बॉलीवुड

राज कौशल के निधन के बाद नई शुरुआत की तैयारी में दिखी मंदिरा बेदी, बोली- नई शुरुआत का समय है..

बॉलीवुड और टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस मंदिरा बेदी इस समय अपने जीवन के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। उनके पति राज कौशल उन्हें 30 जून को अचानक छोड़कर चले गए थे। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। पति के अचानक निधन के बाद मंदिरा बुरी तरह से टूट गई थी। उन्हें यकीन नहीं हुआ कि जिस इंसान से वह दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करती थी अब वही उसके साथ नहीं रहा। अपने जीवनसाथी को खोने का गम कई सालों तक आपका पीछा नहीं छोड़ता है।

mandira

राज के अंतिम संस्कार के समय भी मंदिरा के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। राज की मौत के दो दिन पहले ही मंदिरा ने अपने पति और दोस्तों के साथ जमकर पार्टी की थी। इसकी एक तस्वीर भी राज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थी। लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह पल उनकी लाइफ का अंतिम खुशनुमा पल होगा। पति के जाने के बाद उनके दोस्त एक्ट्रेस का हौसला बढ़ाते नजर आ रहे हैं।

mandira-bedi

मंदिरा के बारे में कहा जाता है कि वह एक बहुत ही मजबूत महिला है। वह हर स्थिति का मजबूती से सामना करती है। ऐसे में पति के जाने के दुख का भी वह सामना कर रही हैं। अभी उनके ऊपर दो बच्चों की जिम्मेदारी भी है। मंदिरा को उन्हें पालपोष कर बढ़ा भी करना है। ऐसे में उन्हें स्ट्रॉंग बनने कि जरूरत है। उन्हें एक नई शुरुआत करने की जरूरत है। मंदिरा भी कुछ ऐसा ही सोचती है। पति की मौत के लगभग एक महीने बाद उन्होंने खुद को संभालना शुरू कर दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mandira Bedi (@mandirabedi)

दरअसल हाल ही में मंदिरा ने अपने इंस्टाग्राम अकॉउन्ट पर एक नोट साझा किया है। इस नोट में वे नई शुरुआत की बात कर रही है। उन्होंने इस नोट में लिखा ‘मैं योग्य हूं, मैं सक्षम हूं, लोग मुझ से प्यार करते हैं, मैं स्ट्रांग हूं।’ इस लाइन के साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि अब नई शुरुआत का समय है।

mandira-bedi

एक्ट्रेस की यह पोस्ट फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इसे अभी तक 59 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इस पर मंदिरा के फैंस के अलावा सेलिब्रिटीज के कमेंट्स भी आ रहे हैं। टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने कमेन्ट कर लिखा ‘बिलकुल सही।’ मतलब हाँ आप सच में स्ट्रॉंग हो। वहीं फराह खान अली ने लिखा ‘तुम्हें ढेर सारी शक्ति मिले।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mandira Bedi (@mandirabedi)

इसके पहले मंदिरा ने पति की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि ‘मिस यू राजी..’। उनका यह पोस्ट देख बहुत से लोग भावुक हो गए थे। बताते चलें कि राज और मंदिरा ने 1999 में शादी रचाई थी। राज एक फिल्ममेकर थे। शादी के कई सालों बाद मंदिरा को माँ बनने का सुख मिला था आऊर उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया था। फिर कुछ सालों बाद दोनों ने के बेटी को भी गोद लिया था। बेटी के आने के बाद इनका परिवार पूरा हो गया था, लेकिन अब राज के जाते ही एक बार फिर ये अधूरा हो गया। लेकिन वह कहते हैं न कि ‘शो मस्ट गो ऑन’ तो बस अब मंदिरा को भी लाइफ में पति के बिना ही आगे बढ़ना होगा, अपने पति का भविष्य संवारना होगा।

Back to top button