समाचार

शिवसेना के बचाव में आई कांग्रेस, ट्वीट कर कहा -‘नशेड़ी कंगना रनौत से राज्यपाल मिले’

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ अब कांग्रेस पार्टी ने भी बयानबाजी करना शुरू कर दिया है। कंगना रनौत और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बीच रविवार को हुई मुलाकात पर कांग्रेस की और से बयान आया है और कांग्रेस पार्टी के नेता उदित राज ने कंगना रनौत को नशेड़ी करार दिया है। कांग्रेस नेता उदित राज ने एक ट्वीट कर लिखा कि नशेड़ी कंगना रनौत से आज राज्यपाल मिले। गोदी मीडिया,भाजपा IT सेल & भक्त सभी समर्थन कर रहे हैं। चोर,अपराधी & भ्रष्ट सभी का स्वागत बशर्ते भाजपा का समर्थक हो।

कांग्रेस नेता उदित राज से पहले शिवसेना के नेता संजय राउत ने कंगना के खिलाफ गलत शब्दों का प्रयोग किया था और कंगना को हरामखोर कहा था। वहीं जब संजय राउत के हरामखोर शब्द इस्तेमाल करने पर लोगों ने आपत्ति जताई, तो उन्होंने अपनी सफाई देते हुए कहा था कि मेरा कहने का मतलब ये नहीं था।

गौरतलब है कि कल शाम कंगना रनौत ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की थी। बीएमसी की ओर से दफ्तर तोड़े जाने पर कंगना ने ये मुलाकात की थी और अपना पक्ष उनके सामने रखा था। कंगना ने मुलाकात के बाद कहा था कि वो एक आम नागरिक की तरह राज्यपाल से मिलने आई थी और राज्यपाल को उन्होंने उनके साथ जो अन्याय हुआ है, उससे अवगत करवाया है। वहीं कंगना और राज्यपाल की इसी मुलाकात को लेकर कांग्रेस नेता उदित राज ने ट्वीट किया है और कंगना को नशेड़ी कहा है।

मनाली के लिए हुई रवाना

कुछ दिनों तक मुंबई में रहने के बाद आज कंगना वापस से मनाली के लिए रवाना हो गई हैं। कंगना 9 सितंबर को अपनी बहन के साथ मुंबई आई थी। 9 सितंबर के दिन ही बीएमसी ने कंगना के दफ्तर को तोड़ दिया था। वहीं कुछ दिनों तक मुंबई में रहने के बाद अब ये अभिनेत्री वापस अपने घर मनाली चली गई हैं।

Back to top button