राजनीति

पाकिस्तानी महिला को गांव वालों ने बना दिया ग्राम प्रधान, खुलासा होने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में एक पाकिस्तानी महिला चुनाव में खड़ी हुई और इस चुनाव को जीत भी लिया। जिसके बाद ये ग्राम प्रधान बन गई। हालांकि जब इस महिला के पाकिस्तानी होने की खबर प्रशासन को लगी तो उन्होंने इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की। ये अजब-गजब घटना उत्तर प्रदेश के एटा के जलेसर पुलिस स्टेशन इलाके की है। महिला पर धोखे से ग्राम प्रधान बनने का आरोप लगा है।

जानकारी के अनुसार जब ये मामला सामने आया तो पंचायती राज अधिकारी (डीपीआरओ) के निर्देश पर पाकिस्तानी महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। जांच के बाद पुलिस ने पाया कि महिला पाकिस्तान की है। शनिवार को पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक धोखाधड़ी करने में उसकी मदद करने वाले सभी लोगों के खिलाफ जांच रिपोर्ट के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार की गई महिला का नाम बानो बेगम है।

पुलिस के बताया कि बानो बेगम के खिलाफ एफआईआर ग्रामीणों की शिकायतों पर दर्ज की गई थी। शिकायत में कहा था कि पाकिस्तानी नागरिक होने के बावजूद, उन्होंने ग्राम पंचायत चुनाव लड़ा था। निर्वाचित पंचायत प्रधान की मृत्यु हो गई। जिसके बाद ये अंतरिम पंचायत प्रमुख भी बन गई। एसएसपी ने इस पूरी घटना पर कहा कि जांच के दौरान पाया गया कि बानो बेगम पाकिस्तान की मूल निवासी हैं। 8 जून, 1980 को एटा के अख्तर अली से इन्होंने शादी की थी। वो अपनी लॉन्ग टर्म वीजा की अवधि पर भारत में आई थी।

एसएसपी के मुताबिक लॉन्ग टर्म वीजा की अवधि को इसने बढ़ा दिया और लंबे समय से भारत में रह रही थीं। इस बीच इसने अंतिम ग्राम पंचायत चुनाव लड़ा और जीतने में भी सफल रही। निर्वाचित प्रधान की मृत्यु पर पंचायत की अंतरिम प्रमुख बन गईं। पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई गई। जिसके बाद शनिवार को महिला को जलेसर से गिरफ्तार कर लिया गया। बानो बेगम के खिलाफ अभी ओर जांच भी चल रही है।

Back to top button