राशिफल

इन 7 राशियों के ग्रह-नक्षत्र दे रहे शुभ संकेत, पैसों की परेशानियों से जल्द मिलेगा छुटकारा

राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग का गणना का विश्लेषण किया जाता है। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे।

आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं? आपको आज किन-किन चुनौतियों और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है या फिर आपको कैसे अवसर मिल सकते हैं। आप आज का राशिफल को पढ़कर चुनौतियां और अवसर दोनों के लिए ही तैयार हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आज का राशिफल।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आपके करियर की स्थितियां बहुत ही अच्छी चल रही हैं इसलिए जो भी काम करें, मन लगाकर करें। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को वित्तीय लेनदेन में किसी के ऊपर भी दबाव बनाने से बचना होगा अन्यथा बाद में आपको ही नुकसान हो सकता है। युवा वर्ग किसी नए विचार और व्यक्ति के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। ज्ञानी व्यक्ति से आकर्षित होने के साथ-साथ उनकी बातों का अनुसरण भी करें। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च करना पड़ सकता है लेकिन आपकी आमदनी अच्छी रहेगी, जिससे सब कुछ संतुलित हो जाएगा। आपको घर की साफ-सफाई और सजावट पर भी ध्यान देना होगा क्योंकि अतिथियों का आगमन होने की संभावना है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आपका समय सकारात्मक रहने वाला है। कार्यस्थल पर नई ऊर्जा महसूस करेंगे। इसके चलते सभी कामों को मन लगाकर करेंगे। व्यापारी वर्ग अपनी वाणी और व्यवहार से बाजार में प्रतिष्ठा और पकड़ कायम रखेंगे। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। कुछ जरूरी कामों को लेकर आप थोड़े व्यस्त हो सकते हैं। काम के साथ-साथ आपको अपनी सेहत पर भी ध्यान देना होगा। बड़े लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। निजी जिंदगी में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बहुत बढ़िया रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों का समय काफी अच्छा नजर आ रहा है। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। व्यापारियों को मन मुताबिक मुनाफा मिलेगा, जिससे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए काम की योजना बन सकती है, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने की योजना बनेगी। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है इसलिए जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता मिलेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपका समय बहुत ही शुभ साबित होगा। करियर में अच्छी तरक्की मिलने के योग हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आप अपने सामने आने वाली हर चुनौती का डटकर सामना करेंगे। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। आपके वेतन में वृद्धि होगी। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप कामयाब होंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा साबित होगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने रुके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचना होगा। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। इसके साथ ही पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग आपके साथ रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आपका समय थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। नौकरी को लेकर चिंता अधिक रहेगी। इसके साथ ही मन में कुछ अज्ञात भय भी सता सकता है। छोटे व्यापारी सरकार के द्वारा बताए गए नियमों का पालन करें अन्यथा आर्थिक दंड भुगतान पड़ सकता है। युवाओं के आस-पास बहुत कुछ घटित हो रहा है, ऐसे में आत्म केंद्रित रहना जरूरी है। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार होगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है तो जरूर करें।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपका समय मिलाजुला रहने वाला है। बिजनेस से जुड़े लोगों को प्रचार-प्रसार पर ध्यान देना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ व्यापार के विस्तार में परिवार एवं आसपास के लोगों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर पारिवारिक सदस्यों के बीच आपसी मतभेद होने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में सोच-समझ कर फैसला लेते हुए विवाद को खत्म करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के लिहाज से छोटी सी भी लापरवाही आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाने वाली है इसलिए आपको सतर्क रहना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपका समय बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा मौका मिल सकता है। व्यापारियों को पुराने ग्राहकों से अच्छा तालमेल बनाना होगा, नहीं तो वह नाराज हो जाएंगे। युवाओं के सकारात्मक दृष्टिकोण उदारता व्यवहार के चलते वह दूसरों की मदद करते हुए नजर आएंगे, जिससे उनके मन को शांति मिलेगी। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। घर का माहौल खुशहाल बनेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आपका समय बहुत ही शुभ साबित होगा। व्यापार में मनचाहा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। किस्मत का साथ मिलने से आपको अपने क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। व्यापार की उन्नति संभव होगी। काफी लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से बातचीत करने का मौका मिलेगा। बहन के स्वास्थ्य को लेकर अधिक चिंता रहेगी और दवाइयों का खर्च भी थोड़ा बढ़ सकता है। जिन लोगों को घुटनों में दर्द की समस्या है, वह समस्या आज के दिन ज्यादा बढ़ सकती है इसलिए आपको सतर्क रहना होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आपका समय बहुत ही शानदार रहेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना बनी हुई है। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। प्रोफेशनल काम से समय निकालकर पर्सनल लाइफ में भी ध्यान देंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपकी किस्मत के सितारे मजबूत नजर आ रहे हैं। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। जो व्यापारी निवेश की योजना बना रहे हैं, उन्हें कुछ समय के लिए रुक जाना बेहतर रहेगा अन्यथा नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। घर में किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा बनेगा। आपको वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पालन करना होगा क्योंकि वाहन दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आपका समय पहले से बेहतर नजर आ रहा है। आपको एक के बाद एक कई खुशखबरी सुनने को मिलेंगी, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कारोबार में अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे। पारिवारिक वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। इसके साथ ही पिता व पिता तुल्य के साथ संबंध मजबूत होंगे। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहना होगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

Back to top button