राशिफल

इंद्र योग का हुआ निर्माण, इन 6 राशियों के बदलेंगे दिन, लगने वाली है बंपर लॉटरी

ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, यदि किसी राशि में ग्रहों की चाल ठीक है, तो इसकी वजह से व्यक्ति को शुभ फल मिलता है परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में कई परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं।

ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती चाल की वजह से कई शुभ और अशुभ योग का भी निर्माण होता है, जिसका मनुष्य के जीवन पर काफी असर पड़ता है। बता दें कि ग्रह-नक्षत्र के बदलाव से इन्द्र योग का निर्माण हो रहा है, जिसका असर कुछ राशियों पर शुभ रहेगा, तो कुछ राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं इन्द्र योग आपकी राशियों पर क्या असर डालेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

mesh

मेष राशि वाले लोगों के लिए इंद्र योग उत्तम साबित होगा। आपको संतान संबंधित कोई शुभ समाचार मिलने के योग बने हुए हैं। घर में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं। यदि आपका कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो उसमें सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। आप अपने जीवनसाथी से अपने दिल की बात शेयर करेंगे और उनके साथ किसी सुंदर जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

taurus

वृषभ राशि वाले लोगों का समय बहुत ही शानदार नजर आ रहा है। आप कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। यदि आप घूमने फिरने के शौकीन हैं, तो आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने की योजना बनाएंगे। नौकरी के मामले में सकारात्मक माहौल बना रहेगा। आपकी नई उर्जा आपको सफलता के क्षेत्र में काफी आगे पहुंचाएगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मनचाही सफलता मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

mithun

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए समय लाभदायक सिद्ध होगा। आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ी कोशिश से अच्छे परिणाम मिलने के योग बने हुए हैं। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी समय बहुत ही अच्छा रहेगा। आपकी संतान के लिए कोई विवाह के लिए रिश्ता आ सकता है। परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है, जिसकी वजह से चारों तरफ खुशी और उल्लास का माहौल रहेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

cancer

कर्क राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। कार्य क्षेत्र में काम करने की आपकी इच्छा बढ़ेगी। रोजगार में बदलाव तथा वेतन वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है। भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए, नहीं तो परेशानी हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना बनी हुई है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

leo

सिंह राशि वाले लोगों का समय काफी महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। बिजनेस में संभावनाएं बढ़ेंगी। बिजनेस से संबंधित कोई यात्रा कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आप महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके अच्छे व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Virgo

कन्या राशि वाले लोगों का समय अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आने वाली समस्याएं दूर होंगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा मौका मिल सकता है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी। धार्मिक कार्यों में अधिक रूचि लेंगे। ट्रांसपोर्ट के व्यापार से जुड़े लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा। कोई भी फैसला लेने से पहले अपने बड़ों की मदद लीजिए। आपको उचित मार्गदर्शन मिलेगा और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपकी आमदनी में वृद्धि होने के संकेत मिल रहे हैं। लेकिन खर्चे भी बढ़ सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Libra

तुला राशि वाले लोगों का समय उम्मीद से भरा रहेगा। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। व्यापार में बेहतर उन्नति के योग बन रहे हैं। शादीशुदा जिंदगी में चल रही परेशानियां दूर होंगी। आपकी संतान संबंधित चिंताएं भी दूर होंगी। परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं। अचानक आपको कहीं से धन लाभ होने की संभावना बनी हुई है। पारिवारिक जीवन सुख-समृद्धि और शांतिपूर्ण रहेगा। पहले किए गए निवेश का अच्छा लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Scorpio

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता हासिल होगी। आप किसी नए काम की रूपरेखा बनाने में सफल रहेंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। किसी बाहरी व्यक्ति से जुड़ने से आपको व्यापार में लाभ होने की संभावना बनी हुई है। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप कोई मकान या कोई अन्य प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। जरूरतमंदों की मदद करने की हर संभव कोशिश करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

Sagittarius

धनु राशि वाले लोगों का समय काफी बेहतर साबित होगा। व्यापार में मनचाही सफलता मिलने के योग हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिलेगा। आपका उत्साह बढ़ेगा और आप अपने कार्य बहुत ही अच्छी तरीके से कर पाएंगे। आप अपने रिश्तेदारों से मेलजोल बनाकर चलेंगे। एक से अधिक स्रोतों से आमदनी के योग बने हुए हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

Capricorn

मकर राशि वाले लोगों का समय खुशियों से भरपूर रहेगा। आप अपने परिवार में खुशियां बाटेंगे। अगर आपने पहले निवेश किया था, तो उसका अच्छा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। कार्यक्षेत्र में चीजें आपके अनुकूल होंगी। आप लगन के साथ अपने काम पर फोकस करेंगे। आपकी पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके कर्तव्य निष्ठा की प्रशंसा होगी। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

Aquarius

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए समय बहुत ही अच्छा साबित होगा। कहीं से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। पारिवारिक जीवन काफी अच्छा रहेगा। संतान की उन्नति हो सकती है। आप यदि मकान या कोई संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं और प्रयास कर रहे थे, तो आपकी यह इच्छा भी पूरी हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

Pisces

मीन राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहने वाला है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है, जिसकी वजह से आप काफी परेशान रहेंगे। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। खेल से जुड़े लोगों को अपना भविष्य संवारने का अवसर मिल सकता है। आप किसी नए कोर्स में दाखिला के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो समय आपके अनुकूल है। आप अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान दीजिए। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन ना करें, नहीं तो पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

Back to top button