अध्यात्म

यात्रा पर जाते समय ये चीजें दिख जाए तो तुरंत घर लौट जाए, होता है बुरा शकुन

यात्रा करने को लेकर मन में जितना उत्साह रहता है उतना ही डर भी रहता है। यात्रा यदि सुखद हो तो उसका बहुत आनंद आता है। लेकिन इसी यात्रा में दुख और परेशानियां आ जाए तो यात्रा कष्टदायक बन जाती है। फिर यात्रा में दुर्घटना के होने के चांस भी बने ही रहते हैं। इसलिए कई लोग तो घर से मुहूर्त देख यात्रा करने निकलते हैं। वैसे हमारे शास्त्रों में भी यात्रा को लेकर शुभ और अशुभ शकुन की बात देखने को मिलती है। कुछ ऐसी चीजें होती है जो यदि यात्रा पर जाते समय रास्ते में दिख जाए तो यात्रा टाल देना ही बेहतर होता है। वहीं कुछ चीजें ऐसी भी होती है जिनका यात्रा पर जाते समय दिखना बेहद शुभ माना जाता है। आज हम इन दोनों पर चर्चा करेंगे।

यात्रा के समय इनका दिखना होता है अशुभ

यदि यात्रा पर जाते समय आपको इनमें से कोई भी चीज दिख जाए तो यह एक बुरा शकुन माना जाता है। इस स्थिति में आपको अपनी यात्रा टाल देना चाहिए। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो कुछ अनर्थ हो सकता है। यह चीजें हैं – वन्ध्या (नि:संतान) स्त्री, काला कपड़ा, हड्डी, सर्प, नमक, अंगार, विष्ठा (मल-मूत्र), चर्बी, तेल, उन्मत्त पुरुष (पागल आदमी), रोगी, जलता गृह, बिलाव-युद्ध, लाल वस्त्र, सामने खाली घड़ा, भैंसों की लड़ाई, किसी का छींकना और बिल्ली द्वारा रास्ता काटना आदि।

ये दिख जाए तो शुभ होती है यात्रा

ऐसा नहीं है कि हर यात्रा कष्टदायक ही होती है। कुछ बहुत ही सुखद और यादगार भी होती है। ज्योतिष शास्त्र की माने तो यात्रा पर जाते समय यदि आपको इनमें से कोई चीज दिख जाए तो आपकी यात्रा सुखद होती है। यह चीजें हैं – ब्राह्मण, हाथी, घोड़ा, गौ, फल, अन्न, दूध, दही, कमल पुष्प, सफेद वस्तु, वेश्या, वाद्य, मयूर, नेवला, सिंहासन, जलता दीपक, गोद में शिशु लिए हुए स्त्री, नीलकण्ठ पक्षी, चम्पा के पुष्प, कन्या, शुभ वचन, भरा हुआ घड़ा, घी, गन्ना, सफेद बैल, वेद ध्वनि, मंगल-गीत आदि। 

उपाय

यात्रा पर जाते समय यदि आपको कोई अशुभ शकुन वाली चीज दिख जाए और यात्रा को टाला भी न जा सके तो यह उपाय आजमा सकते हैं। इससे आपकी यात्रा में कम से कम दुख या कष्ट होगा। यह उपाय है- जेब में नींबू और मिर्च रखना, भगवान का लॉकेट पहनना, मंदिर में माथा टेक जाना, गरीब को दान करते हुए जाना, वाहन में भगवान का स्मरण करना, मुहूर्त देख निकलना और गाय माता के हाथ जोड़ उन्हें कुछ खिलाते हुए जाना इत्यादि।

Back to top button