विशेष

अनुष्का शर्मा से पहले इस एक्ट्रेस के दीवाने हुआ करते थे विराट कोहली, बचपन से करते थे बेहद पसंद

‘क्रिकेट के किंग’ विराट कोहली 34 साल के हो गए हैं। हर साल 5 नवंबर को विराट कोहली अपना जन्मदिन मनाते हैं। विराट कोहली का जन्म राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में 5 नवंबर 1988 को हुआ था। विराट ने क्रिकेट की दुनिया में एक बड़ा और अमिट नाम कमाया है।

virat kohli

विराट कोहली एक ऐसी हस्ती है जिनके बारे में फैंस हमेशा कुछ न कुछ जानने की आशा रखते हैं। ऐसे में आज हम आपको विराट की पसंदीदा बॉलीवुड अभिनेत्री के बारे में बता रहे हैं। हम जानेंगे कि आखिर विराट कोहली बचपन में किस अभिनेत्री के दीवाने हुआ करते थे।

करिश्मा कपूर के दीवाने थे विराट

virat kohli and karisma kapoor

इस बात का खुलासा खुद विराट ने किया था कि उन्हें बचपन में कौनसी अभिनेत्री पसंद थीं। विराट ने इस संबंध में खुलासा अपने एक साक्षात्कार के दौरान किया था। विराट कोहली ने बताया था कि कम उम्र में उन्हें बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर काफी पसंद थीं।

अनुष्का शर्मा से चला अफेयर, कर ली शादी

virat kohli and anushka sharma

विराट चाहे करिश्मा को पसंद करते थे लेकिन आगे जाकर उनके दिल पर राज किया अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की पहली मुलाकात एक शैंपू एड की शूटिंग के समय हुई थी। विराट कोहली और अनुष्का ने एक शैंपू एड में साथ काम किया था। यहां से दोनों के बीच दोस्ती हो गई।

virat kohli

दोनों की दोस्ती आगे बढ़ती गई और मुलाकातों का सिलसिला भी चलता रहा। दोनों के बीच दोस्ती गहरी होती गई और फिर यह रिश्ता प्यार में तब्दील हो गया। दोनों ने एक दूजे को कई सालों तक डेट किया और फिर दिसंबर 2017 में इटली में धूमधाम से शादी रचा ली थी। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थी। कपल की शादी की तस्वीरों को फैंस और सेलेब्स ने भी खूब पसंद किया था।

anushka sharma and virat kohli

एक बेटी के माता-पिता हैं विराट-अनुष्का

शादी के तीन साल के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा माता-पिता बने थे। गौरतलब है कि जनवरी 2021 में अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया था। कपल की बेटी का नाम वामिका कोहली है।

virat kohli and anushka sharma with daughter

अनुष्का ने ख़ास अंदाज में दी पति विराट को जन्मदिन की शुभकामनाएं

देश-दुनिया के फैंस, क्रिकेटप्रेमी और मशहूर हस्तियों ने विराट कोहली को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। वहीं अनुष्का ने भी पति को जन्मदिन पर ख़ास अंदाज में शुभकामनाएं दी है।

virat kohli and anushka sharma

virat kohli and anushka sharma

अनुष्का ने विराट की चार अनदेखी तस्वीरें साझा की है और इंस्टाग्राम के कैप्शन में लिखा कि, ”यह तुम्हारा जन्मदिन है मेरे प्यार, तो जाहिर है, मैंने इस पोस्ट के लिए आपके सबसे अच्छे कोण और तस्वीरें चुनी हैं। हर स्टेट और रूप और रास्ते में आपको प्यार”।

 

virat kohli and anushka sharma

Back to top button
?>