राशिफल

इन 2 राशियों की ग्रह दशा में हुआ सुधार, मिलती रहेंगी सफलताएं, बढ़ेगा मान-सम्मान

राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग का गणना का विश्लेषण किया जाता है। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे।

आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं? आपको आज किन-किन चुनौतियों और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है या फिर आपको कैसे अवसर मिल सकते हैं। आप आज का राशिफल को पढ़कर चुनौतियां और अवसर दोनों के लिए ही तैयार हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आज का राशिफल।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आपका समय थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आप अपनी मनोदशा और आत्मविश्वास में गिरावट का अनुभव कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी के साथ वाद विवाद होने की आशंका बन रही है। आपको किसी भी परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। आप किसी भी मामले को शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश करें। घर का माहौल ठीक रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। इससे आपको सफलता पाने में मदद मिलेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आपका समय बहुत ही शानदार नजर आ रहा है। कामकाज में बनाई गई योजनाओं से आपको अच्छा लाभ मिलने के योग बने हुए हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। संतान के करियर के मामले में कोई फैसला ले सकते हैं। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका भविष्य में आपको फायदा मिलेगा। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा बनेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना बनी हुई है। कारोबार में बरकत होगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

बिजनेस करने वाले व्यक्तियों का समय काफी अच्छा रहेगा। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी समय ठीक रहेगा। रोजगार से संबंधित सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है और अपनी योग्यता को विकसित करने से लाभ मिलेगा। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आपको अपनी किसी भी योजना में बदलाव करने से बचना होगा, नहीं तो नुकसान हो सकता है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, जिनको आप अपनी बुद्धिमानी से मात देने में सफल रहेंगे। संपत्ति के बड़े सौदे संभव हैं, बड़ा लाभ होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपका समय काफी हद तक ठीक रहेगा। समय आपके रहन-सहन को और सुंदर बनाने वाला रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। बड़े अधिकारियों की सहायता से आप अपने अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आपका समय बहुत ही खास नजर आ रहा है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग बने हुए हैं। आज यदि आप अपनी नौकरी और व्यापार में किसी डील को फाइनल करेंगे, तो वह आपको विशेष लाभ देगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आपका समय आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत ही अच्छा साबित होगा। आपकी इनकम बढ़ेगी। आप अपने मन की सुनेंगे, तो सब ठीक रहेगा। व्यापार का विस्तार होगा। किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूपरेखा बनेगी। नए नए लोगों से दोस्ती होगी, लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकते हैं। संतान के करियर से जुड़ी हुई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपके कर्म क्षेत्र में विस्तार होगा। पिताजी की सेहत में सुधार होगा। कोई पुरानी परेशानी दूर हो सकती है। आपको अपनी किस्मत का साथ मिलने से अटके हुए काम पूरे होंगे। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यह यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। हमेशा कुछ नया करने की आदत आपको सफलता दिलाएगी। आप अपनी संतान के भविष्य से संबंधित किसी अहम मुद्दे पर अपने माता-पिता से बातचीत कर सकते हैं, जिसमें जीवनसाथी की सलाह की भी जरूरत होगी। आपको किसी विषय को समझने में परेशानी आ सकती है। शत्रु पक्ष से आपको दूरी बनाकर रखनी होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपका समय उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। मित्रों की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। जिंदगी के उतार-चढ़ाव में उनके कंधे से कंधा मिलाकर साथ दें। आपकी कार्य क्षमता बेहतर रहेगी। परिवार में सुख शांति का वातावरण बना रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई काम सफल हो सकता है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। राजनीति के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आपका समय उत्साह से भरपूर रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से समय बेहतर रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आपके काम से जीवनसाथी प्रसन्न होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में कोई तनाव पनप सकता है, जिसके कारण साथी आपसे नाराज हो सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को अधिक मेहनत करने के बाद ही सफलता मिलती हुई नजर आ रही हैं। आप सारी चीजों को अच्छे से संभाल लेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आपको अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी करने से बचना होगा, नहीं तो कार्य बिगड़ सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। इसलिए सतर्क रहें। खानपान में लापरवाही ना बरतें। कोई करीबी भावनात्मक बातें सुनाकर फायदे के लिए इस्तेमाल कर सकता है। आप कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित कर अधिक प्रभावशाली बन जाएंगे। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहने वाले हैं। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। कैरियर में उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती हैं। अधिकारी वर्ग के लोगों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कारोबार से जुड़े हुए लोगों के लिए समय बढ़िया रहेगा। आपको उम्मीद से अधिक लाभ होगा। ऑफिस में आपको सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की जरूरत है। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। आपकी आमदनी में इजाफा होगा। आप किसी नए काम को शुरू करने का मन बना सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग आपके साथ रहेगा। अचानक किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। कार्यों में जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए समय बहुत ही शानदार रहेगा। आपको अपने साथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। ऑफिस में आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिन पर आपको पूरा ध्यान देने की जरूरत है। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहना होगा। स्वास्थ्य में छोटी-छोटी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। योग, ध्यान से लाभ मिलेगा। आपके जीवन में आने वाली सभी चुनौतियां को आप सफलतापूर्वक पार करेंगे। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा।

Back to top button