समाचार

गौतम गंभीर की रसोई में पहुंचा ये भारतीय टीम का क्रिकेटर, 1 रुपये देकर खाया भरपेट खाना

सांसद गौतम गंभीर ने अपने संसदीय क्षेत्र में जन रसोई कैंटीन की शुरुआत की है। इस रसोई के तहत लोगों को महज एक रूपए में खाना दिया जा रहा है। गौतम गंभीर द्वारा शुरू की गई इस स्पेशल कैंटीन में रोजाना कई गरीब लोग आ रहें हैं और भरपेट खाना खा रहे हैं। वहीं हाल ही में इस कैंटीन में खाना खाने टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर परविंदर अवाना भी पहुंचे और इन्होंने एक रुपए देकर खाना खाया। साथ में गौतभ गंभीर का शुक्रिया भी अदा किया।

गौतम गंभीर की ये रसोई ईस्ट दिल्ली के न्यू अशोक नगर में है। भारत के लिए दो टी20 मैच खेल चुके परवरिंदर अवाना इस जन रसोई कैंटीन में पहुंचे थे। इस कैंटीन में परविंदर ने पहले खाना खाया, उसके बाद गंभीर को धन्यवाद भी कहा। इन्होंने ट्विटर पर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि बड़े भाई गौतम गंभीर जी की एक आशा जन रसोई न्यू अशोक नगर में जाना हुआ। एक गरीब व्यक्ति को खाना खाते देख मन प्रसन्न हुआ। हृदय की गहराई से बड़े भैया जी का धन्यवाद।


आपको बात दें कि दिल्ली में गौतम गंभीर ने दो स्थानों पर जन रसोई की शुरुआत की है। एक रसोई  न्यू अशोक नगर में है। जबकि दूसरी रसोई गांधीनगर में है। गौतम गंभीर फाउंडेशन की इन दोनों जन रसोई के जरिए हर दिन करीब 2 हजार लोगों को पौष्टिक आहार दिया जाता है।

दिसंबर 2020 में शुरू हुई थी पहली जन रसोई

पिछले साल गंभीर की फाउंडेशन ने दिसंबर 2020 में राजधानी दिल्ली के गांधीनगर में पहली जन रसोई ‘एक आशा’ की शुरुआत की थी। इसके तहत लोगों को महज 1 रुपये में खाना दिया जाता था। इस रसोई को कोरोना महामारी के दौरान शुरू किया गया था। इस रसोई में सभी प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा गया था। कोरोना महामारी के चलते लोगों को खाना परोसने से पहले जन रसोई को पूरी तरह सैनिटाइज किया जाता है और उसके बाद ही लोगों को खाया दिया जाता है। एक महीने के भीतर 25 जनवरी 2021 तक जन रसोई में महज 1 रुपये में 30 हजार से अधिक लोगों ने भोजन दिया जा चुका है।

वहीं अब गौतम गंभीर ने न्यू अशोक नगर में दूसरी रसोई शुरू की है। जिसमें परविंदर अवाना ने आकर खाना खाया है। अवाना ने साल 2012 में भारत के लिए डेब्यू किया था। लेकिन करियर के दोनों टी20 मैचों में वो एक भी विकेट नहीं ले सके थे। परविंदर अवाना ने आईपीएल में भी 33 मैच खेले हैं। वहीं साल 2018 में परविंदर अवाना ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।

Back to top button