समाचार

डा. दीपा मिश्रा की अकाल मृत्यु ने दहला दिया सबको, महामारी के दौरान की थी लोगों की मदद

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में जन्मदिन मनाने पहुंची थी डॉ दीपा, कंगना से लेकिन इन हस्तियों ने ..

कुछ दिनों पहले ही हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूस्खलन होने से नौ पर्यटकों की जान चले गई थी। इन नौ लोगों में डॉ. दीपा भी शामिल थी। जिन्होंने कोरोना महामारी के दौरान लोगों की खूब मदद की थी। डॉ. दीपा की मौत की खबर से हर कोई हैरान है और सोशल मीडिया पर लोग इनकी आत्मा की शांति की कामना कर रहे हैं। डॉ. दीपा कौन बनेगा करोड़पति शो में भी नजर आई थी। इसके अलावा इन्हें कई सारे सम्मानों से भी सम्मानित किया गया था।

deepa sharma

जयपुर के हीरापथ की रहने वाली दीपा पेशे से एक आयुर्वेद डॉक्टर थीं और इनकी आयु महज 34 साल की थी। दीपा डॉक्टर के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता और पॉलिटिकल ऑब्जर्वर भी थीं और एक एनजीओ से जुड़कर लोगों की मदद भी करती थीं।

जन्मदिन मनाने के लिए गई थी हिमाचल

deepa sharma

दीपा का 29 जुलाई को जन्मदिन था और ये अपना जन्मदिन मनाने के लिए हिमाचल के किन्नौर गई थी। लेकिन जन्मदिन से चार दिन पहले ही इनकी अकाल मुत्यु हो गई। मरने से कुछ घंटे पहले ही दीपा ने सोशल मीडिया पर एक फोटो भी शेयर की थी। जिसमें ये वादियों में होने की खुशी जाहिर कर रही थी। इन तस्वीरों के ज़रिए इन्होंने लोगों को भूस्खलन जैसी आपदाओं से सावधान रहने की सलाह भी दी थी। मगर, दुर्भाग्य से वो खुद इसका शिकार हो गईं।


जयपुर के श्याम नगर में रहने वालों दीपा की मौत से पूरी कॉलोनी में मातम छाया हुआ है। पड़ोसियों ने दीपा को याद करते हुए कहा कि दीपा हर किसी की मदद के लिए तैयार रहती थीं। कोरोना काल में भी उसने कई लोगों की मदद की थी। डॉक्टर दीपा शर्मा ने कोरोना महामारी के दौरान लोगों को भोजन, मेडिकल उपकरण जैस अन्य जरूरत की चीजें मुहैया करवाई थी।

कंगना ने भी जताया दुख

deepa sharma

अभिनेत्री कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी डॉ. दीपा के बारे में लिखा। दीपा के बारे में लिखते हुए इन्होंने कहा कि ‘वह बहुत बड़ी फैन थीं। उन्होंने मुझे प्यारे खत भेजे, तोहफे भी दिए और वो मेरे मनाली वाले घर भी आ चुकी हैं। भगवान ये किसी दुखद हादसे से भी बढ़कर है’।

deepa sharma

वहीं फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने भी डॉ दीपा की मौत पर दुख जाहिर किया और ट्वीट कर लिखा कि हे भगवान। विश्वास नहीं हो रहा है कि दीपा नहीं रही। मुझे बताया गया है कि आज भूस्खलन में उनकी मृत्यु हो गई। 8 घंटे पहले तक वह हिमालय से तस्वीरें भेज रही थीं। इतना जीवंत, जागरूक व्यक्ति। कोई शब्द नहीं है। ईश्वर उनके परिवार को शक्ति दे। प्रार्थना। शांति।


दीपा शर्मा ने कौन बनेगा करोड़पति यानी केबीसी शो में भी हिस्सा लिया था। इस दौरान ये छह लाख 40 हजार रुपये जीते में कामयाब रही थी। इन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ फोटो भी खिंचवाई थी। जिसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।

deepa sharma

deepa sharma deepa sharma

deepa sharma

शाहीन बाग प्रदर्शन में भी पहुंची थी

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में दिल्ली के शाहीन बाग में हुए प्रदर्शन में भी दीपा आई थी। इन्होंने वहां धरने पर बैठे लोगों से बातचीत की थी। जिसके बाद उन पर हमला भी हुआ था और इन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

साल 2014 में राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें आयुर्वेद युवा रत्न से सम्मानित किया था। साल 2018 में उनके क्लीनिक को इंडिया के ‘मोस्ट इनोवेटिव आयुर्वेद क्लिनिक 2018’ का पुरस्कार भी मिला था।

Back to top button