राशिफल

Rashifal 7 June: आज 6 राशियों को चिंताओं से मुक्ति व सफलता मिलने के है योग, जानें अन्य का हाल

हम आपको बुधवार 7 जून का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 7 June 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज अपने प्रेमी के लिए आपका व्यवहार ज्यादा ही झुंझलाहट भरा रह सकता है। आज अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं, योग बड़ी सफलता के योग बन रहा है। छात्रों और उनके करियर के लिए अच्छा समय है। कोई व्यक्ति जो आपसे या आपकी उपलब्धियों से ईर्ष्या करता है, आपको भटकाने की कोशिश करेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। अगर आप बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो हो सकता है आज आपके हाथ निराशा लगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज अपने साथियों के साथ मतभेद न रखें। शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से आप आनंद का अनुभव करेगें। आलस्य को दूर करने के लिए सावधान रहना होगा। आज का दिन पॉलिटिक्स में सफलता का है। छात्र करियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज के दिन आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन प्रफुल्लित रहेगा। मार्केटिंग और मीडिया संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल करने में ध्यान दें। इससे आप अपनी योजना को उचित अंजाम दे पाएंगे। पैसों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही का रवैया आपको मुसीबत में डाल सकता है। खर्चा करते समय खुद पर नियंत्रण रखेंगे तो फायदे में रहेंगे। नकारात्मक- कड़हावट घोलने वाली भाषा से बचें। किसी महत्वपूर्ण और नजदीकी रिश्तों में हलचल हो सकती है।

Ganesh

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज सोच समझकर चलें। पूंजी निवेश फिलहाल टाल दें। अपनी प्लानिंग या कोई राज की बात भी किसी से शेयर न करें। किसी से सहायता की अपेक्षा ना रखकर अपने कार्यों को स्वयं ही निपटाने का प्रयास करें। आज के दिन कामकाज के दौरान कुछ नए मौके मिलेंगे। संतान की ओर से अच्छी खुशखबरी मिलेगी। पुरानी चीज बेच सकते हैं। परिवार और संतान की जरूरतों पर आपको ध्यान देना होगा। परिवार के साथ समय बिताने की कोशिश रहेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज कार्यक्षेत्र में हर तरह की चुनौतियों का सामना करने में आप सक्षम रहेंगे। आपकी भावनाओं और उदारता का कोई नाजायज फायदा भी उठा सकता है। गाय को रोटी खिलाएं, आपके प्रेम-संबंधों में मधुरता आयेगी। प्यार करने वाले जोड़ों के लिए एक बहुत ही खास दिन है। जोखिमपूर्ण निवेश में भी लाभ होगा। षडयंत्र विफल होंगे। अगर आप घर की सजावट में बदलाव करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए दिन उचित है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप कार्यस्थल पर अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। भविष्य में व्यापार को मुनाफे की ओर ले जाना चाहते हैं तो नेटवर्क को अभी से मजबूत करें। बच्चे अच्छी प्रगति करेंगे और आप एक सुखद जीवन का आनंद लेंगे। आज आपका चित्त प्रसन्न रहेगा, प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी, उन्नतिदायक दिन है। आराम का समय मिलेगा। कभी-कभी आलस और आराम करने की इच्छा आपके ऊपर हावी हो जाती है। अपनी इन कमियों पर काबू पाए।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज अकारण किसी चिन्ता के काराण मन व्यथित हो सकता है। धन कमाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यस्थल पर बेवजह किसी बहस में न पड़े समय का आनंद लें। आर्थिक योजनाओं पर विचार कर सकते हैं। व्यापारी वर्ग जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचें। काम आपके और आपके परिवार के बीच में दीवार बन कर खड़ा हैं। थोड़ी सी हिम्मत करके आप सभी परेशानियों का हल आसानी से ढूंढ पाएंगे। परिवार के साथ घूमने फिरने का प्रोग्राम बनेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप प्रसन्न रहेंगे। दिन सफलतापूर्वक गुजरेगा। आंख या दांत संबंधी पीड़ा में राहत का अनुभव होगा। उत्तम भोजन प्राप्त होने के योग हैं। बेवजह की बातों पर ध्यान देने की जगह यदि आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। दफ्तर में उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलें। स्वयं की हार से कुछ सबक सीखने की जरूरत है। बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगे। परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज परिस्थितियां आपके अनुसार नहीं होंगी, लेकिन इतनी बुरी भी नहीं होंगी कि आपको कोई परेशानी हो। यह समय आपके लिए बेहद कीमती है, इसलिए इसका सदुपयोग करें। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। कोर्ट-कचहरी से बचें। व्‍यापार में कोई नई शुरुआत न करें। लाल वस्‍तु पास रखें। काली वस्‍तु का दान करें। बेरोजगारों को रोजगार के साधन सुलभ होंगे। धैर्यशीलता में कमी आयेगी। धन में बढ़ोतरी होगी।

shiv ji ganesh

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

खर्चे और पैसों के हर तरह के मामले की बिल्कुल बारीकी से जांच करें। आशंका-कुशंका रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। छात्रों के लिए आज का दिन बहुत शुभ हैं और थोड़ी सी मेहनत में ही अच्छा परिणाम मिलेगा। इसलिये पढ़ाई पर पूरा ध्यान लगाएं दूसरों की निजी जानकारियों को सार्वजनिक करने से बचें। काम का बोझ थोड़ा अधिक हो सकता है, लेकिन काम को करते समय जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

भाई बहनों से किसी मामले को लेकर बहस हो‌‌‌‌ सकती है अत: इससे बचें। कारोबारी नए अनुबंध हो सकते हैं, प्रयास करें। अपने शब्दों पर ध्यान रखें और गुस्सा करने से बचें। रोजमर्रा के कामों में मन कम ही लगेगा। आज आपके जीवन मे खुशियों की बौछार होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। विद्यार्थियों को अपने अधूरे कार्य को आज पूरा कर लेना चाहिए। आजीविका के क्षेत्र में खुद को एक्टिव रखना है। शोधपरक कार्य में लगे लोगों के लिए समय अच्छा है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके दांपत्य रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। नई नौकरी की प्राप्ति, नौकरी संबंधी विवाद में विजय, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। किसी जरूरी बात को अपने बड़ों से शेयर कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य फिट रहने वाला है। सोशल मीडिया पर आपकी रूचि बढ़ेगी। आप अपने बच्चों के साथ प्यार भरा समय बिताएंगे। भावनाओं के प्रवाह में बहकर आप किसी गलत कार्य को न कर बैठें। चर्चा और विवाद से दूर रहें। तनावों से छुटकारा पाने के लिए संगीत का सहारा लेना चाहिए।

आपने Rashifal 7 June 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 7 June 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 7 June 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button