राशिफल

Rashifal 26 May: माता रानी की असीम कृपा से 4 राशियों की भरेगी तिजोरी, होगा आकस्मिक मुनाफा

हम आपको शुक्रवार 26 मई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 26 May 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आर्थिक कार्य सुखपूर्वक संपन्न होंगे। आप अपने किसी प्रिय और निकट व्यक्ति के साथ अपने संबंधों को आज समाप्त भी कर देंगे। कार्य के प्रति आपका जुनून लक्ष्य तक पहुंचाने में आपका सहायक बनेगा। व्यापारी गतिविधि में रहने वालों को व्यापार में बड़ा मुनाफा हो सकता है। युवा वर्ग अपनी संगति पर ध्यान रखें, वहीं दूसरी और वाहन चलाते समय स्पीड को कम करके ही चले। छोटे बच्चे आपको व्यस्त रखेंगे और आपको मानसिक शांति देंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

किसी नए मित्र से मिलने पर आपको एक नई दिशा मिलेगी। कारोबार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा। परिवार में यदि कोई मनमुटाव चल रहा था तो उसे समाप्त करने के लिए आपको प्रयास करने होंगे। वाहन की खरीददारी के लिए दिन उत्तम रहेगा। आप सोच-समझकर बोलें। आज आप दूसरे की बात भी सुनने का ध्यान रखें। कोई भी निर्णय लेने से पहले फायदे और नुकसान पर ध्यान से विचार करें। दोस्त और परिवार आपको प्यार और सहयोग देंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज व्यवसाय में उच्च अधिकारी के साथ कार्य करते समय संभलकर रहें। किसी नए काम में निवेश करना भाग्य की ओर से बेहतर रहेगा। आज आपको अपने सहयोगियों या अपने किसी निकटजन के समर्थन से बहुत लाभ होगा। नए विचार फ़ायदेमंद साबित होंगे। आपके शत्रुओं का पक्ष कमजोर होगा। आप सीमित आय से भी अपने सभी खर्च आसानी से निकाल पाएंगे, लेकिन आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में भी वृद्धि होगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज काम में कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की संभावना बन रही है। आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे और किसी काम में बिजी रहना आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको निर्णय लेने की क्षमता का भी लाभ मिलेगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले से ज्यादा मजबूत होगा। आप अपनी कलात्मकता और सृजनात्मकता का उपयोग कर पाएंगें। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। छोटे व्यापारियों को कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक लाभ मिलेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे। आज आप कोई ऐसा गलत निर्णय ले सकते हैं जो कार्य क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकता है, इसलिए बहुत सोच समझकर ही कोई निर्णय लें। आपको जीवन साथी से अपने मन में चल रही उलझनो को बताना होगा, तभी आप उनका समाधान खोज पाएंगे। बिगड़े काम बन सकते हैं। समाजसेवा करने का मन बनेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज भाई या बहन की ओर से सरप्राइज मिल सकता है। वाहन व मशीनरी इत्यादि के प्रयोग में लापरवाही न करें। यदि आप भवन निर्माण से संबंधित कोई योजना बना रहे हैं तो कुछ समय तक इसे टालना बेहतर होगा। शरीर में चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगी, नौकरी हो या व्यवसाय आज अच्छी सफलता मिलेगी। व्यापारियों के लिए कुछ प्रतिष्ठित सौदे हो सकते हैं। माता की सेहत को लेकर चिंतित होंगे। नौकरी में कुछ अव्यवस्थित स्थिति रहेगी लेकिन गंभीर कुछ भी नहीं होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपको रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। व्यावसायिक रूप से चीजें सुचारू रहेंगी और आपको अच्छी प्रगति प्राप्त होगी। आज कारोबार में वृद्धि के योग है तथा स्वास्थ्य आम तौर पर अच्छा बना रहेगा। आज आपका मन काफी चंचल रहेगा जिसके कारण आपको निर्णय लेने में काफी परेशानी होगी। शाम का ज़्यादातर समय मेहमानों के साथ गुज़रेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति की नाराजगी आपका विश्वास तोड़ सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक रूप से पूर्व में किए गए कठिन परिश्रम का इनाम आपको मिल सकता है। आप आज कामकाज में मन लगाकर काम करेंगे। आपको अपने कार्यक्षेत्र में सावधान रहने की आवश्यकता होगी क्योंकि आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रचा जा सकता है। संतान की ओर से सुख मिलेगा। कोई नई चीज सीख सकते हैं। आपके सुझाव पर करीबी व्यक्ति काम करते हुए नजर आएंगे, इस कारण आपको प्रसन्नता महसूस होगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

सरकारी कार्यों में अनुकूलता रहेगी। नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे छोटे-से प्रवास की संभावना है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत की बात करें तो आपको ज्यादा मिर्च मसाले वाले भोजन से परहेज करने की जरूरत है। बौद्धिक तथा लेखन कार्य के लिए अच्छा दिन है। पैसों के मामलों में अपनी आवश्यकताओं से अधिक खर्च की कोशिश न करें। पार्टनर के स्वभाव के नकारात्मक पहलुओं पर गौर करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज किसी पुराने मित्रों का मिलन हो सकता है और उस पुराने मित्रों से आप बहुत खुश रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा होने के आसार हैं। माता पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। थोड़ा समय अपने लिए अवश्य निकालें और अपने आने वाले जीवन की राह और लक्ष्य का निर्धारण करें। नए व्यापार की शुरुआत करने वाले व्यापारियों को अभी धैर्य रखने की जरूरत है।

durga maa

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज का दिन उत्साह से भरपूर होगा क्योंकि आपके सारे अधूरे काम आज पूरे होंगे। नए वाहन या मकान का सुख मिल सकता है। इसके अलावा आज आप कोई पुराना पारिवारिक कर्ज खत्म करने में भी सफल रहेंगे। नौकरी में तरक्की का रास्ता खुल सकता है। ऑफिस का वातावरण आज अनुकूल रहेगा, सबके साथ मिलजुल कर काम करने से अच्छा महसूस करेंगे। आपको बिजनेस में कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। समाज के कार्यों में आज आप उत्साह के साथ भाग लेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज का दिन आपके लिए अपने संपर्क क्षेत्र का विस्तार करने के लिहाज से बहुत अच्छा है। आज आपको अपने प्रिय के साथ ज्यादा समय बिताने का भी मौका मिलेगा। पैसों को लेकर चल रहे प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। जल्द ही आपकी आर्थिक परेशानी दूर होगी। समय आपके साथ रहेगा। कारोबार में लाभ प्राप्ति के योग हैं। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार है। यात्रा के दौरान अपने समानों की सुरक्षा पर ध्यान दें, चोरी व खोने की आशंका है।

आपने Rashifal 26 May 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 26 May 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 26 May 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button