राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में नई राहें खुलेंगी

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओं का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा कि आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 22 मई से 28 मई 2023 तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

युवा वर्ग अपने लक्ष्य को लेकर चिंतित रहेगा। इस बार उन्हें कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने माता-पिता और बच्चों के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करें। कोई फैमिली ट्रिप की प्लानिंग कर सकते हैं। इससे आपके और बच्चों के बीच के रिश्ते मजबूत बनेंगे। यदि आपको कोई निर्णय लेने में कठिनाई हो तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। कुछ ईर्ष्यालु लोग आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

प्यार के विषय में : लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।

करियर के विषय में : आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा लोगों की आय के नए स्रोत बनेंगे।

हेल्थ के विषय में : सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहेगा। व्यायाम करना बेहतर रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

वृषभ राशि वालों के लिए यह हफ्ता नई जिम्मेदारियां लेकर आ रहा है। इसके लिए तैयार रहें। सफलता के लिए कठोर अनुशासन जरूरी है। समय पर लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास करें। आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। आपको लंबे समय से अटके हुए आपके पैसे मिल सकते हैं। आप इन पैसों को बचा सकते हैं। कोई भी अनावश्यक यात्रा करने से पहले सावधानी बरतें। ध्यान रहे कि थोड़ी सी लापरवाही आपको लक्ष्य से भटका सकती है।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। लव पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल देखने को मिलेगा।

करियर के विषय में : व्यवसाय से जुड़े लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में समस्याओं को सामना करना पड़ सकता है।

हेल्थ के विषय में : अपनी सेहत का खूब ख्याल रखें और उससे जुड़ी किसी भी समस्या को नजरंदाज करने की भूल न करें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

यह सप्ताह राजनीति से जुड़े लोगों के लिए वरदान साबित हो सकता है। सप्ताह के मध्य तक आय के स्रोत में बढ़ोत्तरी होगी। कोई भी नेगेटिव बात सोचना बंद कर दें। इस दौरान अपने आसपास की नकारात्मकता से बचने की पूरी कोशिश करें। साथ ही इसका असर अपने करियर या ऑफिशियल काम पर न पड़ने दें। इस सप्ताह परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकता है। कोई बड़ा पद या जिम्मेदारी उनकी झोली में आकर गिर सकती है।

प्यार के विषय में : अविवाहित लोगों की लाइफ में नया व्यक्ति आ सकता है।

करियर के विषय में : बिजनेस संबंधित कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपका पक्ष मजबूत हो सकता है। कारोबार बढ़ेगा।

हेल्थ के विषय में : आरोग्य अच्छा रहने से सप्ताह प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कर्क राशि वाले इस सप्ताह संतान पक्ष से जुड़ी किसी परेशानी को लेकर आंख मूंदने की गलती न करें नहीं तो बाद में वह आपके लिए जी का जंजाल साबित हो सकती है। धार्मिक यात्रा पर जाने का मन बन सकता है। लक्ष्य की प्राप्ति होगी एवं आय में सुधार होगा। आपको सहयोग की प्राप्ति होगी एवं पुराने नुकसान की भरपाई करने की राह प्राप्त होगी। कार्य समय पर होंगे एवं सहयोग की प्राप्ति भी होगी।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपकी लव लाइफ में नई ताजगी आएगी।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा लोगों को स्थान परिवर्तन के साथ तरक्की के अवसर मिलेंगे।

हेल्थ के विषय में : आपका स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

संतान से सुख प्राप्त होगा। परिवार के भीतर गलतफहमी के चलते जो कटुतापूर्ण माहौल बना हुआ था, वह दूर होगा। इस सप्ताह अपने अधूरे कार्यों का पूरा करने का प्रयास करें। बिजनेस में लाभ की स्थिति बनी हुई है। कुछ नए कामों को भी आरंभ करने की इच्छा मन में आ सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में भले ही आपके पक्ष में अभी निर्णय न आ पाए लेकिन चीजें आपके पक्ष में होती साफ नजर आएंगी।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों को लेकर तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

करियर के विषय में : इस सप्ताह प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : खाने-पीने पर ध्यान दें। पुराना रोग परेशान कर सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस सप्ताह आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपका जीवनसाथी आपके सात खड़ा रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह अपना धन किसी योजना में सोच-समझकर लगाना चाहिए। इस सप्ताह आपके पास नए आइडिया की कमी नहीं रहेगी। आप इन आइडिया से दूसरों को प्रभावित करेंगे‌ इस सप्ताह अचानक से होने वाले बड़े खर्चें के कारण आपका बजट थोड़ा खराब हो सकता है।

प्यार के विषय में : आप दोनों की एक दूसरे के प्रति स्नेह में वृद्धि हो सकती है।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में सत्ता के इनकम बढ़ने के चांस है।

हेल्थ के विषय में : शारीरिक रूप से थकान का अनुभव होगा। स्वास्थ्य खराब होने की संभावना रहेगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

