राशिफल

Rashifal 22 May: आज इन 7 राशि वालों को मिलेगा सितारों का साथ, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे

हम आपको सोमवार 22 मई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 22 May 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपकी नौकरी-धंधे की चिंता खत्म हो सकती है। जीवनसाथी द्वारा आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है और ससुराल पक्ष से चल रहा वाद विवाद भी समाप्त होगा। आज आपको अपनी अपेक्षाओं को तार्किक स्तर पर रखना होगा। ज्यादा लालच कोई बड़ा नुकसान करा सकता है। पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों में भी रुचि बढ़ेगी। ज्यादा सोच-विचार करने से मौके हाथ से निकल भी सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा जिससे जीवन के कुछ अहम फैसले लेना आसान होगा। छोटी-छोटी बातों पर आहत होने जैसे स्वभाव को सुधारें। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आप अपनी काफी सारी समस्याओं को हल कर पाएंगे,लेकिन आपको धन संबन्धित मामलों में सतर्कता बरतनी होगी। परिजनों- मित्रों के साथ मांगलिक आयोजन में शामिल होने के अवसर मिलेंगे। परिजनों-मित्रों के साथ अधिक समय बिता सकेंगे।

Shiv ji

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

अपने कार्य की एक अलग शैली से अपने काम की पहचान बनाएंगे। जो लोग नौकरीपेशा है,उन्हें उन्नति मिलती दिख रही है और आपके चारों ओर का वातावरण शांतिपूर्ण बना रहेगा, इसलिए आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा। यदि कोई मित्र रूठा हुआ है तो उसे मनाएंगे। आपकी सलाह सबके लिए लाभकारी रहेगी। आप दूसरों के साथ परिचय करने में न चूके। अपनी पारिवारिक व्यवस्था को उचित बनाकर रखें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी। नौकरी व्यवसाय में पदोन्नति और आय वृद्धि का योग है। यात्रा आपके लिए सामान्य रहेगी, लेकिन परिवार के लोगों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में आप सफल रहेंगे। सायंकाल के समय आपके घर अतिथि का आगमन हो सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें अन्यथा परिवार में तनाव होने की संभावना हो सकती है। माता जी का स्वास्थ्य चिंता का कारण बनेगा। विवाहेत्तर संबंधों की संभावनाओं से दूर रहे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज चोरी या धन हानि की आशंका है। बिजनेस में नई परियोजना से आपको फायदा हो सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। नौकरी करने वाले लोग नौकरी में आने वाली बाधाओं से परेशान रहेंगे। सोशल मीडिया के ज़रिए आपका कोई नया दोस्त बनेगा। आपका मन गहरी बातों को जानने में अधिक रुचि दिखाएगा। माता-पिता की सेहत में सुधार होगा। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करना संबंधों में कड़वाहट ला सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आपका यह दिन मौज मस्ती में व्यतीत होगा। बुजुर्गों तथा बड़े भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। आज व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे। आपको खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए। कोई शुभ प्रसंग हो सकता है। वैवाहिक जीवन बेहतर रहेगा। समय पर कार्य पूरे नहीं होने से नौकरी में परेशानी आ सकती है। प्रॉपर्टी संबंधी किसी भी कार्य में निवेश करने के लिए समय उचित नहीं है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप अपने प्रिय द्वारा कही गयी बातों के प्रति काफ़ी संवेदनशील होंगे, अपने जज़्बात पर क़ाबू रखें। कपड़ा व्यवसायियों को आज अच्छा लाभ होगा। भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश कर सकते हैं। ससुराल के लोगों से अच्छी बातचीत होगी। नौकरी में सफलता मिलेगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों की वजह से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी डील होने की संभावना है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपके शादीशुदा जीवन में प्रेम और सौहार्द बना रहेगा। समय खुशनुमा और बेहतर परिणाम देने वाला है। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अपने हुनर और समझदारी से कार्यों को बखूबी पूरा करेंगे। व्यापार में आज अचानक शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। धन की वर्षा होने के पूरे-पूरे योग बन रहे हैं। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। कोई भी निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज किसी बड़ी डील में आपको सोच-समझकर आगे बढ़ना चाहिए। लंबे समय बाद आप जीवनसाथी के साथ अतिरिक्त समय बिता पाएंगे। यदि आप अपने प्रिय को कोई तोहफा खरीदने की योजना बना रहे हैं इसके लिए दिन उचित है। दोस्त के रूप में छिपे हुए आपके शत्रुओं से सावधान रहें। घर वालों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ा मनमुटाव हो सकता है। आय के साथ-साथ खर्चे भी सामने आएंगे। अपने व्यक्तित्व और भविष्य को लेकर जागरुक रहें।

shiv ji

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

क्रोध और आवेश में आकर संबंधों को खराब न करें धैर्य से काम लें। आज आप सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। घर के बड़ों की ओर से आपको कुछ अच्छे सुझाव भी मिल सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। आपको रीड की हड्डी में दर्द की शिकायत हो सकती है। दूसरों की मदद भी करेंगे और उनके हितों की भी चिंता करेंगे। घर में मेहमानों के आगमन से उत्सव भरा माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति में अचानक से शुभ बदलाव होने की संभावना है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज कोई धोखा दे सकता है। दाम्पत्य जीवन में थोड़ी अनबन हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही हैं। घर के किसी सदस्य के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको गुस्से में गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचने की सलाह दी जाती है। अपने कार्यक्षेत्र में उन्नति करने कर सकते हैं। शरीर के ऊपरी हिस्से में कष्ट हो सकता है। सौदेबाजी में बहुत अच्छी सफलता भी मिलने के योग हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आनंद-प्रमोद के पीछे धन खर्च हो सकता है। आपका उत्साह और आत्मविश्वास चरम पर रहना है। आज आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसाई फैसला न लेने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी। आज आपको आराम करने का भी समय मिलेगा। आपके विचारों में ऐसी सख्ती रहेगी कि आपके मित्रों को वह चुनौतीपूर्ण महसूस हो सकते हैं। आलस को हावी ना होने दें।

आपने Rashifal 22 May 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 22 May 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 22 May 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button