राशिफल

Rashifal 25 May: मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से इन 7 राशियो को मिलेगा मनचाहा परिणाम, पढ़ें राशिफल

हम आपको गुरुवार 25 मई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 25 May 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

रोमांस के क्षेत्र में आज आप कोई पहल कर सकते हैं। आपकी भावनाएं और आपके तेवर थोड़े आक्रामक रहेंगे, हालांकि यह जरूरी नहीं कि वे नकारात्मक ही हों। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना चाहिए। आप खुद को बेहतर बनाने के लिए काम करते रहें। अपने साथी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा होने की संभावना हैं। किसी बात को लेकर आप दोनों के बीच आपसी मतभेद हो सकते हैं। किसी करीबी का सहयोग भी मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आपको पूर्व में किए काम का लाभ मिलेगा। पैसों से संबंधित समस्या दूर करने के लिए आपके द्वारा प्रयत्न बढ़ाने की आवश्यकता है। भविष्य संबंधी जो विचार आप कर रहे हैं, केवल उन विचारों में खोए रहने की वजह से चिंता होगी। अगर आज आप किसी नए काम की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं। रोजमर्रा के काम पूरे होने में कोई रुकावट नहीं आएगी। आपकी कोई मनोकामना पूरी होगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपके आत्मविश्वास में काफी बढ़ोतरी होगी। दिन उत्साहपूर्वक बीतेगा। लेकिन कुछ नकारात्मक चीजें आपको हतोत्साहित भी करेंगी। अचानक बड़ी समस्या दूर हो सकती है, खुद पर विश्वास बढ़ता हुआ नजर आएगा। खुद की गलतियों का कारण समझने की वजह से दिक्कतें दूर होने लगेंगी। जो लोग व्यापारी हैं वह अपने व्यापार में कुछ बदलाव कर सकते हैं। कार्य के विस्तार की योजनाएँ बनेंगी। सरकारी अधिकारी अपने काम पर विशेष ध्यान दें क्योंकि उन्नति हो सकती हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

सुबह उठकर जॉगिंग पर जाने से दिनभर खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में अस्त-व्यस्त दिनचर्या की वजह से समय पर कार्य पूरे नहीं होंगे जिस वजह से मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। अपने प्रिय व्यक्ति के साथ अच्छा समय बिताएंगें। आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार में हुआ कोई समारोह आपको पुराने दिनों की याद दिला सकता है।

laxmi

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपके व्यवहार और बोलने के तरीकों को लेकर लोग ज्यादा ही संवेदनशील रहेंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती है खान पान पर विशेष ध्यान दें। माता-पिता से संबंध अच्छे हो सकते हैं। इस समय घर परिवार की स्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। यदि आपकी शिक्षा पूर्ण हो चुकी हैं व नौकरी की तलाश में हैं तो आज नए अवसर मिल सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

व्यवसाय में अपने अनुभव तथा साहस से अधिक धन की प्राप्ति होगी। आज आप कार्य क्षेत्र में अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे रहेंगे। अपने मित्र या परिचित से आज आपकी मुलाकात होगी, जिसके कारण आपके चेहरे पर खुशी झलकेगी। यदि आप सरकार या उससे जुड़ी चीजों के लिए काम करते हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छा दिन हो सकता है। अपरिचितों पर विश्वास न करें। प्रयास में आलस्य व विलंब नहीं करना चाहिए। आलस का त्याग करें और मेहनत करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सपोर्ट मिलेगा। परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद उनके बीच झगड़े का मुख्य कारण होगा। आज व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे। आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। आज जिद करने के बजाए समाधानकारी रहें तो बेहतर होगा। यदि परिवार में किसी सदस्य के साथ आपका पुराना मतभेद चल रहा हैं तो वह आज के दिन समाप्त हो जायेगा व सभी के बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

यात्रा का आयोजन सफल नहीं होगा। लगातार कोशिश करने से सफलता निश्चित तौर पर मिलेगी। आज आप अपने शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे बल्कि उनको परास्त करने में सफल होंगे। आज भाग्य का साथ मिलने वाला है, लेकिन लापरवाही से बचें, जरा सी चूक से नुकसान भी हो सकता है। विवाहितों के लिये आज का दिन बढ़िया है। आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे और वह आपके सामने आने की हिम्मत नहीं कर पाएंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको विवादित मुद्दों पर बातचीत करने से बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको नसों से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। लेखक, कारीगर, कलाकारों को अपने कौशल प्रदर्शन का अवसर मिलेगा। आर्थिक मामलों के जोखिम उठाए गए। भागदौड़ की स्थिति बनी रहेगी। संपत्ति संबंधी विवाद का समाधान आज मिल सकता है। शेयर बाजार से आपको आज अच्छा लाभ मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

नम्रता भरा व्यवहार बनाएं रखें, अहंकार की भावना रखने से आपका नुकसान हो सकता है। बड़े भाई या बहन की ओर से आपको आपका मनपसंद तोहफा मिल सकता है। एक दूसरे के प्रति आपका भावनात्मक लगाव भी बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। दोपहर के बाद से आज का दिन काफी रोमांटिक और प्रसन्नतादायक आश्चर्यों से भरा होगा। दोस्तों का सहयोग मिलने से आपको ख़ुशी होगी। संतान की तरफ से संतुष्ट रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज परिवार में सुख शांति का आगमन होगा। आज आप का ज्यादातर ध्यान पैसों से जुड़े मामलों पर केंद्रित रहेगा। आज आपकी कोई बड़ी समस्या भी दूर हो सकती है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। रोजमर्रा के कार्यों को पूरा करने में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपके तर्कों में प्रखरता रहेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। वाद-विवाद से बचें। सट्टेबाजी में निवेश करने वालों को अधिक निवेश से बचना होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

पत्रकारों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। आज पैसों की कमी की वजह से आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जल्द मुनाफे के चक्कर में आप शॉर्टकट रास्ते अपनाने से बचें, नहीं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अनावश्यक खर्च बढऩे से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। मित्र से धोखा मिल सकता है, इसलिए सावधान रहें।

आपने Rashifal 25 May 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 25 May 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 25 May 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button