राशिफल

महीने के पहले दिन बन रहे 2 अशुभ योग, जानिए किन राशि वालों पर पड़ेगा इसका अच्छा और बुरा प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु ग्रहों की चाल ठीक है ना होने के कारण बहुत सी विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होने लगती है। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज शूल योग के बाद गण्ड योग नामक दो अशुभ योग बन रहे हैं। गण्ड योग बेहद दुखद माना गया है। इस योग में किए गए कार्य दुखदायक होते हैं। वहीं शूल एक प्रकार का अस्त्र है। इसके चुगने से बहुत ही भारी पीड़ा होती है। इस योग में किए गए कार्य से हर जगह दुख ही दुख मिलते हैं। आखिर इन दोनों योगो का आपकी राशियों पर कैसा असर पड़ने वाला है? चलिए जानते हैं इसके बारे में…..

आइए जानते हैं किन राशियों का अच्छा रहेगा समय

वृषभ राशि वाले लोगों का समय अच्छा रहेगा। आप अपने परिवार के लोगों के साथ हंसी-खुशी में समय व्यतीत करेंगे। दूर संचार माध्यम से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिसकी वजह से आपकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कामकाज में किस्मत का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। कार्य क्षेत्र में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से लाभ मिलने की संभावना है।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय उत्तम रहेगा। जो लोग अपनी वर्तमान नौकरी में परिवर्तन करने की सोच रहे हैं, उनके लिए समय शुभ नजर आ रहा है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि आपके ऊपर बनी रहेगी। आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। संपत्ति की प्राप्ति होने की संभावना है। बच्चों की तरफ से परेशानी कम होगी। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।

तुला राशि वाले लोगों का समय बेहद शुभ नजर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में आमदनी के नए स्रोत बन रहे हैं। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। आपको अपनी भागदौड़ का अच्छा फायदा मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में लाभ की स्थिति बन रही है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय अच्छा रहेगा। आपके बिगड़े हुए काम बनेंगे, जिससे आपका मन बेहद खुश रहेगा। परिवार के लोगों के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करने वाले हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान के भविष्य की चिंता खत्म होगी। करियर में आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं। बिजनेस के लिए समय बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है।

मीन राशि वाले लोगों के सभी कार्य सिद्ध होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आप अपने अधूरे पड़े कार्यों को पूरा कर सकते हैं। लाभ के कई अवसर हाथ लगेंगे। मकान या वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। जरूरी कामों में दोस्तों की पूरी सहायता मिलेगी। दांपत्य जीवन में चल रहा तनाव खत्म होगा। व्यापार में तरक्की हासिल होगी, जिससे आपका मन खुश होगा। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोगों का समय काफी कठिन नजर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में किसी के साथ कहासुनी हो सकती है, जिससे आपका मूड खराब रहेगा। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर काबू रखने की आवश्यकता है। पारिवारिक माहौल सामान्य रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है, जिसके कारण आप चिंतित रहेंगे। पैसा अधिक खर्च होगा। प्रेम जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

कर्क राशि वाले लोगों का समय कठिन रहेगा। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। किसी बात को लेकर आप भावुक हो सकते हैं। भविष्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में ना पड़े। आपको अपने मन को शांत रखना होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। व्यापार में चल रही परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं। कामकाज के सिलसिले में आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी।

सिंह राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदाई रहने वाला है। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। व्यापार में घाटा हो सकता है आ.प अपने कार्य समय पर पूरे करें। अचानक आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा।

कन्या राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोग अपने व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा। परिवार के सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा किसी के साथ विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

धनु राशि वाले लोगों को फिजूलखर्ची का सामना करना पड़ेगा। आप कोई भी नया काम शुरू करने से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है पै.सों के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है क्योंकि धन हानि होने की आशंका बन रही है। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहें। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। कार्य क्षेत्र में सफलता पाने के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। विरोधी प्रबल रहेंगे, इसलिए आपको सावधान रहना होगा वरना यह आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।

मकर राशि वाले लोग अपने सभी प्रकार के कार्यों में सावधानी बरतें क्योंकि आपका कोई काम बिगड़ सकता है। गाड़ी चलाते समय लापरवाही मत कीजिए। व्यापार सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की आप हर संभव कोशिश करेंगे। परिवार के लोग आपका पूरा सहयोग देंगे। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में निराशाजनक स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय थोड़ा कष्टकारी नजर आ रहा है। जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है। आपके शरीर के किसी हिस्से में दर्द की स्थिति पैदा होने की संभावना नजर आ रही है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही मत कीजिए। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। भगवान की आराधना में आपका अधिक मन लगेगा। पैसों का लेनदेन मत कीजिए। अगर कोई संपत्ति खरीदना-बेचना चाहते हैं तो उसका क्रय-विक्रय करने से पहले संपत्ति के सभी पहलुओं को गंभीरता से जांच लें अन्यथा नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

Back to top button