दिलचस्प

हेलीकॉप्टर से छलांग लगाने के बाद नहीं खुला पैराशूट, 15000 फुट से गिर कर सैनिक ने इस तरह बचाई जान

प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान एक सैनिक हादसे का शिकार हो गया और 15 हजार फुट की ऊंचाई से नीचे गिर गया। ये घटना 6 जुलाई की है। बताया जा रहा है कि ब्रिटिश और अमेरिकी सैनिकों का एक साथ प्रशिक्षण अभ्यास हो रहा था और HALO जंप लगाते हुए सैनिक हादसे का शिकार हो गया। प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान ब्रिटिश सैनिक का पैराशूट पूरी तरह से नहीं खुल सका। जिसके कारण ये सैनिक 15 हजार फुट की ऊंचाई से जमीन पर आकर गिरा गया।

american-soldier-fell-from-a-height-parachute-did-not-open

खबर के मुताबिक उड़ान के दौरान सैनिक का पैराशूट फेल हो गया। जब सैनिक ने अपना पैराशूट खोलने की कोशिश की तो वो खुल नहीं सका। जिसके कारण वो 322 किलोमीटर उत्तर में एटास्केडरो में आकर गिर गया। ये सैनिक एक की छत पर आकर गिरा। इतना ही नहीं छत सैनिक के गिरने से छूट गई। जिसके कारण ये सैनिक सीधे किचन में गिर गया।

american-soldier-fell-from-a-height-parachute-did-not-open

राहत की बात ये है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस दौरान किचन में कोई भी शख्स मौजूद नहीं था। जानकारी के अनुसार सैनिक जिस घर में गिरा उस वक्त घर खाली था। वहीं पड़ोसियों ने ये हादसा होते हुए देख लिया और बिना देरी किए 911 नंबर पर कॉल कर दी। जिसके बाद पुलिस इस घर में आई और उन्होंने सैनिक की मदद की।

american-soldier-fell-from-a-height-parachute-did-not-open

पुलिस घायल हुए सैनिक को तुंरत अस्पताल ले गई। जहां पर सैनिका का इलाज किया गया। एटास्केडरो पुलिस विभाग ने अपने फेसबुक पेज पर इस घटना की जानकारी दी और सैनिक के स्वास्थ्य के बारे में बताया। पुलिस के अनुसार जब सूचना मिलने पर वो मौके पर पहुंची। तो सैनिक काफी दर्द में था और खूब चिला रहा था। हालांकि उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई थी। उसका इलाज एटास्केडरो फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज द्वारा किया गया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।

american-soldier-fell-from-a-height-parachute-did-not-open

ब्रिटिश दूतावास के अनुसार ये अभ्यास कैलिफोर्निया नेशनल गार्ड बेस कैंप रॉबर्ट्स से किया जा रहा था। वहीं सैनिक किस टुकड़ी से था और वो किन अमेरिकी सैनिकों के साथ अभ्यास कर रहा था। ब्रिटिश दूतावास ने इसकी जानकारी नहीं दी है। ब्रिटिश दूतावास के मुताबिक सैनिक अभी ठीक हो रहा है। साथ में ही ब्रिटिश दूतावास ने सैनिक की मदद करने वाले पड़ोसियों का भी आभार व्यक्त किया है।

american-soldier-fell-from-a-height-parachute-did-not-open

क्या होती है HALO जंप

american-soldier-fell-from-a-height-parachute-did-not-open

HALO जंप काफी ऊंचाई से लगाई जाती है। इस जंप के तहत व्यक्ति को 35 हजार फीट की ऊंचाई से हेलीकॉप्टर से गिराया जाता है। गिरने के बाद जब व्यक्ति 6 हजार फीट या उससे कम ऊंचाई पर आ जाता है, तभी पैराशूट खोला जाता है।

Back to top button