस्त रहेंगे। निवेश करने से बचना चाहिए। व्यापार में अच्छा फायदा होगा। घर का वातावरण अच्छा रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपके लिए व्यवसायिक क्षेत्र में काफी उत्तम दिन होगा। आज का दिन कहीं निवेश करने के लिए अच्छा है इसलिये किसी अच्छी जगह सोच-समझ कर निवेश करेंगे तो भविष्य में फल लाभकारी रहेगा। रूके हुए सारे काम आसानी से पूरे होंगे। बड़े भाई-बहनों के सहयोग से काम में आपको सफलता मिलेगी। आज आप कुछ नए लोगों के साथ जुड़ सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। आपको अच्छी सफलता मिल सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कन्या राशि वालों को जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। अपने जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आज व्यवसाय में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। यदि बड़े भाई या बहन के साथ रिश्ते में खटास आ गई है तो आज आपके बीच के सारे मतभेद दूर होंगे। पैसे कमाने और निवेश करने के लिए पहले किए गए प्रयासों से लाभ मिलेगा। अपनी बातचीत में मौलिकता रखें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपके रचनात्मक कार्य फलीभूत होंगे। आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। पैसों को लेकर किसी से हुआ विवाद सुलझने के आसार हैं। किसी काम के लिए अपनी ओर से पहल करने में संकोच न करें। आपको उनका स्नेह और समर्थन मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आने की प्रबल संभावना है।

surya dev

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप रोजमर्रा के कामों से थोड़ा समय निकालकर परिवार वालों के साथ बिताएं। आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। संपादन और संपादन के कार्य से आपको लाभ होगा। विदेश यात्रा योग बनता जा रहा है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में निर्देशित करें। भ्रम की स्थिति दूर हो सकती है। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। मनचाहे काम पूरे होने में समय लगेगा। संपत्ति से जुड़ा कोई बड़ा फायदा होने के आसार है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा। आज के दिन अपनी जुबान अनियंत्रित ना होने दें। आज का दिन आपके लिए कुछ तनाव लेकर आ सकता है। किसी तरह का आर्थिक स्थिति को लेकर या अचल संपत्ति इत्यादि को लेकर विवाद भी हो सकता है। आज के दिन भाग्य आपका साथ देगा. यात्रा से आपको लाभ मिलेगा। आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। आपके स्वास्थ्य की स्थिति ठीक रहेगी। पैसों के मामलों में खुद पर भरोसा रखना होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज बेरोजगार लोग कोशिश करेंगे और अपने कड़ी मेहनत का पूरा परिणाम प्राप्त करेंगे। आपका समय आपके पक्ष में जा रहा है, आप जितनी मेहनत करेंगे, आपका भाग्य उतना ही आपका साथ देगा। अगर आप कानूनी पचड़े में पड़े हैं, तो आपको सफलता मिल सकती है। सेहतमंद रहने के लिए आपको खेलकूद में हिस्सा लेने की जरूरत है। आप अपनी बात और काम करने के तरीके से लोगों को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कुंभ राशि वालों को मेहनत के बल पर खास पहचान बनेगी। छात्र अपनी प्रतिभा का सबके सामने प्रदर्शन न करें। व्यक्तिगत जीवन के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। किंतु आर्थिक दृष्टि से दिन कठिन रह सकता है। अनावश्यक खर्चों में बढ़ोतरी होगी जिससे आर्थिक स्थिति डामाडोल हो सकती है। किसी बड़े पूंजी निवेश से बचें अन्यथा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। बुरी सूचना मन को व्यथित कर सकती है। किसी भी विवाद में न पड़े और अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके कामकाज के तरीको में बदलाव हो सकता है जिससे आपको फायदा होगा। पदोन्नति की संभावना बन रही है, ऑफिस की प्रमोशन लिस्ट में नाम आ सकता है। कार्य पूर्ति के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। आप धार्मिक कार्यों में अधिक रुचि लेंगे। वाहन चलाते समय अपने साथ जरूरी कागजाद रखना ना भूलें। कारोबारी अपने प्रोडक्ट की गुणवत्ता को लेकर सजग रहें, गुणवत्ता से ही साख बनती है और धंधा तो साख पर ही टिका होता है।

आपने Rashifal 11 June 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 11 June 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 11 June 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button