सामाजिक क्षेत्रों में आपको दरकिनार करने वालों के साथ पंगा लेना व्यर्थ रहेगा। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग आपको मुसीबत में डाल सकता है। छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए अपने स्वभाव में परिवर्तन लाएं। इस सप्ताह आप किसी से प्रभावित होकर ज्यादा खरीदारी कर सकते हैं जिसमें आप काफी धन खर्च करेंगे। अपने दोस्तों और फैमिली के साथ समय बिताएं। इससे आपका मन शांत होगा और अच्छा महसूस होगा।

प्यार के विषय में : वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।

करियर के विषय में : इस सप्ताह आपको कारोबार में नए रास्ते खोजने मौका मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : हल्के फुल्के व्यायाम से आप अपनी ऊर्जा का स्तर बढ़ाने की कोशिश करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस सप्ताह दूसरों की बातों में आने से बचें। अपने प्रियजनों पर विश्वास रखें। कारोबारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य तक घर में पूजा पाठ या धार्मिक अनुष्ठान हो सकता है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से धन की प्राप्ति हो सकती है, यात्रा लाभप्रद रहेगी। जो लोग खुद को कमजोर और थका हुआ महसूस कर रहे हैं इस सप्ताह उनमें ऊर्जा का नया संचार देखने को मिलेगा।

प्यार के विषय में : प्रेमी युगल के लिए चुनौतीपूर्ण सप्ताह रहेगा।

करियर के विषय में : यदि करियर लाइन बदलने का मौका मिल रहा है, तो बदल सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : सेहत का मामला कुछ ठीक नहीं रहेगा। किसी पुराने रोग के उभरने से आप परेशान रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह आपके लिए नई राहें खुलेंगी एवं कार्यो में गति आएंगी। आपका जो पैसा लंबे समय से रुका हुआ है वह आपको जल्द ही मिल जाने की उम्मीद है। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा लेकिन स्थान परिवर्तन की संभावना भी बन रही है। विद्यार्थी वर्ग के लोग पढ़ाई के क्षेत्र में लगातार अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मन में शांति व प्रसन्नता के भाव रहेंगे, लेकिन बातचीत में संयत रहें, क्रोध के अतिरेक से बचें।

प्यार के विषय में : प्रेमपूर्ण संपर्क इस सप्ताह एक बुरा मोड़ ले सकता है।

करियर के विषय में : यदि आप राजनीतिक क्षेत्र में हैं, तो आपके काम की प्रशंसा होगी।

हेल्थ के विषय में : मेडिटेशन के साथ साथ कोई शारीरिक व्यायाम जैसे योग अवश्य करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस सप्ताह आपको अपने पहले किए गए निवेश से अच्छी खासी आमदनी होने की संभावना है। विद्यार्थियों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि संभव है, आय में भी वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन भी संभावित है। इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा हो सकती है। इस दौरान आप अपनी बहुत सी पुरानी बीमारियों से निजात पा लेने से कामयाब रहेंगे।

प्यार के विषय में : एकल व्यक्तियों को एक अच्छा विवाह प्रस्ताव मिल सकता है।

करियर के विषय में : आपके करियर और आपकी वित्तीय स्थिति में काफी सुधार होगा।

हेल्थ के विषय में : किसी पुराने रोग से जूझ रहे हैं तो जल्द ही उसका समाधान मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपका कोई अपना ही आपके खिलाफ साजिश रच सकता है। कोई भी कार्य खुद सोच समझकर करें, दुसरों पर भरोसा करने की गलती भूल से भी न करें। आपको कोई पुराना सपना जिसे लेकर आप काफी समय से परेशान चल रहे थे वह इस सप्ताह पूरा हो जाएगा। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको इस हफ्ते वाहन से भी कष्ट हो सकता है। किसी को उधार न दें एवं धन से जुड़े आवश्यक कार्य को टालें।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह साथी से तीखी अनबन हो सकती है।

करियर के विषय में : व्यवसाय के नए अवसर प्राप्त होंगे और नौकरी के अवसर भी मिलेंगे।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। यात्रा को स्थगित करना लाभदायक रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह आपके सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। कुछ विवादित मामलों में विजय की प्राप्ति होगी। छात्र वर्ग इस सप्ताह अपना लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब रहेंगे। उन्हें किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। आप किसी ऐसे महत्वपूर्ण व्यक्ति से मिल सकते हैं, जिसका लाभ आपको भविष्य में मिलेगा। इस सप्ताह आपको कोई कीमती चीज उपहार में मिल सकती है जिसे पाकर आप बहुत ज्यादा खुश रहेंगे।

प्यार के विषय में : दांपत्य जीवन में सुख-संतोष का अनुभव करेंगे। रोमांस की पराकाष्ठा का अनुभव होगा।

करियर के विषय में : नौकरी वालों को अधिकारी वर्ग से फायदा मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : क्रोध पर नियंत्रण रखना लाभदायक रहेगा। वरना स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

आपने साप्ताहिक राशिफल 22 मई से 28 मई का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 22 मई से 28 मई का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 22 मई से 28 मई’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button