Viralविशेष

क़बूल है कहते ही सबके सामने दुल्हन ने कर दिया दूल्हे को KISS, अब वायरल हो रही है वीडियो

TITLE-VIDEO: शादी होते ही सबके सामने दुल्हन ने कर दिया दूल्हे को KISS, अब वायरल हो रही है वीडियो

दूल्हे को देख एक दुल्हन अपनी खुशी रोक नहीं पाई और सबसे सामने उसने जो हरकत की उसे देखकर हर कोई हैरान रहे गया। दरअसल शादी में अपने दूल्हे को देख लड़की इस कदर खुश हो गई कि उसने दूल्हे को किस कर डाली। इतना ही नहीं दुल्हन ने दूल्हे को गले भी लगा लिया। ये पूरी घटना कमरे में कैद हो गई और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो को काफी लोगों ने देखा है।

वीडियो में दुल्हन की खुशी को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो अपने पति से कितना प्यार करती है और बस शादी होने का ही इंतजार कर रही थी। जैसे ही दूल्हे ने शादी के लिए हां बोला वो खुशी से पागल हो गई और उछलने लगी। अपने परिवार के सदस्यों के सामने ही लड़की ने पति को गले लगा लिया। वायरल हो रही ये वीडियो किसी दूसरे देश की है।

क्या है वीडियो में

bride-jumped-danced-and-kissed-groom

वीडियो में एक शादी समारोह होता हुआ दिख रहा है। काफी लोगों को मौजूदगी में मौलवी साहब निकाह को पढ़ रहे हैं। दुल्हन के विवाह कबूल करने के बाद मौलवी साहब जैसे ही दूल्हे से शादी कबूल के लिए पूछते हैं और दूल्हा जैसे ही हां बोला। वैसे ही दुल्हन बेहद खुश हो जाती है। खुशी में दूल्हन नाचे लगती है और दूल्हे के गले लग जाती है।

वहीं शादी होते ही दुल्हन ने दूल्हे को परिवार के सभी सदस्यों के सामने किस तक कर लिया। दुल्हन की इस हरकत को देख शादी में मौजूद सब लोग हंसने लगे और अपने फोन से कई लोगों ने वीडियो तक बना ली। जबकि दूल्हे के चेहरे पर भी हंसी आ गई। दूल्हे को किस करने के बाद दुल्हन शांत हो गई और निकाह की सारी रस्सें पूरी होने का इंतजार करने लगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by |~|@m€€[) (@romantic_cute_prince)

इस वीडियो में शादी को लेकर दुल्हन की जो खुशी है वो उसके चेहरे पर साफ नजर आ रही है। दुल्हन की ऐसी खुशी देखकर शादी में पीछे बैठे लोग भी जोर-जोर से हंस रहे हैं। शादी की इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर romantic_cute_prince नामक अकाउंट के जरिए शेयर किया गया है। जिसके बाद ये वायरल हो गई। शादी की ये वीडियो काफी पुरानी है और इसे 53 हफ्ते पहले अपलोड किया गया है। हालांकि लोगों द्वारा इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और काफी शेयर भी किया गया है। इस वीडियो पर लोगों की कई तरह की प्रतिक्रिया भी आ रही हैं।

Back to top button