राशिफल

Rashifal 15 September: इन चार राशियों के लिए मंगलकारी रहेगा आज का दिन, लाभ के अवसर हाथ आएंगे

हम आपको मंगलवार 15 सितंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 15 September 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज यदि किसी बात से परेशान हैं तो उसे शेयर करें, ऐसा करने से आपको कोई कमजोर नहीं समझेगा। आपके रोमांटिक लाइफ की बात करें तो पुरानी बातों को भूलकर एक नयी शुरुआत करने की कोशिश करें। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय में किसी धोखेबाज़ी से बचने के लिए अपने आंख-कान खुले रखें। अपने काम और शब्दों पर ग़ौर करें। ऑफिस में टीम भावना से काम करेंगे। मित्र- मंडल एवं बुजुर्गों से लाभ होगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको रोजगार में सफलता मिलेगी। आज का दिन लाभदायक साबित होने की आशा रख सकते हैं। आज जीवनसाथी से कोई उपहार मिलने से आप खास महसूस करेंगे। आज आप किसी सामाजिक या धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-परिवार का वातावरण सामान्य रहेगा। हंसी-मज़ाक में कही गई बातों को लेकर किसी पर शक़ करने से बचें। नौकरी व्यवसाय में पदोन्नति और आय वृद्धि का योग है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

पिता की तरफ से लाभ होगा। अपनी परेशानी व्यक्त करना शक्ति का सूचक है। कामकाज की बात करें तो आज का दिन चुनौतियों से भरा रह सकता है। अगर आपके पास हालात से उबरने के लिए दृढ़ इच्छा-शक्ति है, तो कुछ भी असंभव नहीं है। काम के प्रति आपकी लापरवाही आपके बॉस का मूड खराब कर सकती है। दोस्त और परिवार के सदस्य आपको उत्साह देंगे। अपने प्रियजन से दूर रहना बहुत मुश्किल होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में बाधाएं आएंगी जिससे आप काफी तनाव में रहेंगे। अगर आप लंबे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। परिवार में किसी न किसी तरह की उलझन भरी स्थिति बनी रहेगी। इन समस्याओं में समय और ऊर्जा काफी खर्च हो सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन ज्यादा फायदेमंद नहीं है। शरीर और मन में बेचैनी तथा अस्वस्थता का अनुभव होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपके सहयोगियों के साथ झगड़ा आपके लिए चीजों को और अधिक कठिन बना सकता है। आप मेहनत करें और आगे बढ़ें। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन पैसे का लगातार पानी की तरह बहते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। पिछले कुछ दिनों से आपके जीवनसाथी कुछ खीझा हुआ महसूस कर रहे थे लेकिन आज उनका व्यवहार बदला हुआ रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

साहसिक लोगों के साथ साझेदारी में आगे बढ़ें। वाणी पर नियंत्रण रखें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। घर में मतभेद हो सकता है। पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोत्तरी नज़र आ रही है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा, लेकिन जीवन-साथी के साथ किसी छोटी-सी बात पर अनबन घर की शांति को भंग कर सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

रोमांस के मामले में दिन अच्छा है। दूसरों को बिन मांगी सलाह न दें। शादीशुदा जोड़ों के लिए आज का दिन थोड़ा बोरियत भरा रहेगा। आप दोनों अपने अपने काम में कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे जिससे एक दूसरे के साथ समय बिताने का मौका आपको नहीं मिल पाएगा। आपका अभाव प्रदर्शन आपके वरिष्ठों को प्रभावित कर सकता है। लेखक, कारीगर, कलाकारों को अपने कौशल प्रदर्शन का अवसर मिलेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपकी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के आपके प्रयास निश्चित रूप से फल देंगे। अपने खाली समय में कोई ऐसा काम करें जिससे आपको बेहतर महसूस हो। बेवजह के विचार आज आपको परेशान कर सकते हैं। नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। छोटे-से प्रवास की संभावना है। आपका जीवनसाथी आपको कोई विशेष उपहार दे सकता है। शत्रुओं की तरफ से शांति रहेगी। नौकरी पेशावालों की पदोन्नति की संभावनाएँ हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके क्षेत्र में पहले से अधिक उत्साह होगा। कोर्ट-कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे। आज लेन देन में आपसे कोई बड़ी गड़बड़ी हो सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। काम पर लोगों के साथ मेलजोल में समझ और धैर्य से सावधानी बरतें। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। महत्वपूर्ण मामलों में अच्छी प्रगति है। पैसा कमाने का मौका मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्र व संबंधी सहयोग को आगे आएंगे। आप अपने सबसे बड़े काम पर ध्यान दीजिए, आपको लगेगा कि आपको अपने उत्पाद और अपनी सेवाओं का विस्तार करना चाहिए। अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीक़े से इस्तेमाल करें तो वह काफ़ी फ़ायदेमंद साबित होगी। कोई बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। हिम्मत से काम लेना होगा। बौद्धिक तथा लेखन कार्य के लिए अच्छा दिन है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज किसी कठिन स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। भाइयों तथा पार्टनरों से मतभेद हो सकता है। दफ्तर में आज कोई भी ऐसा काम न करें जिससे आपके लिए मुसीबत खड़ी हो जाए। अपने काम पर ही ध्यान दें तो बेहतर होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। किसी सौदे पर हस्ताक्षर करते समय सतर्क रहें। दूसरों के झगड़े में खुद को शामिल ना करें। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैसा होगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। अपने बड़ों की बातों को नजरअंदाज न करें। यदि आज वे आपको कोई सलाह देते हैं तो आपको उसपर ध्यान देना चाहिए। आने वाले समय में आपका इससे कोई बड़ा फायदा हो सकता है। सभी ओर से सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। अपने काम में लगे रहिए सफलता जरूर मिलेगी। पारिवारिक ज़िम्मेदारियों को न भूलें।

आपने Rashifal 15 September 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 15 September 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 15 September 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : यात्रा पर जाते समय ये चीजें दिख जाए तो तुरंत घर लौट जाए, होता है बुरा शकुन

Back to top button