दिलचस्प

जोधपुर की सड़कों पर झाड़ू लगाया करती थी आशा कंडारा, अब बनी SDM- पढ़ें इनकी कहानी

जोधपुर की आशा कंडारा ने वो कर दिखाया है। जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी। आशा कंडारा एक सफाईकर्मी के तौर पर कार्य करती थी और आज एक असफर बन गई हैं। सफाईकर्मी आशा कंडारा ने दिन रात मेहनत करके आज ये मुकाम हासिल किया है। आशा कंडारा की जिंदगी लाखों युवाओं के लिए मिसाल है। जो कि जीवन में कुछ हासिल करना चाहते हैं।

पास की सबसे बड़ी परीक्षा

aasha kandara

आशा ने राजस्थान की सबसे बड़ी प्रतियोगी परीक्षा आरएएस का पेपर दिया था। जिसका कुछ दिन पहले नतीजा आया है। आशा ने अच्छी रैंक के साथ ये परीक्षा पास कर सफलता का परचम लहराया है। हालांकि ये सफर तय करना आशा के लिए आसान नहीं था। आशा बेहद ही गरीब परिवार से आती थी। अपना खर्च उठाने के लिए आशा ने सफाईकर्मी के तौर पर काम किया। काम करते हुए आशा ने अपनी पढ़ाई को जारी रखा और दिन रात मेहनत की।

aasha kandara

जोधपुर नगर निगम उत्तर में बतौर सफाईकर्मी काम करने वाली आशा ने साल 2018 में राजस्थान प्रशासनिक सेवा की परीक्षा दी और इस परीक्षा को अब पास भी कर लिया। अपनी कड़ी मेहनत के बल पर ही आशा अब राजस्थान प्रशासनिक सेवा के लिये चयनित हो गई है।

aasha kandara

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से मंगलवार रात को ही आरएएस परीक्षा-2018 का नतीजा आया है। घोषित किए आरएएस परीक्षा-2018 के परिणामों में आशा ने 728वीं रैंक प्राप्त की है और एक रात के अंदर ही आशा कंडारा की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है। कई सालों तक नगर निगम में अस्थाई सफाईकर्मी के तौर पर कार्य करने वाली आशा अब अधिकारी बनने जा रही हैं।

हैं दो बच्चों की मां

aasha kandara

आज जिस मुकाम पर आशा पहुंची है। वहां तक पहुंचने के लिए इन्होंने केवल संघर्ष ही किया है। आशा के सिर पर दो बच्चों की जिम्मेदारी है। दरअसल आशा कंडारा अपने पति के साथ नहीं रहती है। आशा के अनुसार 8 साल पहले पति से अनबन होने के कारण इन्होंने घर को छोड़ दिया था। आशा के ऊपर अपने दो बच्चों के पालन की पूरी जिम्मेदारी आ गई थी। लेकिन आशा ने हिम्मत नहीं हारी।

aasha kandara

अपनी जिम्मेदारी को निभाने के लिए आशा ने सफाईकर्मी का काम शुरू किया। ताकि वो कुछ पैसे कमा कर अपने परिवार का खर्च उठा सके। हालांकि अपनी जिम्मेदारी को उठाने के साथ साथ आशा ने अपनी पढ़ाई को जारी रखा। दिन में सफाई करने के बाद आशा घर आकर पढ़ाई करने लग जाती थी।

aasha kandara

आशा कंडारा ने अपने इस सफर के बारे में बता करते हुए बताया कि नगर निगम में काम करने के दौरान वो स्कूटी से जाती थी। जहां ड्यूटी होती वहां झाड़ू निकालकर साफ सफाई करती। लेकिन नगर निगम में बैठे अफसरों को देखकर उसके मन में भी अफसर बनने का जुनून पैदा हुआ। आशा ने तभी से ये परीक्षा देने का मन बना लिया। ग्रेजुएशन करने के बाद आशा ने आरएएस की तैयारी शुरू कर दी और अपना पूरा ध्यान केवल कामयाब होने पर ही लगाया। आखिरकार आशा को उसकी कड़ी मेहनत का फल मिल गया।

Back to top button