स्वास्थ्य

मां बनने के लिए ये आयु मानी गई है सबसे उत्तम, जानें गर्भधारण करने की सबसे सही उम्र

वैवाहिक जीवन शुरू होने के बाद हर महिला मां बनने का सपना जरूर देखती हैं। कुछ महिलाएं शादी होते ही बच्चा कर लेती हैं, जबकि कई महिलाएं समय लेकर फैमिली प्लानिंग करती हैं। फैमिली प्लानिंग करते हुए सबसे पहले एक ही सवाल हर महिला के मन में आता है कि बच्चे के जन्म के लिए सबसे बेहतर उम्र क्या होती है? गर्भ किस आयु में धारण कर लेना चाहिए? अगर आपके मन में भी अक्सर यहीं सवाल आते हैं, तो आप इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। क्योंकि इसके माध्यम से हम आपको ये बताने वाले हैं कि आखिर मां बनने के लिए सबसे सही आयु कौन सी मानी जाती है।

मां बनने की सबसे सही आयु कौन सी होती है –

pregnant

20 से 24 साल की आयु

20-24 साल की आयु के दौरान महिलाएं फर्टाइल अच्छे से होती है। इस अवस्था में गर्भवती होने की संभावना अधिक होती है। इसलिए इस आयु में गर्भधारण करने में परेशानी नहीं होती है। हालांकि इस आयु में अधिकतर महिलाएं अपनी पढ़ाई और करियर पर ध्यान देती हैं। इसलिए कम ही महिलाएं इस आयु में मां बनने का सोचती हैं।

25-29 की आयु

25 से 29 साल की आयु में अधिक महिलाएं गर्भवती होना पसंद करती हैं। इस आयु में भी गर्भधारण करने की संभावनाएं अधिक होती हैं और आसानी से मां बना सकते हैं।

pregnant

30-34 की आयु

मां बनने के लिए 30 से 34 आयु को इतना उत्तम नहीं माना जाता है। क्योंकि 30 की आयु के बाद ही महिलाएं फर्टाइल कम होती हैं। ऐसे में गर्भधारण करने में कई तरह की परेशानी महिलाओं को आती हैं। कई बार तो केवल दवाई के दम पर ही महिलाएं गर्भधारण कर पाती हैं। दरअसल उम्र के साथ महिलाओं का बॉडी मास इंडेक्स बढ़ने लगता है। जिसकी वजह से गर्भधारण में समस्याएं पैदा जो सकती हैं।

35 के बाद

उम्र के इस पड़ाव पर गर्भधारण धारण करने का प्रतिशत बेहद ही कम हो जाता है। ऐसे में आईवीएफ की मदद से ही महिलाएं मां बन पाती है। इतना ही नहीं बढ़ती आयु में मां बनने से शरीर को कई तरह के रोग भी लग जाते हैं। प्रेगनेंसी के दौरान हाई बीपी की संभावनाएं बढ़ जाती हैं और शुगर और प्रीएक्स्लेम्पिया का जोखिम पहले से अधिक हो जाता है। सिजेरियन की आशंका पहले से 40 फीसदी अधिक बढ़ जाती हैं।
बच्चे की जान पर खतरा मंडराता रहता है।

pregnant

मां बनने के लिए 25 से लेकर 30 की आयु सबसे सही होती है। इसलिए अगर आप मां बनने के सोच रही हैं तो इसी आयु के दौरान गर्भधारण कर लें। 35 साल से अधिक आयु में मां बनना मुश्किल हो जाता है और शरीर को कई सारी बीमारियां लग जाती हैं।

Back to top button