समाचार

अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत ने दी चीन को मात, अधिक वोट हासिल कर जीती ECOSOC की सदस्यता

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने चीन को हारते हुए अपनी जगह इकोनॉमिक एंड सोशल काउंसिल (ECOSOC) में बना ली है। इकोनॉमिक एंड सोशल काउंसिल (ECOSOC) में सीट पाने के लिए भारत, चीन और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला हुआ था। जिसमें भारत को अधिक वोट मिले हैं। अधिक वोट मिलने के साथ ही भारत ने ECOSOC में सीट हासिल कर ली है और चीन के हाथ निराशा लगी है।भारत इस आयोग का चार साल तक सदस्य बना रहेगा।

भारत द्वारा ECOSOC में सीट हासिल करने की जानकारी भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने दी और कहा कि भारत ने प्रतिष्ठित ECOSOC में सीट हासिल की है। भारत महिलाओं की स्थिति पर आयोग (सीएसडब्ल्यू) का सदस्य चुना गया है। ये जीत बताती है कि महिलाओं को लेकर हमारी प्रतिबद्धता किस तरह की है और महिला सशक्तिकरण की दिशा में हम कितना काम कर रहे हैं। हम सभी सदस्यों का इसके लिए आभार व्यक्त करते हैं।


इस साल प्रसिद्ध बीजिंग वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस की 25वीं सालगिरह मनाई जा रही है और इसी दौरान ये वोटिंग हुई थी। जिसमें चीन को झटका लगा है। आयोग में इस सीट को पाने के लिए भारत, चीन और अफगानिस्तान के बीच वोटिंग की गई थी। जिसमें भारत और अफगानिस्तान को अधिकतर सदस्यों का साथ मिला और अंत में ये सीट भारत ने हासिल कर ली।

क्या है ECOSOC

इकोनॉमिक एंड सोशल काउंसिल (ECOSOC) महिलाओं की स्थिति पर काम करता है। साल 1945 में ECOSOC को स्थापित किया गया था। जो कि संयुक्त राष्ट्र के छह मुख्य अंगों में से एक है। वहीं अब भारत चार साल के लिए ECOSOC का सदस्य बन गया है।

गौरतलब है कि इसी साल भारत एक बार फिर से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council-UNSC) का भी अस्थाई सदस्य बना है। ये पद भारत को साल 2021 तक के लिए मिला है।

Back to top button