दिलचस्प

यह है हिन्दुस्तान का आखिरी गांव, आखिरी कैफे और आखिरी ढाबा, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया पोस्ट

मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो ना केवल ट्वीट कर नई-नई चीजों से परिचित कराते हैं बल्कि कोई ट्वीट उन्हें पसंद आता है तो रिट्वीट करने से भी नहीं चूकते। उन्होंने आज कुछ आकर्षक पर्यटन स्थलों की तस्वीरें शेयर की हैं।  जैसे- हिंदुस्तान का आखिरी गांव, आखिरी ढाबा और आखिरी कैफे की तस्वीर। महिंद्रा ने ऐसी खूबसूरत जगहों पर सेल्फी के लिए बेहतरीन जगह भी बताया है। आनंद महिंद्रा के ट्विटर एकाउंट पर इतनी खूबसूरत तस्वीरों के सिलसिला कैसे शुरू हो गया आपको आगे बताते हैं-

आनंद महिंद्रा ने आखिरी दुकान को किया रिट्वीट


दरअसल, एक ट्विटर यूजर के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा- भारत में सबसे अच्छे सेल्फी स्पॉट में से एक? महिंद्रा ने दुकान के नाम ‘हिंदुस्तान की अंतिम दुकान’ की भी तारीफ की। साथ ही उन्होंने लिखा कि इस जगह पर एक कप चाय पीना बेशकीमती है।

रिट्वीट के बाद तस्वीर भेजने का शुरू हुआ सिलसिला


आनंद महेंद्रा द्वारा किए गए रिट्वीट के बाद यूजर्स ने कमेंट्स में आकर्षक पर्यटन स्थलों की तस्वीरें भेजना शुरू कर दिया है। इनमें से कई तस्वीरों को महिंद्रा ने फिर रिट्वीट किया।

बता दें कि सबसे पहले ट्विटर यूजर ने Incredible India हैश टैग के साथ पहाड़ी पर स्थित एक दुकान की तस्वीर पोस्ट की। इस दुकान को ‘हिंदुस्तान की अंतिम दुकान बताया गया। ट्वीट के मुताबिक, ये दुकान उत्तराखंड के चमोली जिले में भारत-चीन सीमा पर माणा गांव में स्थित है। चाय की दुकान चंदर सिंह बडवाल द्वारा संचालित की जाती है। लगभग 25 साल पहले गांव में चाय की दुकान खोलने वाले वे पहले व्यक्ति हैं।

कमेंट की आई बाढ़


आनंद महिंद्रा ने जब इस पोस्ट को रिट्वीट किया, तो कमेंट्स की बाढ़ आ गई। किसी यूजर ने हिंदुस्तान का आखिरी गांव दिखाया तो किसी ने आखिरी ढाबा और आखिरी कैफे।


एक यूजर (@charuhasmujumd1) ने दुनिया में सबसे ज्यादा ऊंचाई वाले रेस्टोरेंट के पास फोटो खिंचाने का दावा किया। यूजर ने अपनी फोटो के साथ लिखा- ‘दुनिया में सबसे ज्यादा ऊंचाई वाला रेस्टोरेंट.’ आनंद महिंद्रा ने इस फोटो को भी रिट्वीट किया है।

उन्होंने रिट्वीट कर लिखा- ”आखिरी चाय की दुकान’ की पोस्ट के बाद प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। ‘आखिरी गांव,’ ‘सबसे ऊंचा रेस्टोरेंट’, ‘आखिरी ढाबा’ आदि जगहों की शानदार तस्वीरें साझा की जा रही हैं। उनमें से कुछ शेयर कर रहा हूं”।

 


इसके बाद आनंद महिंद्रा ने एक और तस्वीर रिट्वीट की, जिसमें @chetan_nawathe नाम एक यूजर ‘भारत के आखिरी कैफे’ के पास बैठा है। महिंद्रा ने यूजर @VinayRathee19 की भी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें एक शख्स फैमिली के साथ हिंदुस्तान के आखिरी गांव माणा (उत्तराखंड) में खड़ा है।


उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने यूजर @Ramnik56 की तस्वीर भी रिट्वीट की, जिसमें एक युवक Chitkul गांव (Kinnaur, Himachal Pradesh) में ‘हिंदुस्तान के आखिरी ढाबे’ के पास खड़ा है। महिंद्रा ने इसी जगह की यूजर @rajibmishra79 की तस्वीर भी शेयर की।

आनंद महिंद्रा द्वारा शेयर की गई कुछ और दिलचस्प तस्वीरों को भी आप देख सकते हैं-

Back to top button