बॉलीवुड

ऐश्वर्या संग तलाक की खबर पर अभिषेक बच्चन ने तोड़ी चुप्पी कहा – ‘हमारे बीच सबकुछ …’

कहा जाता है कि सेलेब्स की जिंदगी में कुछ भी निजी नहीं होता है, उनके लाइफ की छोटी से छोटी चीज पब्लिक हो जाती है। यहां तक की कभी कभी सेलेब्स के जिंदगी से जुड़ी फेक खबरें भी सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो जाती हैं। ऐसी खबरों का वायरल होना आम बात है, जिससे रिएलिटी का कोई संबंध न हो लेकिन लोगों के गॉसिप्स के नाम पर सोशल मीडिया में चलती हों, लेकिन कई  बार लोगों के ये गॉसिप्स और मजाक सेलेब्स के जिंदगी उजड़ने का कारण भी बन जाती हैं। ऐसा ही कुछ हुआ था, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के साथ। जी हां, इन दोनों की बात तो तलाक तक पहुंच गई थी। आइये जानते हैं, आखिर क्या था पूरा मामला…

ऐश्वर्या – अभिषेक की तलाक की खबरें हुईं वायरल…

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे हिट जोड़ियों में से एक है। यही नहीं ऐश्वर्या, बच्चन परिवार की परफेक्ट बहु भी मानी जाती हैं, साथ ही एक कमाल की पत्नी और आराध्या के लिए सुपर मॉम भी हैं। यही वजह है कि उनकी जिंदगी से जुड़ी अक्सर खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। बहरहाल एक समय ऐसा भी आया था, जब ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक की खबरें वायरल होने लगी थीं। जी हां, इन खबरों ने बॉलीवुड इंडस्ट्रसी से लेकर बच्चन परिवार में हड़कंप मचा दिया था। इस खबर से फैंस भी हैरान थे और सभी इसकी वजह जानने की कोशिश कर रहे थे। लिहाजा इसकी वजह एक ऐसी चीज को बताया गया, जो असल में कुछ था ही नहीं।

छोटी सी बात का बना बतंगड़…

कई बार सोशल मीडिया  पर छोटी सी बातों का बतंगड़ बन जाती है और उसे बड़ा करके पेश किया जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ था ऐश और अभिषेक के केस में। दरअसल एक बार ऐश्वर्या और अभिषेक की आपसी अनबन की खबरें वायरल हुई थीं। माना जा रहा था कि दोनों उस समय काफी मुश्किल हालातों का सामना कर रहे थे, क्योंकि सार्वजनिक रूप से अभिषेक ने एक बड़ी गलती कर दी थी। अभिनेता की इस गलती के बाद अफवाहों को और बल मिल गया।

बता दें कि बात सिर्फ इतनी थी कि ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी फिल्म सरबजीत की स्क्रीनिंग में पहुंची थीं, तभी वहां ऐश और अभिषेक को फोटो के लिए साथ आने को कहा गया। ये बात अभिषेक को पसंद नहीं आई और वो ये कहते हुए आगे बढ़ गए कि आप सिर्फ इनकी फोटो लो। इसके बाद सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने लगी कि ऐश और अभिषेक के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।

अभिषेक बच्चन ने दी सफाई

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया, फैंस द्वारा ये  कयास लगाए जाने लगे कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच खटपट है और दोनों का तलाक होने वाला है। यही नहीं इस खटपट के वजहों की तलाश की जाने लगी और सवाल खड़े किए जान लगे कि आखिर अभिषेक ने ऐसा बर्ताव क्यों किया? क्या कपल के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है? क्या ऐश्वर्या की सफलता अभिषेक को पसंद नहीं आ रही है? ऐसे तमाम तरह के सवाल उठे। बहरहाल जब अफवाहों का दौर बढ़ने लगा, तो अभिषेक बच्चन को खुद मीडिया के सामने आना पड़ा। अभिषेक बच्चन ने कहा कि ऐश्वर्या और उनके बीच किसी तरह का कोई मतभेद नहीं है। हमारे बीच सबकुछ ठीक चल रहा है।

Back to top button