बॉलीवुड

15 साल की लड़की से प्यार कर बैठे थे गोविंदा, अपने मामा की साली से ही कर ली शादी, ऐसी है लव स्टोरी

सुपरस्टार गोविंदा की गिनती 90 के दशक के सबसे लोकप्रिय अभिनेता के रूप में होती हैं। गोविंदा ने डांसर और कॉमेडी से दर्शकों के दिलों में ख़ास और गहरी छाप छोड़ी है। फैंस आज भी उनके डांस के कायल है। वहीं उनकी कॉमेडी का तो कोई जवाब ही नहीं है। आज चाहे गोविंदा फिल्मों में सक्रिय न हो हालांकि उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है।

गोविंदा का कई अभिनेत्रियों संग अफ़ेयर भी रहा है हालांकि करियर के ठीक शुरुआती समय में ही वे शादी के बंधन में बंध गए थे। बता दें कि उनकी पत्नी का नाम सुनीता आहूजा है। सुनीता और गोविंदा की जोड़ी हिंदी सिनेमा में काफी पसंद की जाती है। दोनों की शादी को साढ़े तीन दशक यानी कि 35 साल का समय हो गया है।

govinda and sunita

गोविंदा और सुनीता की प्रेम कहानी पूरी फ़िल्मी है। हाल ही में दोनों कलाकारों की शादी को 35 साल पूरे हुए है। बताया जाता है कि दोनों की शादी साल 1987 में 11 मार्च को हुई थी। आइए दोनों की शादी की 35वीं सालगिरह के ख़ास मौके पर आपको हम दोनों की प्रेम कहानी से अवगत कराते हैं।

govinda and sunita

सबसे पहले आपको यह बता दें कि शादी के बंधन में बंधने से पहले और रिश्ते में रहने से पहले दोनों रिश्तेदार थे। दरअसल गोविंदा की पत्नी सुनीता की बड़ी बहन की शादी गोविंदा के मामा आनंद सिंह से हुई थी। जब गोविंदा शुरू में संघर्षरत थे तब वे तीन सालों के लिए अपने मामा के घर पर रहे थे। गोविंदा के मामा सुनीता के जीजा लगते है। सुनीता का भी अपनी बहन और जीजा के घर आना जाना लगा रहता था।

govinda and sunita

इस तरह से गोविंदा और सुनीता भी एक दूसरे को जानने लगे थे। अपने मामा के घर पर ही गोविंदा पहली बार सुनीता से मिले थे। हालांकि दोनों के बीच अक्सर झगड़ा हो जाया करता था। दोनों के बीच ज़रा भी नहीं बनती थी। हालांकि ‘डांस’ की बदौलत दोनों एक दूजे के बेहद करीब आ गए थे।

govinda and sunita

दोनों को ही डांस का बेहद शौक था और यही शौक दोनों के बीच के प्रेम की वजह भी बना। दोनों ने आगे जाकर साथ में कई डांस शोज किए। इसी बीच दोनों एक दूजे पर अपना दिल हार बैठे। एक बार सुनीता ने गोविंदा को लेकर कहा था कि, ”गोविंदा बहुत भावुक व्यक्ति हैं और इससे उन्हें फाइटर्स से लवर्स बनने में काफी मदद मिली।”

govinda and sunita

बता दें कि जब सुनीता की उम्र महज 15 साल थी तब ही वे गोविंदा को अपना दिल दे बैठी थी। धीरे-धीरे प्यार परवाना चढ़ते गया। दोनों एक दूजे को प्रेम पत्र भी लिखते थे। एक दिन एक प्रेम पत्र सुनीता की मां ने पढ़ लिया जिसमें सुनीता ने लिखा था कि वह गोविंदा से जल्द से जल्द शादी करना चाहती हैं। दूसरी ओर बताया जाता है कि गोविंदा की दिवंगत मां निर्मला देवी को भी सुनीता पसंद थी।

गोविंदा और सुनीता का रिश्ता दोनों के परिवार वालों को मंजूर था। ऐसे में दोनों ने 11 मार्च 1987 को शादी कर ली। शादी के समय सुनीता महज 18 साल की थी जबकि गोविंदा उस समय 24 साल के थे। दोनों का रिश्ता आज भी शादी के 35 साल बेहद मजबूत बना हुआ है।

दो बच्चों के माता-पिता हैं गोविंदा-सुनीता…

govinda and sunita

शादी के बाद गोविंदा और सुनीता दो बच्चों के माता-पिता बने। कपल का एक बेटा और एक बेटी है। बेटे का नाम यशवर्धन आहूजा है जो कि जल्द हिंदी सिनेमा में कदम रख सकते हैं वहीं बेटी का नाम नर्मदा आहूजा है जिन्हें टीना भी कहा जाता है। टीना बॉलीवुड में काम कर चुकी हैं।

govinda and sunita

Back to top button
?>