अध्यात्म

देवी मां के इस अनोखे मंदिर में मन्नत पूरी होने पर चढ़ाए जाते हैं कंकड़ व पत्थर, जानिये वजह

छत्तीसगढ़ में एक ऐसा मंदिर स्थित है, जहां पर मां की पूजा करते हुए उन्हें फूलों की जगह पत्थर चढ़ाए जाते हैं। मान्यता है कि मां को पत्थर अर्पित करने से वो हर कामना पूर्ण कर देती हैं। इस मंदिर का नाम वनदेवी मंदिर है। जो कि बिलासपुर शहर के पास खमतकाई में स्थित है। इस मंदिर को ‘मां जगत जननी मंदिर’ के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर से जुड़ी मान्यता के अनुसार यहां पर मां की पूजा करते हुए अगर उन्हें पत्थरों का भोग लगाया जाए तो मां भक्तों पर मेहरबान रहती हैं।

vandevi-temple

यही वजह है कि वनदेवी मंदिर में आने वाले भक्त मां को कंकड़ व पत्थर चढ़ाकर उनकी पूजा करते हैं। इस मंदिर में मां की जो मूर्ति रखी गई है उसे वनदेवी कहा जाता है। यहां के पुजारी का कहना है कि पत्थर का भोग मां को लगाने की परंपरा सदियों से यहां पर चली आ रही है और आज भी ये परंपरा जारी है।

vandevi-temple

स्थानीय लोगों का कहना है कि नारियल, फूल, पूजा सामग्री का चढ़ावा मां को पसंद नहीं है। यहां पर लोग अपनी मनोकामना को पूरा करने के लिए मां को पत्‍थर का भोग लगाते हैं। खेतों में मिलने वाले गोटा पत्थर ही देवी मां चढ़ाया जाते हैं। क्योंकि मां को ये पत्थर काफी पसंद हैं। इस पत्थर के अलावा कोई ओर पत्थर मां को अर्पित नहीं किया जाता है। भक्त यहां पर 5 गोटा पत्थर लेकर जाते हैं और मां को अर्पित करते हैं। पत्थर अर्पित करते हुए जो कामना मां से मांगी जाती है मां उसे पूरा कर देती हैं।

vandevi-temple

मंदिर के पुजारी अश्वनी तिवारी ने बताया छत्तीसगढ़ में इस पत्थर को चमरगोटा कहते हैं। बस यही पत्थर चढ़ावे के रूप में चढ़ाया जाता है? मनोकामना लिए श्रद्धालु दूर-दूर से आते हैं। यहां उनकी मन्नत पूरी भी होती है। माता के इस मंदिर को बेहद ही सुंदर तरीके से बनाया गया है और मंदिर के आसपास काफी सारे पेड़ लगाए गए हैं। इस मंदिर में मां के दर्शन करने के लिए अन्य राज्यों से भी लोग आते हैं। समय-समय पर इस मंदिर में विशेष मेलों का आयोजन भी किया जाता है। यहां के स्थानीय लोगों की इस मंदिर पर काफी अस्था है। गांव की कई महिलाएं तो रोज इस मंदिर में आकर मां की पूजा करती हैं और उनको पत्थर अर्पित करती हैं।

कौन है वनदेवी

देश के ओर भी राज्यों में वन देवी के मंदिर मौजूद हैं। मान्यता है कि वन देवी जंगलों की रक्षा करती हैं और अगर किसान इनकी पूजा करें तो उनकी फसल अच्छे से उगती हैं।

Back to top button