समाचार

महाराष्ट्र में बारिश ने ढहाया कहर, भूस्खलन से हुई 164 की मौत जबकि 100 लोग हैं लापता

भारी बारिश होने के कारण महाराष्ट्र राज्य के कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। जिसमें 150 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई सारे लोग लापता बताया जा रहा हैं। जिनकी तलाशी का कार्य तेजी से किया जा रहा है। भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित इलाकों पर बचाव दल की ओर से दिन रात काम किया जा रहा है और यहां पर रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया जा रहा है।

maharashtra floods

राहत और पुनर्वास विभाग के अनुसार भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से 1,028 गांव प्रभावित हैं। जबकि अब तक मरने वालों की संख्या 164 तक पहुंच गई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लगभग 2.29 लाख लोगों को निकाला गया है। 25,564 जानवरों की मौत भी हो गई। आपदा में अब तक 56 लोगों के घायल होने की खबर है। विभाग के अनुसार 1028 प्रभावित गांवों के करीब 100 लोग अभी भी लापता हैं। जिनकी खोज की जा रही है। वर्तमान में 259 आश्रयों में 7,832 लोगों का पुनर्वास किया गया है।

maharashtra floods

इसी बीच आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सतारा जिले के पाटन तालुका के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक ट्वीट कर इस दौरे की जानकारी दी थी और कहा था कि मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित नागरिकों के लिए बनाए गए राहत शिविरों का दौरा करेंगे। वहीं कोल्हापुर में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के सहायक कमांडेंट विक्रम ने बताया कि जिले में 6 टीमों को तैनात किया गया है और कल 1,500 से अधिक लोगों को निकाला गया था। नागरिक और जिला प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। जल स्तर 2 फीट कम हो गया है। लेकिन अभी भी खतरे के स्तर पर है।

maharashtra floods

इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री ने कोंकण क्षेत्र के रत्नागिरी जिले में बाढ़ से ग्रस्त चिपलून का दौरा किया था। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री के काफिले को रोका और उन्हें बारिश से होने वाली समस्याओं के बारे में बताया था।

नहीं मनाएंगे जन्मदिन

maharashtra floods

महाराष्ट्र के मुख्‍यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र में भारी बारिश, बाढ़ और कोविड-19 महामारी को देखते हुए अपना जन्मदिन मनाने से इंकार कर दिया है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का जन्मदिन 27 जुलाई को है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि उद्धव ने कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से कोविड सुरक्षा मानदंडों का सख्ती से पालन करने और उनका जन्मदिन मनाने के लिए सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोई भी व्यक्ति उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए व्यक्तिगत रूप से न मिले और न ही कोई होर्डिंग, पोस्टर लगाए। इसके बजाय, वह सोशल मीडिया और ईमेल के माध्यम से शुभकामनाएं स्वीकार करेंगे।

maharashtra floods

गौरतलब है कि इन दिनों राज्य में काफी बारिश हो रही हैं। बारिश के कारण ही राज्य के कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। जबकि भूस्खलन के कारण कई सारे रास्ते बंद हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में राज्य़ में ओर बारिश हो सकती है।

Back to top button