बॉलीवुड

कोई कमाती थी 1 हजार तो किसी की थी 500 रुपए कमाई, जानें इन TV एक्ट्रेस की पहली सैलरी

टी.वी जगत में काम करने वाली अभिनेत्रियां बेशक ही आज लाखों में फीस लेती हैं, लेकिन एक समय था जब ये बेहद ही कम सैलरी पर काम करती थी। आज जो अभिनेत्रियां एक एपिसोड के लिए लाखों रुपए लेती हैं। एक समय था जब इन्हें हजार रुपए की सैलरी मिलती थी। आज हम आपको कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों की पहली सैलरी बताने जा रहे हैं। जिनको जानकर आप हैरान हो जाएंगे। तो आइए बिना देरी किए हुए जानते हैं टीवी एक्ट्रेसेस की फर्स्ट सैलरी के बारे में।

हिना खान

हिना खान का पहला शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ था और इस शो ने ही हिना खान की जिंदगी एकदम से बदल दी था। आज हिना खान काफी फेमस हो गई हैं और इनकी फीस भी लाखों में है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन्हें ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के कुछ एपिसोड्स के लिए 45 हज़ार रूपयों ही दिए गए थे। इनका पहला चैक 45 हजार का था। लेकिन जैसे ये फेमस होने लगी इनकी सैलरी बढ़ती गई और आज ये घंटों के हिसाब से लाख रुपए लेती हैं। इतना ही नहीं इन्होंने फिल्मों में भी काम कर रखा है। हालांकि फिल्मों में इन्हें ज्यादा कामयाबी नहीं मिली है।

दिव्यांका त्रिपाठी

दिव्यांका त्रिपाठी काफी जाना माना चेहरा हैं और इन्होंने कई सारे नाटकों में काम कर रखा है। दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने करियर की शुरूआत सीरियल ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ से की थी। ये सीरियल काफी हिट रहा था। हालांकि इन्हें अच्छी खासी पहचान सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ से मिली थी। इस नाटक में इन्होंने इशिता नाम की लड़की का किरदार निभाया था। इस नाटक के लिए दिव्यांका त्रिपाठी काफी भारी सैलरी लेती थी और इन्हें एक एपिसोड के लिए एक लाख से अधिक पैसे दिए जाते थे। इनका ये नाटक कई सालों तक चला था।

वहीं आपको जानकर हैरानी होगी की दिव्यांका की पहली कमाई सिर्फ 250 रूपए थी। दिव्यांका त्रिपाठी के अनुसार उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो पर एक प्रोग्राम किया था और उसके लिए उन्हें महज 250 रुपए दिए गए थे।

श्रद्धा आर्या

‘कुंडली भाग्य’ में नजर आने वाली  श्रद्धा आर्या के अनुसार उनकी पहली सैलरी मात्र 10 हजार थी। ये पैसे इन्हें एक विज्ञापन के लिए दिए गए थे। जो कि एक डिटर्जेंट पाउडर का विज्ञापन था। वहीं आज श्रद्धा आर्या एक एपिसोड के लिए कम से कम 90 हजार रुपए लेती हैं।

टीना दत्ता

टीना दत्ता की पहली सैलरी 500 रूपए की थी जो कि इन्हें एक प्ले शो में काम करने के दौरान मिली थी। इस दौरान ही टीना दत्ता को उतरन शो मिला और इस शो ने इनकी जिंदगी को पूरी तरह से बदल दिया। आज ये अभिनेत्री एक एपिसोड के लाखों रुपए लेती हैं और टी.वी जगत का जाना माना चेहरा बन गई हैं।

नेहा मर्दा

नेहा मर्दा ने सीरियल ‘बालिका वधू’ में गहना का किरदार निभाया था और इनका किरदार लोगों द्वारा काफी पंसद किया गया था। इस शो में काम करने के लिए नेहा को पहला चैक 1,35,000 रुपए का मिला था। इस शो के बाद इन्हें ‘डोली अरमानों की’ नाम शो ऑफर हुआ था। जिसमें ये लीड रोल में थी। इस शो में इन्हें अच्छी खासी सैलरी  मिलती थी।

रश्मि देसाई

रश्मि देसाई ने टी.वी जगत में आने से पहले कई सारी भोजपुरी फिल्मों में काम किया था। रश्मि देसाई के अनुसार इनकी पहली कमाई 1000 रूपए की थी। जो उन्हें एक तेल का विज्ञापन करने के बाद मिली थी। वहीं बाद में इन्होंने टी.वी जगत का रुख किया और नाटकों में काम करना शुरू किया। इन्हें सीरियल उतरन से पहचान मिली और आज ये लाखों रुपए काम रही हैं। हाल ही के समय में इन्होंने काफी बड़ी गाड़ी भी ली है।

पूजा गौर

सीरियल ‘मन की आवाज़ प्रतिज्ञा’ से पूजा गौर को पहचान मिली थी और आज ये काफी फेमस हो गई है। आज ये जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचने के लिए इन्होंने खूब मेहनत की है। पूजा गौर के अनुसार वो एक्टिंग करने से पहले लोगों के हाथों में मेहंदी लगाया करती थी और इनकी पहली कमाई 500 रुपए थे। वहीं इनका शो ‘मन की आवाज़ प्रतिज्ञा’ एक बार फिर से आ रहा है और ये इस शो में लीड किरदार निभा रही हैं।

आशा नेगी

आशा नेगी ने सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ में काम किया था। इसके अलावा ये कई वेब शो में भी नजर आई हैं। आज बेशक ही ये लाखों रुपए कम रही हों। लेकिन इनकी पहली  कमाई 3,500 रूपए की थी। दरअसल आशा देहरादून में एक BPO में काम करती थीं और उस दौरान इन्हे ये सैलरी दी गई थी। वहीं कुछ समय बाद ये मुंबई आ गई और यहां पर इन्होंने सीरियल में काम करना शुरू कर दिया।

Back to top button