बॉलीवुडसमाचार

नहीं रहे मशहूर फिल्म समीक्षक जय प्रकाश चौकसे, इस बीमारी से 83 साल की उम्र में निधन

मशहूर फिल्म समीक्षक जय प्रकाश चौकसे अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। उन्होंने इंदौर के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि जय प्रकाश चौकसे काफी लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन 83 साल की उम्र में बुधवार की सुबह 8:00 बजे जय प्रकाश चौकसे इस दुनिया को अलविदा कह गए।

बता दें, जय प्रकाश चौकसे ने आखरी बार अपने लेख की हेड लाइन में लिखा था कि, ,’प्रिय पाठको…यह विदा है, अलविदा नहीं, कभी विचार की बिजली कौंधी तो फिर रूबरू हो सकता हूं, लेकिन संभावनाएं शून्य हैं।” जिस तरह की हेड लाइन है उसे पढ़कर ऐसा लग रहा है कि मानो जैसे जय प्रकाश चोकसे को अपने जाने का आभास पहले ही हो गया था। बता दे जय प्रकाश चोकसे के निधन से उनके चाहने वाले दुखी है और सोशल मीडिया के जरिए हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

jai prakash chouksey

कहा जा रहा है कि आज शाम 5:00 बजे जय प्रकाश चोकसे का अंतिम संस्कार किया जाएगा। रिपोर्ट की मानें तो उनके छोटे बेटे आदित्य चौकसे वर्तमान में मुंबई में रहते हैं, ऐसे में उनका इंतजार किया जा रहा है। बता दे जय प्रकाश चोकसे बॉलीवुड इंडस्ट्री के कपूर खानदान और सलमान खान के पिता सलीम खान के सबसे नजदीकी माने जाते थे। जयप्रकाश चोकसे एक फिल्म समीक्षक थे, इसके साथ ही वह कहानी और उपन्यास भी लिखते थे।

बता दें, उन्होंने अपने करियर में ‘दराबा’, ‘महात्मा गांधी और सिनेमा’ और ‘ताज बेकरारी का बयान’, ‘उमाशंकर की कहानी’, ‘मनुष्य का मस्तिष्क और उसकी अनुकृति कैमरा’ और ‘कुरुक्षेत्र की कराह’ जैसी कहानिया और उपन्यास लिखे हैं। इसके अलावा जय प्रकाश चोकसे रियलिटी शो के लिए भी स्क्रिप्टिंग राइटिंग का काम किया था, साथ ही वह फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन से भी जुड़े हुए थे। इतना ही नहीं बल्कि जयप्रकाश ने सलमान खान और करीना स्टारर फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ की कहानी भी लिखी हुई थी।

जय प्रकाश चौकसे के निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, “अद्भुत लेखन प्रतिभा के धनी, हिंदी फिल्म जगत पर लगभग तीन दशक तक लिखने वाले वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश चौकसे जी के निधन की खबर दुखद है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। अपनी रचनाओं से आप सदैव हमारे बीच बने रहेंगे। ॐ शांति।”


बता दें, जय प्रकाश चौकसे का जन्म 1 सितंबर 1939 को मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में हुआ था। पत्रकारिता की दुनिया में जय प्रकाश चौकसे बहुत बड़ा नाम थे, उनके द्वारा लिखे गए लेख लोग काफी पढ़ना पसंद करते थे। इसके अलावा वह कई मुद्दों पर बोलना भी पसंद करते थे, हालांकि उन्हें सबसे ज्यादा फिल्म समीक्षक रूप में पहचाना जाता था।

Back to top button