राशिफल

इन 3 राशि वालों के भाग्य में हुआ सुधार, अब इन्हें आएगी मौज ही मौज, मिलेंगे ढेर सारे फायदे

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति जैसी होती है, उसी के अनुसार शुभ और अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक कुछ राशि वाले लोग ऐसे हैं, जिनके ग्रह-नक्षत्र शुभ संकेत दे रहे हैं और इन राशि वालों के भाग्य में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा, जिसकी वजह से इन्हें अपने जीवन में सकारात्मक परिणाम में मिलने के योग हैं। तो चलिए जानते हैं यह राशि वाले कौन से हैं।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले लोगों का समय बहुत ही अच्छा साबित होगा। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर लेंगे। परिवार के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आप अपने जीवन के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। आप किसी नए कार्य की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा होगा। विद्यार्थियों की सफलता का स्तर अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा रहेगा। अचानक किसी स्रोत से आपको धन लाभ हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले लोगों की इनकम में बढ़ोतरी होने के प्रबल योग हैं, जिससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है, जिसकी वजह से आप अपने हर काम को आसानी से पूरा कर लेंगे। जीवनसाथी किसी काम के लिए आपकी तारीफ कर सकते हैं। इससे आपका मन खुश रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे। आपको कोई बड़ी कामयाबी मिलने के योग बने हुए हैं। घर में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले लोगों का समय काफी अच्छा रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से समय बेहतर है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आप जीवनसाथी की किसी काम में मदद करेंगे। जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते अपने आप खुलते जाएंगे। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को धन लाभ के योग बने हुए हैं। आपका कोई नया काम शुरू करने का मन बन सकता है। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों के लिए समय बहुत ही अच्छा साबित होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले लोगों के लिए समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आपको अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बना कर चलना होगा। व्यापार अच्छा चलेगा। लेकिन आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें, नहीं तो मुनाफा कम हो सकता है। साझेदारी में कोई भी काम शुरू करने से बचना होगा। माता-पिता के साथ रिश्ते और बेहतर होंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बना सकते हैं। प्रेमियों का समय बेहद खास नजर आ रहा है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। उनकी मदद से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर में आपको सफलता मिलेगी। खानपान की आदतों में सुधार करने की जरूरत है, नहीं तो सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। आप अपने सभी कार्य समय पर पूर्ण कीजिए, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। परिवार के सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने का प्रयास कर सकते हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले लोगों का समय उत्तम रहने वाला है। आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। किसी मित्र की मदद से आपका अधूरा काम पूरा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे, आपको काम में आपको अच्छी कामयाबी मिलने के योग हैं। दांपत्य जीवन में नई नई खुशियां आएंगी। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने की हर संभव कोशिश करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। माता-पिता की सेहत पहले से काफी अच्छी नजर आ रही है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से फोन पर बातचीत होने की संभावना बनी हुई है। निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह मिलेगी। परिवारवालों के साथ मिलकर किए गए कामों में आपको बहुत हद तक सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। आज घर पर अपनी शादी की बात कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय शानदार साबित होगा। मानसिक चिंता दूर होगी, जिससे आप काफी राहत महसूस करेंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। दांपत्य रिश्ते में मजबूती आएगी। कोई नई बात आपको सीखने को मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। इस राशि के साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले लोगों का समय खुशी से भरा रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। इस राशि के राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। आप घरेलू काम को निपटाने में सफल रहेंगे। सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लाएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप अपने आपको तंदुरुस्त महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने का प्लान बना सकते हैं। प्रेम जीवन में नयापन आएगा। कई दिनों से चल रही अनबन समाप्त हो जाएगी। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आपके रिश्तो में मिठास बढ़ेगी। आप अपने हर काम को समय पर पूरा कर लेंगे। अगर कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो फिलहाल कुछ दिनों के लिए रुक जाना बेहतर रहेगा। परिवार से जुड़ा हुआ कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार जरूर कर लें। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। दोस्तों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। शादीशुदा जिंदगी में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। लंबे समय से चल रहा किसी कोर्ट कचहरी के मामले को निपटाने के लिए किसी खास दोस्त से फोन पर राय लेंगे। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में तरक्की के योग हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले लोगों के व्यक्तित्व में निखार आएगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। जीवनसाथी के सहयोग से काम पूरे हो जाएंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। ननिहाल पक्ष से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप लोगों को अपनी बातें समझाने में कामयाब होंगे। बात करते समय अपने शब्दों पर ध्यान दीजिए, नहीं तो किसी से कहासुनी हो सकती है। कुछ कामों को पूरा करने में समय लग सकता है।

Back to top button