राशिफल

Rashifal 21 May: सूर्यदेव की कृपा से 6 राशियों को निवेश संबंधी कार्यों में मिलेगी सफलता

हम आपको रविवार 21 मई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 21 May 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे, लेकिन नकारात्मक विचार परेशानी में डाल सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहना होगा,क्योंकि उनके शत्रु उनकी छवि खराब करने की कोशिश करेंगे। आपको आज किसी समस्या का समाधान पत्नी द्वारा मिलेगा। धन से जुड़ी चिंताएं दूर हो जाएगी। अपनी कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज अपने सहयोगियों की लगातार आलोचना करने के बजाय अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें। विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोगों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आपको अपने किसी परिजन के लिए भी कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ेगा। आज कई स्तरों पर लाभ की संभावना बनेगी। कुछ लाभ अचानक भी हो सकता है। आपकी आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक संपन्न होंगी। सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज कुछ योजनाएं अधूरी रहने से मन खिन्न होगा। शाम को बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा। यदि आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाएं, तो माता-पिता को साथ लेकर जाना बेहतर रहेगा। आज प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को कोई उपहार दे सकते हैं। आज का दिन पैसों की दृष्टि से अच्छा रहेगा। आप आज के दिन का फायदा उठाएं। स्वास्थ्य के लिहाज से आप खुद को फ्रेश फील करेंगे। करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपके खर्चों की अधिकता रहेगी। भाइयों के सहयोग से कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। धन के मामलों में सतर्क रहना होगा। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। किसी के साथ टकराव में न पड़ें। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। नए कार्य शुरू करने के लिए निर्मित योजनाओं को अमल में लाने का आज उत्तम समय है। कुछ परेशान रह सकते हैं। महिलाएं आज घर के काम में अधिक बिजी रहेगी। परिजनों से शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको अपने करीबी रिश्तेदारों का आर्थिक सहयोग मिल सकता है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी और धन लाभ भी होगा। आपका वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। आपको लग्जरी वाहन का सुख मिलेगा। आपको धन लाभ होगा। व्यापार को बढ़ाने के लिये आपकी मेहनत सफल रहेगी। पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे जिससे मान प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

परिवार में सभी आपका सहयोग देंगे। दोस्तों का साथ मिलेगा। पिता की तरफ से लाभ होगा। काम में अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। आप अपने वंश के बारे में चिंतित हो सकते हैं। लंबी दूरी की यात्रा के मौके मिलेंगे। आप अचानक कुछ धन प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा तथा पत्नी के साथ भी अच्छा वक्ता बीतेगा। मित्रों के साथ समय खूब हंसी मज़ाक़ से बीतेगा। आपको किसी नए व्यवसाय से जुड़ने के अवसर भी मिलेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

छोटे भाई-बहन से महत्वपूर्ण कार्यों में मदद मिलेगी। इस राशि के बच्चों को देर रात तक बाहर घूमने से बचना चाहिए, नहीं तो माता-पिता के कठोर व्यवहार का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ सकता है। आपकी किस्मत आपका साथ देगी इसलिए आप साहसिक और साहसी बनने की कोशिश कर सकते हैं। जरुरतमंद को भोजन करायें, आपका दिन मंगलमय होगा। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आर्थिक दृष्टि से देखा जाए तो आज का दिन बेहतर रहने वाला है, मुनाफे के भी अच्छे योग बनेंगे। कानूनी मामलों को लेकर तनाव देखने को मिल सकता है। पढ़ाई के संबंध में उन्हें अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। प्रेम जीवन में परिस्थितियां अनुकूल होंगी। सगे-संबंधियों से धन का लेन-देन न करें। हो सके तो अपने कार्य के प्रति जागरूक रहें। छात्रों के लिए दिन महत्वपूर्ण है। इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे। भई बहनो का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों के साथ समय बेहद आनंदपूर्वक बीतेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

कुटुंबीजनों के साथ आनंद में समय व्यतीत होगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। आज किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है। व्यापार में कुछ रुकावटें आएंगी। व्यर्थ के काम में समय नष्ट हो सकता है। राजनीति में अधिक सक्रिय दिखाई दे सकते हैं। स्वास्थ का पूरा ख्याल रखें। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। शाम को किसी दोस्त से मिलने उसके घर जायेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपको किसी धार्मिक गतिविधि या कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। यदि आप अपने प्रिय को कोई तोहफा आदि देने की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन उचित है। इससे आपका रिश्ता और प्रगाढ़ होगा। अपने विचारों और अंतर्मन के द्वारा शक्ति के प्रति अनुभव करेंगे। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल भी मिल सकते हैं। कारोबार में रुका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप अपने समय का सदुपयोग करें और अपने काम पर फोकस करें। बेवजह की बातों से दूर रहें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है। कोई पुरानी बिजनेस डील आपको अचानक से लाभ दिलाएगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। आज किसी भी काम में आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। प्रतिकूल संयोग के बनने से आपके कार्य में विलंब होगा। शरीर में ताजगी और मन में उत्साह का अभाव रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपकी लोगों से तकरार हो सकती है, जिसके कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप अपनों के लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। मन में कोई समस्या या परेशानी रहेगी। आज आपको अपने आसपास के लोगों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। गृहस्थ जीवन में भी आपका वर्चस्व एवं माधुर्य बढ़ेगा। उपहारों एवं मान-सम्मान से मन प्रसन्न रहेगा।

आपने Rashifal 21 May 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 21 May 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 21 May 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>