समाचार

सुशांत सिंह के पापा ने दिया बड़ा बयान, कहा सुसाइड के लिए उकसाने की दर्ज की थी FIR, मगर ये तो…

सुशांत सिंह राजपूत केस : सुसाइड के लिए उकसाने की दर्ज की थी FIR, मगर ये तो सरासर हत्या

सुशांत सिंह के परिवार के वकील विकास सिंह का एक नया बयान सामने आया है। जिसमें इन्होंने कहा है कि सुशांत के परिवार वालों को लगता है कि सुशांत की हत्या की गई है। विकास सिंह के अनुसार पहले सुशांत के परिवार वालों को ये लग रहा था कि सुशांत को हत्या के लिए उकसाया गया था। लेकिन जैसे-जैसे इस मामले से जुड़े कई सारे राज सामने आ रहे हैं, उसको देखकर परिवार वालों को ये हत्या का मामला लगता है।

विकास सिंह ने इससे पहले एक बयान देते हुए ये दावा किया था कि मुंबई पुलिस ने सुशांत के परिवार से जबरन मराठी में लिखे गए बयान पर साइन करवाया था। जिसमें ये लिखा गया था कि सुशांत ने आत्महत्या की है। विकास सिंह के अनुसार परिवार ने मुंबई पुलिस से कहा था कि उन्हें मराठी भाषा नहीं आती है। इसलिए बयान इस भाषा में ना लिखा जाए। लेकिन मुंबई पुलिस ने एक ना सुनी और मराठी भाषा में बयान लिखकर परिवार के लोगों से साइन करवा लिया। वहीं अब विकास सिंह का कहना है कि सुशांत के परिवार को इस बात पर यकीन है कि सुशांत की हत्या की गई है। ये आत्महत्या का मामला नहीं है।

सीबीआई कर रही है जांच

सुशांत सिंह की मौत 14 जून को हुई थी और हाल ही में सीबीआई की टीम ने इस केस की जांच शुरू की है। सीबीआई के अलावा ईडी भी इस केस की जांच कर रही है। ईडी ने अपनी जांच में पाया कि रिया चक्रवर्ती सुशांत को ड्रग्स दिया करती थी। जिसके बाद इस केस में नया मोड़ आ गया है।

शरीर पर थे काफी चोट के निशान

सुशांत सिंह के शव पर काफी सारे चोट के निशान भी थे। लेकिन सुशांत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इनके बारे में जिक्र नहीं किया गया था और इसे आत्महत्या का ही मामला बताया गया था। जिसके बाद परिवार को भी यही लगा कि शायद उनके बेटे ने हत्या ही की है। हालांकि अब धीरे-धीरे सच सबके सामने आ रहा है और इस केस की जांच हत्या के मामले के तौर की जा रही है।

दरअसल सुशांत के परिवार की ओर से जो FIR दर्ज की गई थी। उसमें सुशांत के परिवार वालों ने रिया सहित 6 लोगों पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। लेकिन ड्रग एंगल सामने आने के बाद सुशांत के परिवार वालों को भी ऐसा लग रहा है कि उनके बेटे की हत्या की गई है।

Back to top button