राशिफल

माता रानी इन 7 राशियों की खुशियों से भर देंगे झोली, बन रहे तरक्की के प्रबल योग

राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग का गणना का विश्लेषण किया जाता है। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे।

आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं? आपको आज किन-किन चुनौतियों और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है या फिर आपको कैसे अवसर मिल सकते हैं। आप आज का राशिफल को पढ़कर चुनौतियां और अवसर दोनों के लिए ही तैयार हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आज का राशिफल।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आपका समय शुभ संकेत दे रहा है। मित्रों के सहयोग से अधूरे काम पूरे होंगे। परिवारजनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आर्थिक मामलों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। विदेश से जुड़े हुए मामलों के लिए भी समय बेहद शुभ साबित होगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उनकी तलाश पूरी होती हुई नजर आ रही है। आपके वेतन में वृद्धि होने की संभावना है। आपका मन काम में लगेगा। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आपको फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, नहीं तो भविष्य में परेशानी हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आपका समय खर्चों से भरा रहेगा। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। आपको अपनी आमदनी और घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलना होगा। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। घरेलू जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल जाएगा। आप अपने जरूरी कामों पर अधिक ध्यान दीजिए। बेकार की बातों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद ना करें। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आपका समय आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। पैसों की तंगी से छुटकारा मिलेगा। आर्थिक लाभ होने के योग बने हुए हैं। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए भी समय बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपका समय बेहद खास रहेगा। आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। हर काम को बेहतर ढंग से पूरा करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी। आज काम ज्यादा होने के कारण आप थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय कामयाबी वाला रहेगा। नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफलता हासिल करेंगे। समय के साथ-साथ आपको अपने जीवन में नए परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आपका समय पहले से काफी बेहतर रहेगा। आप जरूरतमंदों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। सामाजिक स्तर पर मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी विषय में जानकारी प्राप्त नहीं है, तो दूसरों की मदद लेना भी लाभदायक होगा। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। नए-नए लोगों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं। लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकते हैं। आप कुछ साहस भरे कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे। शुभ समाचार का आना लगातार जारी रहेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आपका समय पहले से बेहतर नजर आ रहा है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। इस राशि के लोगों के कारोबार में वृद्धि होने और आय के नए स्रोत मिलने की संभावना बनी हुई है। टीवी, सिनेमा और फैशन आदि क्षेत्रों से जुड़े हुए लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। व्यापार में किसी नई तकनीकी को लागू करेंगे, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा मौका मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपका समय काफी हद तक ठीक रहेगा। कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। आपका अपने प्रति विश्वास आपको लगातार जीत दिलाएगा। जरूरी कामों में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को बहुत ही जल्द शुभ समाचार मिल सकता है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी आमदनी में लगातार सुधार होता रहेगा। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपका समय सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। अनुभवी लोगों से जान पहचान बढ़ेगी, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। पैसों के मामले के लिए भी समय बहुत ही अच्छा रहेगा। आपकी आमदनी बेहतर होगी। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। आप अपने सामने आने वाली हर मुश्किल परिस्थिति का डटकर सामना करेंगे। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे और आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से समय सामान्य रहेगा। शरीर में थोड़ी थकान महसूस हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने साथी के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। आमदनी निरंतर बढ़ती रहेगी लेकिन साथ ही खर्चों में भी इजाफा होगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल जाएगा। अच्छे भोजन से स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए, नहीं तो धोखा मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आपका मन धार्मिक कार्यों में अधिक लगेगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहना होगा। शुगर के मरीज बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें। किसी बात को लेकर सकारात्मक बने रहने से घर का माहौल खुशनुमा रहने की उम्मीद है। आपका आने वाला समय बहुत ही अच्छा साबित होगा। मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। आप अपने हर काम को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा। कारोबार में बरकत होगी। किसी जरूरी काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यह यात्रा लाभदायक रहने वाली है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। परिवार के कुछ मामलों में आपको अनदेखी करने से बचना चाहिए। कारोबार अच्छा चलेगा। अधिक फायदा कमाने में सफल रहेंगे। आपको अपनी अच्छी सोच से लाभ मिलेगा। बहुत ही जल्द जीवन की परिस्थिति में सुधार होता नजर आ रहा है। घर में भाई बहन की मदद करने से आपको अच्छा महसूस होगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलने के योग बने हुए हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। धन के क्षेत्र में कुछ वृद्धि होती हुई नजर आ रही है। नौकरी करने वाले लोगों को अपने काम पर अधिक ध्यान देना होगा। रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आज आप किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें। ऑफिस के कार्य समय पर पूरे कीजिए, नहीं तो बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

Back to top button
?>