बॉलीवुड

माधुरी दीक्षित के पति ने शेयर की बचपन की तस्वीर, धक् धक् गर्ल की क्यूटनेस ने जीता फैंस का दिल

अपनी शानदार एक्टिंग और डांस के जरिए लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाली मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को भला कौन नहीं जानता। माधुरी एक ऐसी एक्ट्रेस रही है जिन्होंने शुरुआत से लेकर अब तक ही फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया है। जहां वह अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लेती है तो वही उनका खूबसूरत डांस उन्हें एक बेहतरीन कलाकार बनाता है।

madhuri dixit

माधुरी दीक्षित ने फिल्म ‘अबोध’ से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी। वही लोग उनके लुक्स के दीवाने हो गए। अब इसी बीच माधुरी दीक्षित की अनदेखी की तस्वीर सामने आई है जिसे उनके पति श्रीराम नेने ने शेयर किया है।

madhuri dixit

श्रीराम नेने से शादी कर फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गई थी माधुरी

बता दें, माधुरी दीक्षित ने अपने करियर के पीक पर डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी रचाई। इनकी शादी साल 1999 में हुई थी। इसके बाद उनके घर दो बेटों का जन्म हुआ जिसका नाम अरिन और रियान है। माधुरी अक्सर अपने बेटों के साथ खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती है। अब इसी बीच उनके पति डॉ श्रीराम नेने ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है।

उनकी यह तस्वीर बचपन की है जिसमें माधुरी पहली क्यूट लग रही है तो वहीं श्रीराम नेने भी स्माइल करते हुए खूबसूरत अंदाज में खड़े हुए हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए श्री राम नेने ने लिखा कि, “एक बार राजकुमार को अपनी राजकुमारी मिली। बाकी तो इतिहास है…#सोलमेट्स #ThrowbackThursday #TBT।”

madhuri dixit

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dr Shriram Nene (@drneneofficial)


बता दें, माधुरी ने जब श्रीराम नेने से शादी रचाई थी तो उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। इस दौरान वह अमेरिका शिफ्ट हो गई और उन्होंने अपने दोनों बेटों का पालन पोषण किया। इसके बाद माधुरी दीक्षित ने साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘आजा नचले’ से कम बैक किया।

फिल्म में वापसी कर एक बार फिर माधुरी दीक्षित अपना जलवा दिखाने में कामयाब रही। माधुरी दीक्षित ने पति श्रीराम नेने से जुड़ा एक किस्सा साझा करते हुए बताया था कि, “डॉक्टर नेने को एक्ट्रेस माधुरी नहीं, सिर्फ माधुरी से प्यार हुआ था। इसी खूबी पर मैं फिदा हो गई थी।”

madhuri dixit and shriram nene

madhuri dixit

madhuri dixit

इस फिल्म में नजर आएंगी माधुरी दीक्षित

बात की जाए माधुरी दीक्षित के वर्कफ्रंट के बारे में तो वह आखिरी बार संजय कपूर के साथ वेब सीरीज ‘द फेम गेम’ में नजर आई थी। बता दे माधुरी दीक्षित अब जल्द ही अमेजॉन प्राइम वीडियो की फीचर फिल्म ‘मेरे पास मां है’ में दिखाई देने वाली है। माधुरी ने अपने करियर में ‘हम आपके हैं कौन’, ‘देवदास’, ‘कलंक’, ‘कोयला’, ‘राजा’, ‘बेटा’, ‘दिल’, ‘दिल तो पागल है’ जैसे सुपरहिट फिल्मों में काम किया। आज भी माधुरी की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है।

Back to top button