अध्यात्म

पैरों में सोने के गहने पहनना माना गया है वर्जित, झेलनी पड़ती हैं ये परेशानियां

हिंदू धर्म में सोने का काफी महत्व है और इसे सबसे पवित्र धातु माना जाता है। शादी के दौरान महिलाएं सोने के गहने जरूर पहनती हैं। हिंदू धर्म के अनुसार शादीशुदा महिलाओं को सोने के गहने जरूर पहनने चाहिए। सोने के गहने पहनने से घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनीं रहती है और पैसों की कमी नहीं होती है।

gold

हिंदू मान्यताओं के अनुसार सोने की धातु को केवल कमर के ऊपर वाले हिस्सों में ही पहनना शुभ फल देता है। अगर कमर से नीचे वाले हिस्से में सोने के आभूषण पहने जाएं तो ये अशुभ होता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और ये सोने का अपमान माना जाता है। इसलिए आप भूलकर भी कमर से नीचे सोने को धारण न करें और पैरों में सोने के गहने न पहनें।

vishnu lakshmi

दरअसल धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु को सोना अत्यंत प्रिय हैं और इसे लक्ष्मी जी का स्वरुप भी माना जाता है। इसीलिए सोने की पायल और बिछिया पहनना हिंदू धर्म में वर्जित माना गया है। इसे पैरों में पहनने से देवताओं का अपमान होता है और मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। इसलिए सोने को पैरों में न पहनने की सलाह दी जाती है।

सेहत पर भी पड़ता है बुरा असर

sone ka payal

पैरों में सोने के गहने पहनने से कई तरह के नुकसान भी जुड़े हुए हैं। जो कि इस प्रकार है-

माना जाता है कि सोने के आभूषण शरीर में गर्मी पैदा करते हैं। इसे पैरों में पहनने से शरीर गर्म रहता है और शरीर का तापमान बिगड़ जाता है। जो लोग सोने के आभूषणों को पैरों में धारण करते हैं। उनके शरीर में ऊर्जा का संचरण भी सही से नहीं होता है।

gold jewelry

सोने की पायल पैरों में पहनने से उच्च रक्तचाप की परेशानी भी हो जाती है और शरीर कई बीमारियों से घिर जाता है। इसलिए आप कभी भी पैरों में सोने के आभूषण धारण न करें। इन्हें केवल हाथों, कमर और गले में ही पहननें।

पहनें चांदी

payal

पैरों में चांदी की धातु को धारण करने से शरीर को शीतलता प्रदान होती है। यहीं वजह है कि पैरों के आभूषण चांदी की धातु से ही बनाएं जाते हैं। कमर के ऊपर सोने और कमर से नीचे चांदी के गहने पहनने से शरीर का तापमान संतुलित रहता है और रोगों से रक्षा होती है। साथ ही पूरे शरीर में सही तरह से गहने पहनने से शरीर में सामान ऊर्जा का फ्लो बना रहता है। इसलिए आप जब भी सोने के आभूषण धारण करें तो इस बात का ध्यान जरूर रखें।

Back to top button